OnePlus 13s India launch: इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus का ये कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 13s India launch: काफी समय तक टीज़ करने के बाद, अब OnePlus ने ये घोषणा कर दी है कि OnePlus 13s भारत में 5 जून को लॉन्च (OnePlus 13s India launch) होने वाला है। ये फोन कंपनी का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है, जो चीन में पिछले महीने ही लॉन्च हो चुका है। OnePlus के टीज़रों की मानें तो, इस नए फोन में कुछ नया ही देखने को मिलेगा, जिसमें दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट और कॉम्पैक्ट फोन में बड़ी बैटरी जैसे फीचर शामिल होंगे।

ये पढ़ें: iPhone 17 सीरीज़ में भारी उलटफेर – Plus को हटाकर Air की एंट्री, 24MP कैमरा और….

इस फोन का डिज़ाइन फ्लैगशिप OnePlus 13 से काफी अलग है। तीन रंगों (काले (Black Velvet), गुलाबी (Pink Satin) और हरा (Green Silk)) में आने वाले इस फोन का साइज़ ही सिर्फ थोड़ा छोटा नहीं किया गया, बल्कि कैमरा मॉड्यूल भी काफी अलग है। कंपनी ने इसे एक प्रीमियम लुक देने के लिए काफी मेहनत की है। OnePlus का ये फोन Cryo-Velocity वेपर चेंबर टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जो फोन को गर्म होने से बचाएगा और बेहतर हीट डिसिपेशन सुनिश्चित करेगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव जो आपको नज़र आएगा, वो है OnePlus का अलर्ट स्लाइडर हटाकर, इसमें नयी ‘Plus Key’ देना, जिसे आप अलग-अलग फंक्शनों के लिए कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

ये फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T का ही रिब्रांडेड वर्ज़न है। इसके आधार पर और अब तक सामने आयी लीक रिपोर्टों के अनुसार, इसमें 6.3-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगी। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आपको दमदार परफॉरमेंस तो मिलेगी ही, साथ ही 16GB तक की LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ ये और भी स्मूथ अनुभव देगा। सॉफ्टवेयर में भी Android 15 बेस्ड OxygenOS के साथ आपको कई बेहतरीन फीचर और कस्टमाइज़ेशन के ऑप्शन मिलेंगे।

इसकी बैटरी भी इस फोन की ख़ास बात है, क्योंकि साइज़ छोटा करने के साथ कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी को कम नहीं किया है। इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE: Exynos 2400e, और Android 16 के साथ आएगा ये तगड़ा फोन

इसके अलावा इसमें 50MP Sony LYT700 प्राइमरी कैमरा और 50MP Samsung JN5 2x टेलीफोटो कैमरा समेत ड्यूल रियर कैमरा सेटअप आने के आसार हैं। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अन्य फीचरों में ब्लूटूथ 5.4, NFC, IP68/ IP69 सर्टिफिकेशन भी शामिल हो सकते हैं।

कीमतें की बात करें तो, इसके लिए आपको OnePlus 13s India launch का इंतज़ार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products