OnePlus 13 Geekbench लिस्टिंग पर Snapdragon 8 Gen 4 के साथ आया नजर; मिल सकती है Apple A18 से बेहतर परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OnePlus के एक स्मार्टफोन को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, खबरों के अनुसार ये OnePlus 13 हो सकता है, जिसे कंपनी अगले महीने लॉन्च करने वाली है। चीनी टिपस्टर इस फ़ोन से सम्बंधित Digital Chat Station द्वारा भी इस फ़ोन से सम्बंधित कई जानकारी साझा की गयी हैं। आगे OnePlus 13 Geekbench लिस्टिंग और चीनी टिपस्टर द्वारा साझा की गयी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक; Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

OnePlus 13 Geekbench लिस्टिंग की जानकारी

इस फ़ोन को मॉडल नंबर PJZ110 के साथ Geekbench लिस्टिंग पर देखा गया है, जहां मॉडल नंबर के अतिरिक्त फ़ोन के प्रोसेसर, मेमोरी और CPU टेस्टिंग की जानकारी भी शामिल हैं, हालाँकि अब इसे Geekbench लिस्टिंग से हटा दिया गया है। फ़ोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ नजर आ रहा है, जिसमें 6 कोर @3.53GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करेंगे और अन्य 2 @2.32GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करेंगे। अन्य रिपोर्ट्स और परफॉरमेंस के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन Android 15 पर रन हो सकता है, और इसमें 16GB RAM ऑप्शन मिल सकता है। बात करें परफॉरमेंस की, तो CPU टेस्टिंग के दौरान इसने सिंगल कोर टेस्टिंग में 3,236 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग में 10,049 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। Geekbench स्कोर से समझ आता है, कि Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट Apple A18 चिप के मुकाबले बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है, क्योंकि Apple A18 चिप ने CPU टेस्टिंग के दौरान इसने सिंगल कोर टेस्टिंग में 3,114 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग में सिर्फ 6,666 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया था।

अन्य जानकारी

DCS के अनुसार भी Snapdragon 8 Gen 4 ने परफॉरमेंस के मामले में Apple A18 चिप को पीछे छोड़ दिया है, इसके अतिरिक्त टिपस्टर ने अपनी Weibo पास के माध्यम से बताया है, कि फ़ोन में मॉडल नंबर BLPxxx के साथ 6,000mAh की silicon dual-cell बैटरी का उपयोग किया जा सकता है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इन सब के अतिरिक्त इसमें Hasselblad Master Mode मिल सकता है, और फ़ोन वाइट ग्लास वैरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़े: Xiaomi 15 Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च, Xiaomi 14T रेंडर्स भी आये सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageVivo V40e 5G Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Vivo ने अपनी Vivo V40 सीरीज को लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में नया फ़ोन Vivo V40e शामिल करने वाली है। कुछ समय पहले ही इस फ़ोन को मॉडल नंबर V2403 के साथ Bluetooth SIG के डेटाबेस में देखा गया था और अब फ़ोन Geekbench वेबसाइट पर नजर …

ImageRealme P2 Pro Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर; जल्द होगा भारत में लॉन्च

हाल ही में Realme ने Narzo 70 Turbo लॉन्च किया था और अब कंपनी जल्द ही अपना अगला फ़ोन Realme P2 Pro भारत में लॉन्च करने वाली है। फ़ोन के बारे में ज्यादा खबरें सामने नहीं आयी हैं, लेकिन हाल ही में इसे Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है। आगे Realme P2 Pro Geekbench लिस्टिंग …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.