TRAI का आदेश, सभी टेलीकॉम कंपनियों को 2025 तक एसएमएस और वॉयस-ओनली पैक पेश करना होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में सभी टेलीकॉम कंपनी के टैरिफ प्लान्स की बढ़ती कीमतों से सभी यूजर्स काफी परेशान थे, खास कर वो बड़े बुजुर्ग जो सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन्स का उपयोग करते हैं, लेकिन सभी मंथली प्लान्स इंटरनेट सुविधा के साथ आते थे, जिनकी कीमत काफी ज्यादा होती थी, इसी के चलते TRAI के आदेश पर अब सभी कंपनी सिर्फ वॉइस और SMS ट्रैफिक प्लान्स पेश करेगी, जिनकी कीमत अन्य प्लान्स के मुकाबले सस्ती होने वाली है।

ये पढ़ें: Vivo Y29 5G बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

टेलीकॉम कंपनी पेश कर सकती है वॉइस और SMS रिचार्ज

महंगे इंटरनेट टैरिफ प्लान्स के चलते होने वाली परेशानी से सोशल मीडिया पर लोगों ने वॉइस और SMS ओनली पैक्स के विषय में चर्चा करना शुरू कर दिया था, और ये चर्चा अब TRAI के पास जा पहुंची है, इसी के चलते TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनी के सामने Special Tariff Vouchers (STVs) का प्रस्ताव रखा, जिससे उन यूजर्स को राहत मिल पाएं जो फ़ोन का उपयोग सिर्फ कालिंग और SMS के लिए करते हैं। ये उन पेपर या इलेक्ट्रॉनिक वाउचर्स की तरह हो सकते हैं, जिनका उपयोग हम पहले किया करते थे।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2012 में यह नया संशोधन जोड़ा है, जिसमें कहा गया है- “इसके साथ ही यह भी प्रावधान है कि सेवा प्रदाता वॉयस और एसएमएस के लिए कम से कम एक विशेष टैरिफ वाउचर पेश करेगा, जिसकी वैधता अवधि तीन सौ पैंसठ दिनों से अधिक नहीं होगी।” इसका मतलब यह है कि 90 दिनों की वैधता की सीमा 365 दिनों में नहीं बदलेगी।

इसी के साथ TRAI ने भी सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आदेश दिया है, की उन्हें कालिंग, SMS जैसी सुविधाओं के लिए अलग से टैरिफ वाउचर्स की सुविधा देनी होगी, जिनकी मिनिमम कीमत 10 रूपए होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त इससे ज्यादा वाले वाउचर्स की कीमत कम्पनिया खुद निर्धारित कर सकती है, जिनमें 10 रुपये, 29 रुपये, 31 रुपये, 49 रुपये जैसे विकल्प हो सकते हैं।

ट्राई की नई लॉन्च की गई वेबसाइट

TRAI द्वारा की गयी इस पहल से 150 मिलियन से अधिक 2G उपयोगकर्ताओं को लाभ होने वाला है, जो सिर्फ कालिंग के लिए रिचार्ज करते थे और न चाहते हुए भी उन्हें मंथली इंटनरेट पैक्स को रिचार्ज करना पड़ता था। हालाँकि इस सुविधा को कबसे लागू किया जायेगा, और टेलीकॉम कम्पनिया इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनाती है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है, पर जल्द ही हमें बाजार में ये नए वाउचर्स की सुविधा देखने को मिलेगी।

ये पढ़ें: Poco X7 5G स्पेसिफिकेशंस लीक, जल्द होगा धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.