एक्सक्लूसिव: Nothing Phone 2a का डिज़ाइन लीक; इस बार नहीं मिलेगा ग्लिफ इंटरफ़ेस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिसंबर 2023 में Smartprix आपके लिए Nothing के आने वाले मिड-रेंज फ़ोन Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट लाया था। अब एक बार फिर इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन से जुड़ी एक अहम जानकारी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। इसके लिए हमने फिर एक बार @OnLeaks के साथ पार्टनरशिप की है। Nothing के आने वाले फ़ोन Nothing 2a के डिज़ाइन की पहली झलक हम सबसे पहले आपको यहां दिखाने जा रहे हैं, जिसके लिए ये कंपनी जानी जाती है। ख़ासतौर से Nothing Phone 1 और Nothing Phone 2 के पारदर्शी बैक पैनल और ग्लिफ इंटरफ़ेस के बाद। इन तस्वीरों में भी आप नए Phone 2a के रियर पैनल को साफ़ साफ़ देख पाएंगे।

Nothing Phone (2a) ऑफिशियल रेंडर

View full-size Nothing Phone (2a) render here

Nothing Phone (2a) के रियर पैनल पर आपको एक नया ही डिज़ाइन देखने को मिलेगा। इससे पहले कंपनी के दोनों फोनों से ये अलग होगा। ऊपर मौजूद फोटो में आप देख सकते हैं कि ऊपर बायीं साइड पर दो कैमरा लेंस मौजूद हैं, जिनके लिए पैनल में ही कटआउट दिए गए हैं। इसके अलावा कैमरा के ठीक सामने एक एक बड़ा गोल एलिमेंट है। पिछले साल आये Nothing Phone (2) में जहां वायरलेस चार्जिंग के लिए मौजूद कॉइल के ऊपर गोल लाइन थी, नए Phone 2a में वो नहीं है।

इस बार नहीं मिलेगा ग्लिफ इंटरफ़ेस

Nothing Phone (2a)

कंपनी की ब्रैंडिंग और CE सर्टिफिकेशन डिटेल भी रियर पैनल के दाएं और बाएं साइड पर दी गयी हैं। हालांकि इस पूरे रियर पैनल पर कहीं भी ग्लिफ इंटरफ़ेस वाली एलईडी लाइट स्ट्रिप नज़र नहीं आ रही हैं। हालांकि इससे पहले आये रेंडर और रिपोर्टों में रियर पैनल पर कैमरा के आस-पास एलईडी लाइट स्ट्रिप नज़र आयी हैं, लेकिन वो प्री-प्रोडक्शन सैंपल यूनिट हो सकते हैं। फिलहाल तो इस नए लीक से यही समझ आ रहा है कि कंपनी इस बार अपने नए मिड-रेंज फ़ोन में से ग्लिफ इंटरफ़ेस को हटाने का निर्णय ले चुकी है।

नए Nothing Phone (2a) के रियर पैनल का डिज़ाइन कंपनी ने अन्य फोनों से ही प्रेरित है, हालांकि फिर भी इसमें आपको इसमें काफी अंतर मिलेंगे। ये अन्तर यहां एक मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ ‘a’ को फ्लैगशिप स्मार्टफोन नंबर सीरीज़ से अलग करने के लिए हो सकता है।

इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कोई निश्चित तारीख़ तो सामने नहीं आयी है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार कंपनी इसे MWC 2024 में लॉन्च कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Imageऐसा दिखेगा Nothing Phone 2a – लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Nothing Phone 2 के बाद, कंपनी इसी सीरीज़ में अगले स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) पर काम कर रही है। ये एक मिड-रेंज फ़ोन होगा। इससे पहले भी इसके लीक सामने आये हैं, जिसमें रियर पैनल पर ग्लिफ इंटरफ़ेस को तीन भागों में देखा गया है और इसका डिज़ाइन काफी अलग है। आज इसी फ़ोन से …

ImageNothing Phone 2 के साथ ग्लिफ इंटरफेस में आएगा और भी मज़ा, अब इन सभी कामों के लिए इसे कर सकेंगे इस्तेमाल

Nothing ने अपने मोस्ट अवेटेड Nothing Phone 2 को मंगलवार रात को लॉन्च कर दिया। डिजाइन और हार्डवेयर में थोड़े बहुत बदलाव के बाद इसके तीन वैरिएंट पेश किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये रखी गई है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन के ग्लिफ इंटरफेस की खासियतें धीरे-धीरे सामने आ रही थीं। अब …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.