iPhone 17 सीरीज़ में भारी उलटफेर – Plus को हटाकर Air की एंट्री, 24MP कैमरा और….

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple की नयी iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इसके लीक और लोगों के बीच इसके लिए उत्सुकता ने ज़ोर पकड़ लिया है। नए iPhone 17 Air अल्ट्रा थिन मॉडल से लेकर, नया प्रोसेसर हो या कैमरे में बड़े अपग्रेड, इस बार कई बदलावों की बात सामने आ रहीं हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं है, लेकिन लीक हुई रिपोर्ट इस नयी सीरीज़ के बारे में काफी कुछ बताती हैं। आइये जानते हैं कि आने वाली नयी iPhone 17 सीरीज़ इस बार अपने फैंस को क्या सरप्राइज़ दे सकती है।

इस बार की सबसे बड़ी ख़बर ये है कि कंपनी अपनी सीरीज़ से Plus मॉडल को हटा सकती है, यानि iPhone 17 Plus नहीं आएगा। इसकी जगह अब एक नया स्लिम और हल्का फोन iPhone 17 Air लेगा। इस फोन को लेकर हम और आप कई खबरें पढ़ चुके हैं। ये एक बेहद स्लिम फोन होगा, जिसमें स्क्रीन लगभग Plus मॉडल जितनी ही मिलेगी। Air मॉडल में 6.6-इंच की स्क्रीन एक बेहद पतली बॉडी में मिलने की सम्भावना है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (3) को लेकर बड़ी और एक्सक्लूसिव जानकारी! अब बस इंतज़ार खत्म समझो…

बेस मॉडल iPhone 17 में ज़्यादा बदलाव शायद न देखने को मिले। ये 6.1-इंच की डिस्प्ले के साथ ही आ सकता है, वहीँ Pro और Pro Max में 6.3 और 6.9 इंच की डिस्प्ले आ सकती हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो, इसमें भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस बार कंपनी टाइटेनियम नहीं, बल्कि पूरे लाइनअप में एल्युमीनियम फ्रेम दे सकती है। हालांकि इसका कारण कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है, जो टाइटेनियम में ज़्यादा होता है। लेकिन नए Air मॉडल को कंपनी टाइटेनियम-एल्युमीनियम फ्रेम के साथ ही पेश कर सकती है। इसके अलावा इस बार कैमरा मॉड्यूल भी चौकोर न होकर आयातकार (रेक्टेंगल) होगा। साथ ही कंपनी Pro Max मॉडल में डायनामिक आइलैंड को भी थोड़ा छोटा कर सकती है।

स्क्रीन के मामले में भी कंपनी iPhone 17 सीरीज़ के फोनों को और बेहतर करने पर विचार कर रही है, शायद इसीलिए इस बार सभी फोनों में 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की खबरें हैं।

ये पढ़ें: Galaxy S25 Edge: 5 कारण क्यों खरीदें और क्यों नहीं

कैमरा, जो की iPhones का एक महत्वपूर्ण फीचर है, उसमें भी आपको काफी कुछ बेहतर देखने को मिलेगा। इस बार कंपनी सीधे 24MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है। वहीँ Pro Max मॉडल में 48MP टेट्राप्रिज़्म टेलीफोटो सेंसर आने के आसार हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो, iPhone 17 और 17 Air में A19 चिप और iPhone 17 Pro और Pro Max में A19 Pro चिप मिल सकती हैं। इनके साथ रैम भी अब ज़्यादा होगी। जी हाँ ! iPhone 17 सीरीज़ के सभी फोन 12GB RAM से लैस हो सकते हैं। और एक बड़ा बदलाव ये भी है कि इनमें इस बार Apple खुद का 5G मॉडम देगा।

इन सभी के अलावा जहां हम नए iPhone 17 Air को लेकर उत्सुक हैं, वहीँ ये फोन अपने स्लिम डिज़ाइन के कारण अंदर बैटरी, पोर्ट्स और कैमरा को फिट करने में चुनौतियां पैदा कर सकता है। आसार हैं कि इसमें 3000mAh से 4000mAh के बीच की बैटरी कैपेसिटी मिलेगी। इसके अलावा इसमें एक ही रियर कैमरा (48MP) होगा, जैसा कि हमने iPhone 16e में देखा है। साथ ही ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन के अनुसार इस फोन की कीमत लगभग $900 यानि ₹80,000 के आसपास होगी।

हर बार की तरह, Apple अपनी ये सीरीज़ भी सितंबर 2025 में ही पेश कर सकता है, लेकिन इतना तय है कि iPhone 17 सीरीज़ में हमें कुछ बड़े बदलाव देखने को ज़रूर मिलेंगे और अगर ये सभी बदलाव होते हैं, तो ये पिछले कुछ सालों में काफी महत्वपूर्ण होंगे, जिनके कारण शायद स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में एक नया मोड़ आ सकता है। लेकिन साथ ही बड़े बदलावों के साथ कीमतें बढ़ने की भी सम्भावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

Discuss

Be the first to leave a comment.