120Hz LTPO OLED डिस्प्ले के साथ पेश हो सकता है OnePlus 9T

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 9T के स्पेसिफिकेशंस की जानकारियां अब सामने आने लगी है, जिससे इस अपकमिंग फोन के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। Weibo पर नई लीक के अनुसार, इस साल इसका केवल एक ही मॉडल आने की उम्मीद की जा सकती है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ट्विटर यूजर TechDroider ने एक लीक शेयर की है।

पिछले साल कंपनी ने 8T Pro लॉन्च नहीं किया था। इसे देखकर पता चलता है कि OnePlus 9T Pro के भी लॉन्च होने की कोई संभावना नहीं है। इसकी जगह OnePlus 9T को ही कई शानदार फीचर्स के साथ उतारा जाएगा।

OnePlus 9T के संभावित फीचर

Weibo पर TechDroider के माध्यम से पता चला है कि वनप्लस के इस अपकमिंग फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में OnePlus 9 Pro के 1440p रेजोल्यूशन की जगह 1080p FHD+ तक के रेजोल्यूशन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है। टिप्स्टर का दावा है कि इस साल OnePlus 9T Pro नहीं आएगा।

वनप्लस ने पिछले साल कहा था कि उसे OnePlus 8 Pro की जरूरत नहीं दिखी क्योंकि OnePlus 8 प्रो में सभी जरूरी प्रो फीचर्स दिए गए हैं। इसी कारण OnePlus 9T Pro को भी इस साल पेश नहीं किया जा रहा है। OnePlus 9 Pro Snapdragon 888 चिपसेट, 120Hz Fluid AMOLED LTPO डिस्प्ले, क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, 65W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलैस चार्जिंग के साथ आता है।

OnePlus 9T की अनुमानित कीमत

OnePlus के इस अपकमिंग फोन में OnePlus 9 Pro वाले कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह प्रो मॉडल से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके दाम OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro की कीमत के बीच में हो सकते हैं। इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 5G लॉन्च करेगी।

Related Articles

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageRedmi Note 9 5G सीरीज होगी 26 नवम्बर को लांच, कम्पनी ने किया कन्फर्म

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi चीन में 26 नवंबर को अपकमिंग Redmi Note 9 5G सीरीज को लॉन्च करेगी। शाओमी ने Weibo पर ऑफिशियल पोस्ट में जानकारी दी है कि चीन में Redmi Note 9 लाइनअप को 26 नवंबर को शाम 8PM बजे लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्टर में Redmi Note 9 Pro 5G का डिजाइन भी रिवील हुआ है। शाओमी की …

ImageOnePlus 9T 108MP Hasselblad कैमरों के साथ Q3 2021 होने जा रहा है लॉन्च

OnePlus जल्दी ही अपनी OnePlus 9 सीरीज़ में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में आयी एक नयी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अगले कुछ हफ़्तों में ही OnePlus 9T को लॉन्च कर सकती है। साथ ही सामने आयी इस टिप के अनुसार इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल Hasselblad का क्वाड रियर कैमरा …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.