वनप्लस 5( OnePlus 5) को लेकर चल रहा अटकलों का दौर इसके लॉन्च के साथ ही थम गया, मगर ऐसा कहा जा रहा है कि वनप्लस 3T को ही अपडेट करके वनप्लस 5 के रूप में उतारा गया है, क्या वाकई ऐसा है? यह जानने के लिए हमने दोनों फोनों के स्पेसिफिकेशन्स और परफॉरमेंस के बीच तुलना की है, जिसमें कुछ विशेष तथ्य सामने आये हैं, तो आइये नज़र डालते हैं वनप्लस 3T और वन प्लस 5 के बीच इस तुलनात्मक विशलेषण पर: (Read in English)
यह भी पढ़ें: 30,000 से कम कीमत में सबसे आकर्षक लुक वाले स्मार्टफोन्स
OnePlus 5 और Oneplus 3T के स्पेसिफिकेशन्स के बीच तुलना
Model | OnePlus 5 | OnePlus 3T |
Display | 5.5-Inch, AMOLED Display, Full HD, DCI-P3 Color gamut, Gorilla Glass 5 | 5.5-Inch, Full HD, AMOLED Display, NTSC gamut, Gorilla Glass 4 |
Processor | 2.45GHz octa-core Snapdragon 835, Adreno 306 GPU | 2.35GHz Quad Core Snapdragon 821 SoC, Adreno 530 GPU |
RAM | 6GB/ 8GB LPDDR4x | 6GB LPDDR4 |
Internal Storage | 64GB/128GB UFS 2.1 | 64GB UFS 2.0, 128GB UFS 2.0 |
Software | Android 7.1.1. Nougat-based Oxygen OS | Android Marshmallow-based Oxygen OS |
Primary Camera | 16MP (f/1.7) + 20MP (f/2.6), 2X Zoom | 16MP 1/2.8″ Sony IMX 298 Sensor sensor, OIS, LED Flash, PDAF, 4K video recording |
Secondary Camera | 16MP with f/2.0 aperture | 16 Megapixel Samsung 3P8SP with f/2.0 Aperture, 1.0 microns Pixels |
Battery | 3300mAh, Dash fast charging, USB type C | 3400 mAh, Dash fast charging, USB type C |
Others | 4G VoLTE, dual-band WiFi, NFC, Bluetooth 5.0, Fingerprint sensor (home button, ceramic glass), NFC, USB Type-C, Dash charging | 4G VoLTE, dual-band WiFi, NFC, Bluetooth 5.0, Fingerprint sensor (home button, ceramic glass), NFC, USB Type-C, Dash charging |
Expected India Price | Rs. 32,999/ Rs. 37,999 | 29,999 INR/ 34,999 INR |
डिजाइन
वनप्लस 5 स्मार्टफोन और वनप्लस 3T की डिज़ाइन में कोई विशेष अंतर नहीं है। वनप्लस 3T की बैक साइड में दिखने वाले एंटीना बैंड्स को वनप्लस 5 में हटा दिया गया है। फोन का फ्रंट भी लगभग वैसा ही है। हाँ मुख्य कैमरे में दो बदलाव किये गए हैं , वनप्लस 5 में दिए गए ड्यूल कैमरा को फोन के टॉप में बायीं तरफ रखा गया है, वहीं 3T में कैमरा एक हल्के बंप के साथ आता था। 3T हैंडसेट की तुलना में वनप्लस 5 थोड़ा अधिक कॉम्पैक्ट और स्लिम है।
डिस्प्ले
फोनों की डिस्प्ले में कोई भी अंतर नहीं है, वनप्लस 3T की तरह ही वनप्लस 5 भी 1920×1080 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 5.5 इंच की फुल HD AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसमें एक ऑप्टिक अमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया है और दावा किया है कि यह “फोन की डिस्प्ले अन्य AMOLED डिस्प्ले की तुलना में अधिक ब्राइट और रंगीन है “। वनप्लस 5 में भी वनप्लस 3T की तरह ही चौड़े बेज़ेल हैं, जबकि वर्तमान में बेसेल-रहित स्क्रीन आम बात होती जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Pay के साथ Galaxy J7 Pro और Galaxy J7 Max हुए भारत में लॉन्च
प्रोसेसर
प्रोसेसर के मामले में दोनों फोनों में भिन्नता है, नया OnePlus 5 जहाँ 2.45GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 835 चिपसेट पर आधारित फोन है। वहीं OnePlus 3T, 2.2GHz क्वाडकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 821 द्वारा संचालित होता है। स्नैपड्रेगन 835 के साथ OnePlus 5 का प्रदर्शन 3T की तुलना में बेहतर होगा।
स्टोरेज
6GB रैम वाला OnePlus 3T स्मार्टफोन 64GB व 128GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प से साथ आता है। जबकि नए OnePlus 5 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 6GB रैम वाले संस्करण के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है तथा दूसरे संस्करण में 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, मगर इसे बढ़ाया नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 835 और 6 GB रैम के साथ Squeezable HTC U11 हुआ भारत में लॉन्च
कैमरा
OnePlus 3T एक PDAF, f/2.0 अपर्चर वाले 16-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ आता है जबकि वनप्लस 5 के मुख्य कैमरे में दो सेंसर हैं, जिनमें से एक f/1.7 अर्पचर वाला 16MP का Sony IMX 398 सेंसर है वहीं दूसरा f/2.6 अर्पचर वाला 20MP का Sony IMX 350 सेंसर दिया गया है, जिसके द्वारा 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ फोटो क्लिक की जा सकती हैं।
बैटरी
बैटरी के मामले में OnePlus 5 ,OnePlus 3T के मुकाबले में थोड़ा पीछे है। क्यों कि OnePlus 5 की 3,300mAh की बैटरी, OnePlus 3T की 3,400mAh की बैटरी से छोटी है। हालंकि OnePlus 5 में मौजूद स्नैपड्रैगन 835 के कारण इसकी बैटरी लाइफ बेहतर होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों ही फोनों में डैश चार्ज सपोर्ट दिया गया है।
हमारा नज़रिया
हमने डिज़ाइन, डिस्प्ले, परफॉरमेंस आदि को लेकर दोनों फोनों का तुलनात्मक परीक्षण किया, जिसमें हमने यह जाना कि वनप्लस 5 पुराने वनप्लस 3T का ही एक उन्नत और कॉम्पैक्ट संस्करण है, यह 3T के मुकाबले थोड़ा तेज और अच्छी हैंडलिंग वाला फोन है। लेकिन इसका कैमरा सेटअप दोनों फोनों में एक ख़ास अंतर पैदा करता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Pay के साथ Galaxy J7 Pro और Galaxy J7 Max हुए भारत में लॉन्च