OnePlus 7 Pro की लाइव इमेज हुई लीक, होगा 5G सपोर्ट के साथ होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे-जैसे OnePlus की नयी डिवाइस लांच होने की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे OnePlus डिवाइस से जुड़े लीक और रिपोर्ट्स सामने आ रही है। यह तो पहले ही साफ़ हो चूका है कंपनी 5G सपोर्ट वाले डिवाइस से जुडी टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है और 5G मॉडल को हम काफी जल्दी मार्किट में देख भी पाएंगे। हाल ही में OnePlus के 5G वरिएन्त  से जुडी कुछ जानकरी और इमेज सामने आई है।

यह भी पढ़िए: Realme 3 Pro के लांच से पहले कम्पनी CEO ने शेयर किये कैमरा सैंपल

OnePlus 7 Pro/5G स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

OnePlus 7 Pro 5G

Weibo पर दिखाई दी गयी यह दोनों ही इमेज ना सिर्फ डिवाइस के डिजाईन से जुडी जानकारी देती है बल्कि कुछ आकर्षक स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी करती है। सबसे जरूरी चीज यह है की यहाँ इमेज डिवाइस के मॉडल नंबर GM1915 को भी दिखाती है। पारम्परिक पैटर्न के हिसाब  भी कंपनी इन अक्षरों का ही इस्तेमाल करती आई है। जैसा ही पहले भी खबर सामने आ चुकी है की यह डिवाइस कंपनी की पहले 5G सपोर्ट के साथ पेश की जा सकती है।

OnePlus 7 Pro 5G

फोन के “About Section” में साफ़ तौर पर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज को देख सकते है। कैमरा सेक्शन में 48MP, 16MP और 8MP सेंसर भी लिखे हुए दीखते है।

इसके अलावा यहाँ सामने की तरफ 6.67-इंच की Super Optic Display दी जा सकती है जो दोनों तरफ से थोडा सा घुमावदार है तो अगर यह स्क्रीन OnePlus 7 में देखने को मिलती है तो निश्चित रूप से पैसे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इसके अलावा यह डिवाइस एंड्राइड पाई आधिरत Oxygen OS GM31C बिल्ड नंबर पर रन करती हुई मिलेगी।

यह भी पढ़िए: क्वालकॉम ने पेश किये स्नैपड्रैगन 665, 730 और 730G मोबाइल प्रोसेसर

यहाँ जो चीज थोडा संदेह पैदा कर रही है वो ये की इमेज में अबाउट सेक्शन में जो इमेज दिखाई गयी है उसमे वाटर-ड्राप नौच देखने को मिलती है। अब यह भी कह सकते है की डिवाइस का सॉफ्टवेयर अभी पूरी तरह तैयर नहीं हुआ है तो क्या पता यह सिर्फ डेमो इमेज हो सकती है, लेकिन अभी इन इमेज पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता है तो आने वाले दिनों में अपडेट के लिए पढ़ते रहिये Smartprix News।

Related Articles

ImageHMD Rise भारत में लॉन्च, 22 भाषाओं वाला AI और पहले दिन 10 हज़ार से कम कीमत

एक नज़र में : HMD ने भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है, और इसमें कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर 22 भारतीय भाषाओं वाले AI पर दिया है। इसमें आपको 6.52-इंच की स्क्रीन और 5000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि इसका Unisoc SC9863A प्रोसेसर नवंबर 2018 में आया था, और …

ImageOnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के आधिकारिक रेंडर्स आये सामने

OnePlus 9 सीरीज जल्द ही लांच होने वाली है और उसी जिस तरह लांच डेट पास आ रही है उसी तरह सीरीज से जुडी जानकारी भी लीक होने लगी है। और हाल ही में सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 की इमेज भी सामने आई है। ख़ास बात ये …

ImageOnePlus 7 और OnePlus 7 Pro 14 मई को हो सकते है लांच: स्पेसिफिकेशन और रेंडर आये सामने

OnePlus के प्रशंसको के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में डिवाइस की इमेज और वरिएन्त से जुडी जानकरी लीक होने के बाद अब ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने के अंत तक आपको OnePlus 7-सीरीज बाज़ार में दिखाई दे सकती है। ट्विटर पर लीक जानकरी के अनुसार OnePlus 7 सीरीज मई महीने की …

ImageRealme 17 Pro का पहला लुक लीक, OnePlus जैसे कैमरे के साथ मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

एक नज़र में : Realme का अगला मिड-रेंज फोन Realme 17 Pro देखने में किसी OnePlus फोन जैसा लग सकता है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी पहली तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पीछे वैसा ही चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखता है और बैक पैनल पर Realme का नाम तक नहीं है। उनके अनुसार इसमें 10,000mAh बैटरी …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.