Realme P2 Pro Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Realme ने Narzo 70 Turbo लॉन्च किया था और अब कंपनी जल्द ही अपना अगला फ़ोन Realme P2 Pro भारत में लॉन्च करने वाली है। फ़ोन के बारे में ज्यादा खबरें सामने नहीं आयी हैं, लेकिन हाल ही में इसे Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है। आगे Realme P2 Pro Geekbench लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: iPhone 16 और iPhone 16 Plus नए 3nm A18 चिप और 48MP Fusion कैमरा के साथ लॉन्च हुए

Realme P2 Pro Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर

Geekbench वेबसाइट पर P2 Pro को मॉडल नंबर RMX3987 के साथ देखा गया है, जहां मॉडल नंबर के अतिरिक्त फ़ोन के प्रोसेसर, परफॉरमेंस, और मेमोरी की जानकारी भी शामिल हैं। फ़ोन ने सिंगल कोर CPU टेस्टिंग के दौरान 866 पॉइंट्स और मल्टी कोर CPU टेस्टिंग के दौरान 2811 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है।

Realme P2 Pro Geekbench

लिस्टिंग से समझ आता है, कि फ़ोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 12GB RAM ऑप्शन दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक मिड रेंज फ़ोन होने वाला है, जिसमें कंपनी इस फ़ोन को शानदार परफॉरमेंस के साथ पेश कर रही है। फ़ोन Android 14 पर रन होगा।

इसके पहले फ़ोन को BIS लिस्टिंग पर भी देखा गया है, इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार फ़ोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर ओवल शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है जिसमें OIS सपोर्ट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ये फ़ोन 13 सितम्बर को भारत में लॉन्च होने वाला है, इस बीच कंपनी इससे सम्बंधित और भी जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़े: Apple Watch Ultra 2 vs Samsung Galaxy Watch Ultra की तुलना; कौन है आपके लिए बेहतर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageSamsung Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung अपनी Galaxy M सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s शामिल करने वाला है, इस फ़ोन को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन की कई खबरें सामने आने लगी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। …

ImageSamsung Galaxy A16 5G अन्य वर्जन दूसरे चिपसेट के साथ Geekbench पर नजर आया

Samsung जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G को दो अलग अलग चिपसेट के साथ पेश करने की तैयारी में लगा हुआ है। हाल ही में फ़ोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Geekbench वेबसाइट पर देखा गया था, और अब फिर से इसी स्मार्टफोन को अन्य चिपसेट के साथ Geekbench वेबसाइट …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.