बैंक मैनेजर को कॉल करना पड़ा भारी, बुजुर्ग के अकाउंट से 3 लाख गायब, फर्जी कॉन्टैक्ट सपोर्ट स्कैम का बन गया शिकार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हमें किसी कंपनी या बैंक से कॉन्टैक्ट करना होता है, तो हम गूगल पर उनके कॉन्टैक्ट डिटेल्स को सर्च करते हैं, और जो भी पहले नंबर पर डिटेल आती है, उस पर उनसे कॉन्टैक्ट कर लेते है। दरअसल, ये हमारी सबसे बड़ी गलती होती है, और आप भी ऐसी गलती करते हैं, तो करना बंद कर दें, नहीं तो आपका भी बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा। ये एक तरह का फर्जी कॉन्टैक्ट सपोर्ट स्कैम है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A06 5G इस किफायती दाम में जल्द बाजार में धूम मचाएगा, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

बैंक मैनेजर से बात करने पर बुजुर्ग के अकाउंट से 3 लाख गायब

हाल ही में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ऐसी घटना हुई है, जिसमें उन्होंने जब किसी कारण से बैंक मैनेजर को कॉल करा, तो उनके अकाउंट से 3 लाख रुपए निकल गए।

दरअसल, बुजुर्ग उडुपी जिले के ब्रह्मावर के निवासी ने केनरा बैंक के अपने अकाउंट से पैसे निकलने के लिए बैंक मैनेजर मैनेजर नंबर को google पर खोजा और कॉल करा। इसके बाद काल उठाते ही सामने वाले व्यक्ति ने फोन काट दिया।

कुछ समय बाद उनके पास उसी नंबर से वापस कॉल आया और सामने वाला व्यक्ति खुद को बनी का मैनेजर बताने लगा। उसके बाद उसने बुजुर्ग को प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करवाया, जिससे वो बैंक वेबसाइट जैसे दिखने वाले फर्जी वेब पेज पर आ गया। इसके बाद स्कैमर्स द्वारा उनकी Google Pay की सेटिंग्स को बदल कर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए।

क्या होता है फर्जी कॉन्टैक्ट सपोर्ट स्कैम?

दरअसल, ये स्कैमर्स अलग अलग कंपनी और बैंक के कॉन्टैक्ट सपोर्ट के जैसी वेबसाइट बना कर या ब्लॉग के माध्यम से अपने नंबर की जानकारी को गूगल पर रैंक करवा देते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति बैंक से कॉन्टैक्ट करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च करता है, तो उसे गूगल पर ये नंबर नजर आते हैं, और लोग इन पर भरोसा कर लेते हैं।

इसके बाद इनसे कॉन्टैक्ट करने पर ये विक्टिम को भरोसा दिला कर प्रक्रिया के नाम पर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। इसमें आपसे OTP भी मांगा जा सकता है, या किसी लिंक पर क्लिक करके फर्जी वेब पेज पर भी भेजा जा सकता है।

इस तरह के स्कैम से कैसे बचें

किसी भी बैंक से कॉन्टैक्ट करना है, तो नजदीकी शाखा में जाकर ही संपर्क करें। इसके अतिरिक्त, गूगल पर भी नंबर खोजना चाहते हैं, तो ये ध्यान रखें, कि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं वेबसाइट की जांच करने के लिए आप उसके डोमेन को चेक कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप बैंक के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भी बैंक से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, और सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको बैंक की ऑफिशियल लिंक भी मिल जाएगी। यूट्यूब पर भी एक बार बैंक के ऑफिशियल डोमेन के बारे में किसी भरोसेमंद यूट्यूबर या बैंक के चैनल के माध्यम से कन्फर्म करें।

ये पढ़ें: JioTele OS: स्मार्ट टीवी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम इन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageNetflix ने बदल दिया लॉगिन का नियम: अकाउंट शेयर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, जानें आख़िर क्यों

Netflix ने चुपके से एक नया नियम लागू करना शुरू कर दिया है, और इसका असर सीधे उन लोगों पर पड़ेगा जो एक ही अकाउंट को पूरे घर या दोस्तों के साथ शेयर करते आए हैं। 15 जून 2026 से कंपनी ने यह बदलाव धीरे-धीरे रोल आउट करना शुरू किया है, और अब यह ज़्यादा …

Imageइनकम टैक्स नोटिस स्कैम: फर्जी इनकम टैक्स नोटिस से बना रहे लोगों को शिकार, ऐसे करें पहचान

आज कल भारत में स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं, कुछ लोग मासूमों को डिजिट अरेस्ट के नाम से बेवकूफ बना के ठगी कर रहे हैं, तो कुछ लोग बैंक मैनेजर के नाम से ATM ब्लॉक होने का बहाना देकर लूट रहे हैं, ऐसे में इन स्कैमर्स ने अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

Discuss

Be the first to leave a comment.