Nothing Phone 2 के साथ ग्लिफ इंटरफेस में आएगा और भी मज़ा, अब इन सभी कामों के लिए इसे कर सकेंगे इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने अपने मोस्ट अवेटेड Nothing Phone 2 को मंगलवार रात को लॉन्च कर दिया। डिजाइन और हार्डवेयर में थोड़े बहुत बदलाव के बाद इसके तीन वैरिएंट पेश किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये रखी गई है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन के ग्लिफ इंटरफेस की खासियतें धीरे-धीरे सामने आ रही थीं। अब लॉन्चिंग के बाद पता चला है कि कंपनी ने ग्लिफ इंटरफेस में कई सारी खूबियां दी हैं। इसमें टाइमर सेट करने से लेकर कस्टमाइज ग्लिफ पैटर्न रिंगटोन, थर्ड पार्टी इंटीग्रेशन सहित बहुत सारी चीजें हैं, जो आपकी जिंदगी को और भी आसान बना देंगी। ऐसे में Nothing Phone 2 की 7 सबसे खास खूबियों के बारे में जान लेते हैं।

ये पढ़ें : Amazon Prime Day 2023 सेल: बेस्ट डिस्काउंट फोन, जिन्हें आप सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं

ग्लिफ कंपोजर के साथ कस्टमाइज रिंगटोन बनाने में

Nothing Phone 2 में ग्लिफ पैटर्न के साथ कस्टमाइज रिंगटोन बनाने वाला फीचर इसे बाकी फोन से अलग और स्टाइलिश बनाता है। इसके लिए बस Glyph Composer को ओपन करना पड़ेगा और वहां आपको 5 अलग-अलग पैड नजर आने लगेंगे, जो अलग-अलग तरह रिंगटोन के साथ ग्लिफ पैटर्न पर सेट हो सकते हैं। इसके अलावा, आप कस्टमाइज ग्लिफ पैटर्न के साथ रिंगटोन भी बना सकते हैं। बस रिकॉर्ड बटन दबाकर ग्लिफ पैटर्न के साथ रिंगटोन बनाएं और उसे सेव करके फोन पर सेट कर लें। उसके बाद जब भी फोन आएगा तो आपके द्वारा बनाई हुई रिंगटोन के साथ ग्लिफ पैटर्न रोशनी करेगा।

ग्लिफ एलईडी संग थर्ड पार्टी इंटीग्रेशन

Nothing Phone 1 के उत्तराधिकारी के रूप में Nothing Phone 2 के ग्लिफ इंटरफेस में थर्ड पार्टी सपोर्ट की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, वर्तमान में सिर्फ Uber के साथ ही ये सुविधा मौजूद है। इस ऐप के साथ ग्लिफ लाइट यूजर की अगली राइड के लिए ट्रैकर के रूप में काम करती है। ग्लिफ लाइट ड्राइवर के पिकअप प्वाइंट पर आने का संकेत देती है। इसी तरह Nothing ने Zomato के साथ भी थर्ड पार्टी सपोर्ट की सुविधा देने का वादा किया है।

ग्लिफ इंटरफ़ेस टॉर्च के रूप में

Nothing Phone 2 में आप ग्लिफ इंटरफेस का इस्तेमाल अंधेरे में टॉर्च के रूप में भी कर सकते हैं। हालांकि, Nothing Phone 1 में ग्लिफ इंटरफेस कैमरा ऐप खुले होने पर ही फ्लैशलाइट के रूप में काम करता है, जबकि डिवाइस के अपग्रेड वर्जन में ऐसा नहीं है। इसके लिए यूजर को डिवाइस पर नोटिफिकेशन सेंटर को ओपन करना होगा और टॉर्च टाइल को लंबे वक्त तक दबाए रखना होगा। इसके बाद आपके Nothing Phone 2 का ग्लिफ इंटरफेस टॉर्च की तरह रोशनी देने लगेगा।

