Nothing Phone (3) को लेकर बड़ी और एक्सक्लूसिव जानकारी! अब बस इंतज़ार खत्म समझो…

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय के इंतज़ार के बाद, अब लग रहा है Nothing अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) के लॉन्च को लेकर रफ़्तार पकड़ चुका है। पिछले हफ्ते ही कंपनी के को-फाउंडर Carl Pei ने इस फोन को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं।

Carl Pei ने इशारा दिया कि Phone (3) की कीमत विश्व स्तर पर लगभग £800 (लगभग ₹90,000) हो सकती है। वहीं Android के ऑफिशियल YouTube चैनल पर सामने आये एक वीडियो में उन्होंने अपने इस फोन को Nothing का “पहला असली फ्लैगशिप” फोन भी कहा।

लेकिन हम इस फोन के बारे में कुछ और जानकारियाँ भी एक्सक्लूसिव तौर पर आपके लिए लाये हैं, जो इसके कुछ खास एलिमेंट जैसे इसके मॉडल नंबर और लॉन्च के समय से जुड़ी हैं।

Nothing Phone (3) में क्या खास मिलेगा?

Nothing Phone (3) का इंटरनल कोडनेम “Metroid” है और इसका प्रोडक्ट कोड “A024” है। ये जानकारी GSM डेटाबेस और भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइटों द्वारा सामने आयी हैं, और इनसे पता चलता है कि इस फोन का भारत में लॉन्च अब काफी करीब है।

हमारे सूत्रों के अनुसार, Phone (3) लाइनअप में केवल एक यही वेरिएंट आएगा। जबकि कुछ अन्य रिपोर्ट कह रही थीं कि ये फोन Pro या Plus जैसे अलग-अलग मॉडलों में आ सकता है।

Nothing Phone (3)

Nothing और Qualcomm की पार्टनरशिप में इस साल तीन स्मार्टफोन हैं और ऐसे में बहुत अधिक आसार हैं कि Phone (3) में भी Snapdragon का कोई फ्लैगशिप प्रोसेसर ही होगा। ये चिपसेट MediaTek Dimensity 9400e जैसे हाई-एंड प्रोसेसरों को टक्कर देने वाला हो सकता है। आपको याद दिला दें कि Phone (2) में भी Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट था।

सूत्रों के अनुसार, इस बार कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा, जिसमें एक बड़ा प्राइमरी सेंसर और शायद एक बड़ा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। साथ ही इसकी बैटरी कैपेसिटी में भी इस बार बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। कंपनी इसे 5,000mAh से ऊपर लेकर जा सकती है।

Nothing Phone (3) कब और किस कीमत पर होगा लॉन्च?

Phone (3), Android 15 आधारित Nothing OS 3.2 के साथ आएगा। लॉन्च के समय की बात करें तो, कार्ल पेई ने खुद ये कहा है कि इसकी लॉन्चिंग समर सीज़न में होगी और हमारे पास मौजूद जानकारी के अनुसार और पिछले साल लॉन्च हुए Nothing फोन के समय को देखते हुए, इसकी संभावित लॉन्च डेट जुलाई के बीच में हो सकती है।

वहीँ इसकी कीमतें भी कंपनी फाउंडर ने खुद बता दी हैं। जहां विश्व स्तर पर ये लगभग ₹90,000 तक की कीमत में आएगा, वहीँ भारत में इसकी कीमत ₹55,000 से कम रखी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola G77 Power रिव्यू: बैटरी लंबी चलती है, पर अपग्रेड की लिस्ट बहुत छोटी है

Motorola का बजट फोनों वाला फॉर्मूला सालों से एक ही सोच पर टिका है: लोगों को ऐसी बैटरी दो जो खत्म ही न हो, उसे ऐसे डिज़ाइन में पेश करो जो सस्ता न दिखे, और सॉफ्टवेयर को ज़रूरत से ज़्यादा उलझाओ मत। Moto G77 Power इसी स्क्रिप्ट पर चलने वाला कंपनी का सबसे नया फोन …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

ImageNothing Phone 4a Pro को लेकर बढ़ी हलचल, बैटरी और कीमत पर टिकी है पूरी कहानी

Nothing ने जब Phone 3a और 3a Pro लॉन्च किए थे, तब मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने सबको चौंका दिया था। अच्छे फीचर्स, अलग डिज़ाइन और reasonable कीमत — यही वजह थी कि ये फोन यूज़र्स को पसंद आए। लेकिन इसके बाद आया Phone 3, जिसने अपनी ज़्यादा कीमत की वजह से कई लोगों को …

Discuss

Be the first to leave a comment.