iQOO 15 लॉन्च: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने भारतीय मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च इस बात का संकेत है कि ब्रांड इस साल सिर्फ गेमिंग फोन की इमेज पर नहीं, बल्कि एक प्रीमियम ऑल-राउंड स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पर भी फोकस कर रहा है। डिज़ाइन, डिस्प्ले और कैमरा, तीनों जगह iQOO ने इस बार बड़े बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और पूरी स्पेसिफिकेशन।

iQOO 15 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने भारत में iQOO 15 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।

  • 12GB + 256GB – ₹72,999
  • 16GB + 512GB – ₹79,999

लॉन्च ऑफर्स के साथ यूज़र्स को ₹7,000 का बैंक एक्सचेंज बोनस और ₹1,000 का कूपन मिलता है। इसके बाद इन दोनों मॉडलों की इफेक्टिव कीमत ₹64,999 और ₹71,999 हो जाती है।

फोन 1 दिसंबर से Amazon, iQOO वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Priority Pass यूज़र्स के लिए सेल 27 नवंबर से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: 2025 के Best Compact Phones: ये 6 छोटे स्मार्टफोन भारत में तहलका मचा रहे हैं

डिज़ाइन: दो प्रीमियम फिनिश और IP69 रेटिंग

iQOO 15 दो रंगों में आया है – Legend (सफेद रंग ग्लास बैक के साथ) और Alpha (काले रंग में मैट फाइबर ग्लास के साथ)।

Legend मॉडल का वज़न 220 ग्राम और Alpha का वज़न 216.2 ग्राम है। फोन की बॉडी को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट, पानी और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स से सुरक्षित है।

7919488

डिस्प्ले: 2K OLED पैनल

iQOO 15 में 6.85-इंच का Samsung M14 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसे एंड्राइड स्मार्टफोन में दुनिया में पहली बार उपयोग किया गया है। इसमें आपको 144Hz LTPO अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स HBM, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision सपोर्ट, 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी मिलता है।

डिस्प्ले में एम्बिएंट लाइट सेंसर इसे ब्राइट आउटडोर कंडीशन में भी अधिक रीडेबल बनाते हैं।

परफॉर्मेंस: Snapdragon 8 Elite Gen 5 + SuperComputing Q3 चिप

फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। iQOO के अनुसार, ये कॉन्फिगरेशन AnTuTu पर 4 मिलियन से अधिक स्कोर देती है। इसमें और भी चीज़ें शामिल हैं, जो इसे और पावरफुल बनाती हैं:

  • SuperComputing Q3 गेमिंग चिप
  • Ray tracing सपोर्ट
  • LPDDR5X RAM + UFS 4.1 स्टोरेज
  • 8K VC कूलिंग सिस्टम (iQOO की अब तक की सबसे बड़ी VC)

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी 5 साल के OS अपडेट और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट देगी।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15 रिव्यू: क्या 73,000 का ये फोन वाकई पैसा वसूल है?

कैमरा: ट्रिपल 50MP सेटअप

iQOO 15 में पीछे की तरफ ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मौजूद है।

  • 50MP Sony IMX921 primary sensor (OIS)
  • 50MP Sony IMX882 periscope telephoto (3x optical)
  • 50MP ultra-wide camera

कंपनी के अनुसार, 3x–5x ज़ूम से क्लिक होने वाली में तस्वीरों में क्लैरिटी को कम्प्यूटेशनल तरीके से सुधारने की कोशिश की गयी है। फ्रंट में 32MP का कैमरा है, जो 4K 60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी

iQOO 15 में 7000mAh की नई पीढ़ी की बैटरी दी गई है, जो ज़्यादा ठन्डे या गर्म में भी बेहतर स्टेबिलिटी देती है। इसमें 100W FlashCharge सपोर्ट, 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और PPS 65W सपोर्ट भी है।

कंपनी एक्सटेंडेड RAM टेक्नोलॉजी भी दे रही है, जिससे 12GB मॉडल 24GB तक और 16GB मॉडल 32GB तक वर्चुअल एक्सपैंड हो सकता है।

फोन में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0, NFC, ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS, स्टिरियो स्पीकर्स और अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products