ग्लिफ इंटरफ़ेस – वॉल्यूम लेवल इंडीकेटर

बैट्री इंडीकेटर की तरह ही Nothing Phone 2 में वॉल्यूम इंडिकेटर की भी सुविधा दी गई है। आप वॉल्यूम लेवल इंडीकेटर के रूप में ग्लिफ एलईडी को सेट कर सकते हैं। इसके बाद वॉल्यूम बटन को कम या ज्यादा करने पर दाईं ओर दी गई ग्लिफ एलईडी स्ट्रिप जलकर चमकते हुए कम या ज्यादा होने लगेगी।

जरूरी ग्लिफ नोटिफिकेशन के लिए

कई बार फोन को साइलेंट करने की वजह से जरूरी कॉल या नोटिफिकेशन मिस हो जाते हैं। ऐसे में ग्लिफ इंटरफेस यूजर की इन समस्याओं को हल करता है। फोन पर जब कोई कॉल या नोटिफिकेशन आता है तो ग्लिफ इंटरफेस जलने लगता है। यह तब तक जलता है, जब तक नोटिफिकेशन को देख ना लिया जाए। फोन को अगर आप पलटकर रखते हैं तो केवल लाइट नोटिफिकेशन पाने के लिए फ्लिप टु ग्लिफ सुविधा को इनेबल भी कर सकते हैं।

टाइमर के रूप में

Nothing Phone 2 के यूजर टाइमर के रूप में ग्लिफ इंटरफेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नया ग्लिफ इंटरफेस एलईडी को उल्टी गिनती वाले टाइमर के रूप में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। ऐसे में आप उस उल्टी गिनती की घड़ी को सेट कर सकते हैं, जब आप फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। एक बार टाइमर सेट होने पर फोन को पलटकर रख दें। फिर आप दाई ओर की ग्लिफ एलईडी स्ट्रिप को चालू होते देखेंगे और हर गुजरते सेकेंड के साथ लाइट धीरे-धीरे करके बुझने लगेगी।

ये भी पढ़ें : Redmi 12 भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च, कंपनी ने की आधिकारिक घोषणा

अन्य ग्लिफ इंटरफेस की सुविधाएं

इनके अलावा, ग्लिफ इंटरफेस की दो और खासियत हैं, जो हमारा काम आसान कर सकती है। पहला यह कि Nothing Phone 1 की तरह ही Nothing Phone 2 में भी नीचे की ओर ग्लिफ एलईडी स्ट्रिप दी गई है, जो चार्जिंग इंडिकेटर की तरह काम करती है। आप जब अपना फोन चार्जिंग पर लगाते हैं और उसे हिलाते हैं तो ग्लिफ एलईडी स्ट्रिप बैट्री के लेवल को दर्शा देती है। दूसरी खासियत, जब लॉक स्क्रीन से Google Assitant को ऐक्टिव करेंगे, तब भी यह स्ट्रिप जलने लगेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Imageभारत में लॉन्च से पहले Nothing Phone (2) के डिज़ाइन और ग्लिफ इंटरफेस आए सामने

कई हफ्तों की अटकलों के बाद Nothing Phone (2) के बहुप्रतीक्षित डिज़ाइन का आधिकारिक तौर पर खुलासा हो गया। हमने पहले Nothing Phone (2) की एक झलक आपके साथ साझा की थी और अब YouTuber MKBHD ने फोन के रियर पैनल पर नए “ग्लिफ इंटरफेस ” को दिखाया है, जिसमें सॉफ्टवेयर द्वारा नियंत्रित 33 एलईडी …

ImageNothing Phone (1) में क्या है Glyph Interface, रियर पैनल की लाइटें देंगी ये सभी जानकारी

Nothing phone (1) इस समय पूरे बाज़ार में छाया हुआ है। कंपनी ने इसे बाज़ार में लॉन्च कर दिया है और कुछ आलोचनाओं के साथ भी लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस स्मार्टफोन में सबसे ख़ास चीज़ है, इसके रियर पैनल पर LED लाइटिंग, जिसमें 900 मिनी LED हैं। कंपनी के अनुसार ये …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

Discuss

Be the first to leave a comment.