अब Aadhar Card साथ रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा सब आसान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भी हर जगह फिज़िकल Aadhaar Card लेकर घूमने से परेशान रहते हैं, तो अब राहत की खबर है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जो आपके फोन में ही आपका डिजिटल आधार कार्ड सुरक्षित रखेगा। ये डिजिटल आधार कार्ड इस ऐप द्वारा आप कहीं भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यानि अब न गुम होने का डर, न फोटोस्टेट कराने की झंझट। अब सब कुछ बस एक tap में।

नया Aadhaar App पूरी तरह सुरक्षित है, जिसमें बायोमेट्रिक लॉक और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं ताकि आपकी निजी जानकारी किसी गलत हाथ में न जाए। ऐप में आप न सिर्फ अपना बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के Aadhaar भी जोड़ सकते हैं, लेकिन तभी जब ये सभी एक ही मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड हों। एक मोबाइल में 5 तक Aadhaar profiles रखी जा सकती हैं।

इस ऐप की एक खास बात है कि आप ज़रूरत के हिसाब से अपनी जानकारी छिपा भी सकते हैं। जैसे, अगर किसी जगह सिर्फ नाम और फोटो चाहिए, तो आप अपना पता या जन्मतिथि छुपा कर, बाकी दिखा सकते हैं। इससे प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: Smartphone Prices फिर बढ़े, जानिए क्यों OnePlus, Realme और iQOO के नए फोन्स होंगे महंगे

ऐप के फीचर्स और सिक्योरिटी

UIDAI ने साफ किया है कि ये ऐप, mAadhaar app का रिप्लेसमेंट नहीं है, बल्कि एक नया तरीका है Aadhaar को “carry and share” यानि अपने साथ रखने और शेयर करने का। ये एकदम पेपरलेस और यूज़र फ्रेंडली भी है। यहां आप अपने कार्ड को QR code या सत्यापित प्रमाण-पत्र (verifiable credential) के रूप में भी शेयर कर सकते हैं, जो आधिकारिक वेरिफिकेशन के लिए मान्य रहेगा।

Face authentication (यानि चेहरे द्वारा वेरीफाई करना) भी इस ऐप का अनिवार्य हिस्सा है। जब आप पहली बार इसे सेट करते हैं, तो आपका चेहरा स्कैन कर पहचान वेरीफाई की जाती है, ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके। ऐप में offline mode भी है, यानी एक बार Aadhaar details लोड हो जाने के बाद आप बिना इंटरनेट के भी उन्हें देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: फोन EMI पर लेना सही फैसला है या गलती? जवाब आपको चौंका देगा

इस नयी Aadhaar App का इस्तेमाल कैसे करें

  • Google Play Store या App Store से ‘Aadhaar App’ डाउनलोड करें
  • भाषा चुनें और अपना 12-digit Aadhaar नंबर डालें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करें
  • Face authentication पूरा करें
  • 6-digit पासवर्ड बनाएं और हो गया काम आसान

अब आपका Aadhaar card आपके फोन में हमेशा सुरक्षित, और पेपरलेस तरीके से आपके साथ रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

Imageपासपोर्ट वेरिफिकेशन आसान – DigiLocker में नया PVR फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

DigiLocker अब सिर्फ Aadhaar या PAN रखने का ऐप नहीं रहा। सरकार ने इसमें एक नया और बेहद काम का फीचर जोड़ दिया है। ये फीचर है – Passport Verification Record (PVR) तक सीधा एक्सेस। यानि अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन जैसी ज़रूरी डॉक्यूमेंटेशन के लिए न फाइलें ढूंढने की टेंशन और न ऑथेंटिकेशन की झंझट। ये …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.