OnePlus 9T 108MP Hasselblad कैमरों के साथ Q3 2021 होने जा रहा है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus जल्दी ही अपनी OnePlus 9 सीरीज़ में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में आयी एक नयी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अगले कुछ हफ़्तों में ही OnePlus 9T को लॉन्च कर सकती है। साथ ही सामने आयी इस टिप के अनुसार इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल Hasselblad का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Oppo का ColorOS आएगा। इसके अलावा फ़ोन के अन्य फ़ीचर को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं, जिनके बारे में इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं।

फिलहाल जिन अफवाहों से बाज़ार गर्म हैं उनके अनुसार, OnePlus 9T में 6.55 इंच की फुल एचडी+ LTPO अमोलेड डिस्प्ले आ सकती है। और डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो सपोर्ट है। फ़ोन में पंच-होल डिज़ाइन सम्भावना है और इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

OnePlus 9T में 108 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा आ सकता है, इसके अलावा बाकी के तीन कैमरों को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं है। लेकिन इतना कहा जा रहा है कि इनमें अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, मैक्रो सेंसर और मोनोक्रोम लेंस शामिल हो सकते हैं। ये क्वाड रियर कैमरा हसेलब्लैड (Hasselblad) द्वारा इस स्मार्टफोन में दिए जायेंगे। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ पंच-होल फ्रंट कैमरा आने की खबर है।

OnePlus 9T प्रेस रेंडर

इस स्मार्टफोन में फ्लैग्शिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 आ सकता है और साथ में 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज होगी। लेकिन इसमें कितने स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध होंगे, ये फिलहाल कहना मुश्किल है। जैसे कि कंपनी घोषणा भी कर चुकी है कि Oppo का colorOS और OnePlus का OxygenOS मर्ज किये जा रहे हैं, तो कहा जा रहा है कि OnePlus 9T में भी एंड्राइड 11 पर आधारित ColorOS 11 स्किन होगी। और इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

अब अगर कीमत की बात करें तो, भारत में इसकी कीमत लगभग 45,000 रूपए से शुरू होनी चाहिए। हालांकि वास्तविक कीमत और उपलब्धता जानने के लिए लॉन्च का इंतज़ार करना होगा। ।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Image120Hz LTPO OLED डिस्प्ले के साथ पेश हो सकता है OnePlus 9T

OnePlus 9T के स्पेसिफिकेशंस की जानकारियां अब सामने आने लगी है, जिससे इस अपकमिंग फोन के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। Weibo पर नई लीक के अनुसार, इस साल इसका केवल एक ही मॉडल आने की उम्मीद की जा सकती है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ट्विटर …

Image11 फरवरी को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 2 5G: रिपोर्ट

OnePlus Nord 2T और Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन से सम्बंधित लीक हाल ही में हमने आपके साथ शेयर की। कंपनी ने अभी भारत में OnePlus 9RT को लॉन्च किया है और फरवरी में OnePlus 10 Pro को भी लॉन्च कर सकता है। इसके बाद लगता है कंपनी ने काफी जल्दी इन दोनों Nord स्मार्टफोनों …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products