Nothing Phone 3a फीचर्स लीक हुए, Snapdragon चिपसेट के साथ शामिल हो सकता है टेलीफ़ोटो कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing अपने अगले बजट फोन Nothing Phone 3a पर काम कर रहा है, हाल ही में इससे संबंधित जानकारी सेन आई है, जिसमें इसके फीचर्स को उजागर किया गया है। फोन की परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप में हमें नए अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आगे Nothing Phone 3a फीचर्स के बारे में विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: TRAI का आदेश, सभी टेलीकॉम कंपनियों को 2025 तक एसएमएस और वॉयस-ओनली पैक पेश करना होगा

Nothing Phone 3a फीचर्स लीक हुए

इसकी जानकारी AndroidAuthority द्वारा साझा की गई है, हाल ही में Nothing ने अपना नया Nothing OS 3.0 अपडेट पेश किया था, जिसे फिलहाल Phone 2 और Phone 2a में शामिल किया गया है, लेकिन पब्लिशर की रिपोर्ट के अनुसार इस अपडेट की लिस्ट में कंपनी के तीन नए फोन देखें गए, जिनके नाम Phone (3a), Phone (3a) Plus, और CMF Phone (2) हैं। इन तीनों फ़ोन्स को asteroids, asteroids_plus, और galaga कोडनेम के साथ देखा गया है।

पब्लिशर ने फ़ोन के चिपसेट और कैमरा सेटअप से सम्बंधित जानकारी भी साझा की है, जिसके अनुसार Phone (3a), और Phone (3a) Plus में Snapdragon 7s Gen 3 SoC को शामिल किया जा सकता है, वहीँ CMF Phone (2) MediaTek के Dimensity चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

मिलेगा टेलीफ़ोटो कैमरा

बात करें कैमरा फीचर्स की तो अभी तक कंपनी अपने सभी फ़ोन्स को ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर रही थी, जिसमें सिर्फ वाइड एंगल और अल्ट्रा वाइड सेंसर था लेकिन अब कंपनी आगामी स्मार्टफोन में एक और कैमरा को शामिल कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Phone (3a) में टेलीफ़ोटो और Phone (3a) Plus में पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर को शामिल किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, इन दोनों फ़ोन्स में eSIM सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। बात करें CMF Phone (2) की तो उसको कंपनी नए अपग्रेड के साथ अफोर्डेबल कीमत पर ही पेश कर सकती है। फ़िलहाल इससे सम्बंधित अन्य जानकारी सामने नहीं आयी है, लॉन्च के नजदीक आने पर इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी सामने आ सकती हैं।

ये पढ़ें: Vivo Y29 5G बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.