Leak में खुलासा: क्यों Galaxy S26 Ultra की बैटरी पर सबसे ज़्यादा चर्चा है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के Galaxy S-सीरीज़ के Ultra मॉडल फैंस कई सालों से एक ही शिकायत करते आए हैं। लोग कहते हैं कि कैमरा बदल जाता है, डिज़ाइन बदल जाता है, लेकिन बैटरी हमेशा वही रहती है। सच भी है। अब जब चीनी ब्रैंड्स 8,000mAh तक की silicon-carbon battery technology दिखा रहे हैं, तब इतने बड़े फोन में 5,000mAh पर टिका रहना थोड़ा पुराना लगता है।

लेकिन लगता है कि इस बार Samsung ने इस शिकायत को दूर करने के लिए कदम बढ़ाया है। लेकिन थोड़ा ही।

S26 Ultra में मिलेगा बैटरी अपग्रेड, लेकिन थोड़ी नाराज़गी भी

एक नए leak के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में 5,200 mAh की बैटरी मिल सकती है। यानि सिर्फ 200mAh का बढ़ोतरी है। ये देखकर लगता है कि Samsung ने जैसे कहा हो – “ठीक है, Apple से थोड़ा आगे तो रहना है… पर मेहनत कम ही करनी है।”

लेकिन फिर भी कुछ चीज़ें बेहतर हैं। फोन में 60W फ़ास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग आने की उम्मीद है। S25 Ultra में ये स्पीड नहीं थी, इसलिए इस बदलाव को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

Flex Magic Pixel के साथ दिखेगी थोड़ी इनोवेशन

बैटरी चाहे थोड़ी ही बड़ी हो, लेकिन प्राइवेसी पर Samsung ने अच्छा काम किया है। नए लीक बताते हैं कि Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel नाम का हार्डवेयर लेवल प्राइवेसी फीचर मिलेगा।

सिर्फ एक टैप से आपकी स्क्रीन साइड एंगल से धुंधली हो जाएगी। ना ब्राइटनेस गिरेगी, ना रंग डल होंगे, और ना अतिरिक्त फिल्म लगाने की ज़रुरत पड़ेगी। यानि अगर आप कहीं बाहर हैं और चाहते हैं कि आपके मैसेज प्राइवेट रहे, तो ये फीचर आपका नया दोस्त बन सकता है।

Apple ने किया, Samsung ने दोहराया – ये पैटर्न अब साफ है

टेक दुनिया का एक चलन सा बन गया है कि Apple कुछ नया करता है, और फिर Samsung अगली ही साल कुछ वैसा लाता है।

Under-display camera? Variable aperture camera? Foldable battery upgrades? दोनों कंपनियाँ एक दूसरे के इन कदमों पर नज़रें जमाकर रखती हैं।

Samsung की अगली चालें

अगर लीक सही निकले, तो आगे ये सब देखने को मिल सकता है:

  • iPhone 18 का वेरिएबल अपर्चर, Galaxy S27 में आने की पूरी उम्मीद
  • Anniversary iPhone का फूल स्क्रीन नो कटआउट लुक भी Samsung लाने की सोच रहा है।
  • Foldable iPhone की बड़ी बैटरी होगी, और Galaxy Z Fold 8 भी बैटरी बढ़ाएगा

Flex Magic Pixel जैसी चीज़ बताती है कि Samsung अभी भी नई सोच रखता है। लेकिन 200mAh की बढ़ोतरी? ये वैसा upgrade है जिसे देखकर हंसी भी आती है और सवाल भी उठते हैं।

Galaxy S26 Ultra दिलचस्प जरूर लगेगा। बस उम्मीद यही है कि Samsung आगे आने वाले मॉडलों में इन छोटे कदमों की जगह कुछ बड़ा इनोवेशन दिखाए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.