फोन EMI पर लेना सही फैसला है या गलती? जवाब आपको चौंका देगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आजकल नया फोन लेना अब सिर्फ चाहत नहीं, एक ज़रूरत बन चुका है। 0% ब्याज, “No-Cost EMI” और “बस ₹2,999 महीने में” जैसे ऑफर देखकर कोई भी सोचता है कि “अरे EMI में ले लेते हैं, कुछ ही दिनों में फोन अपना हो जायेगा और पता भी नहीं चलेगा”।

लेकिन यही जगह है जहां कहानी पलट जाती है। EMI पर फोन खरीदना जितना आसान दिखता है, उतना आर्थिक या फाइनेंशियली सुरक्षित (financially safe) हमेशा नहीं होता। आइये जानते हैं कि EMI का खेल क्या है। पर फोन लेने से पहले आपको किन बातों पर विचार कर लेना चाहिए।

EMI Craze in India: भारत में अब हर चौथा फोन अब किस्तों में

भारत में अब हर चार में से एक स्मार्टफोन EMI पर खरीदा जा रहा है। Croma की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2025 के बीच लगभग 25% स्मार्टफोन खरीदारों ने अपना फोन credit card EMI, NBFC loan या cashback schemes के ज़रिए खरीदा है। वहीं, प्रीमियम फोन जैसे iPhone के मामले में ये आंकड़ा 70% तक पहुंच चुका है।

दिलचस्प बात ये है कि ये चलन अब सिर्फ दिल्ली-मुंबई तक सीमित नहीं, बल्कि वाराणसी, गुवाहाटी, जबलपुर और पानीपत जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी तेजी से बढ़ा है।

विशेषज्ञ अमित सूरी कहते हैं कि “No-cost EMI ऐसा ही है जैसे sugar-free cake – चीनी नहीं दिखती, पर कैलोरी कहीं न कहीं छिपी होती हैं। EMI में भी interest यानि ब्याज गायब नहीं होता, बस अलग नाम से वसूला जाता है।”

Sebi में रजिस्टर्ड फाइनेंसियल प्लानर अभिषेक कुमार का भी कहना है कि, “प्रीमियम गैजेट्स के लिए, लिए गए ईएमआई लोन आपकी हर महीने की बचत को धीरे-धीरे घटा देते हैं, जिससे ना सिर्फ सेविंग्स पर बल्कि इमरजेंसी फंड पर भी सीधा असर पड़ता है।”

ये भी पढ़ें: iPhone Air 2 का नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप – अब आएगा सबसे पतला Dual Camera iPhone

आइये अब जानते हैं कि आपको EMI पर फोन लेने से पहले आपको किन बातों पर विचार कर लेना चाहिए।

EMI पर फोन लेने से पहले जानिए ये 5 ज़रूरी बातें

1. No-Cost EMI का सच

“नो-कॉस्ट EMI” सुनने में फ्री डील लगती है, लेकिन EMI लेते ही अक्सर वो इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक ऑफर गायब हो जाता है जो कॅश पेमेंट या सारी पेमेंट तभी कर देने पर मिल रहा था। इसके अलावा छिपी हुई processing fee या बढ़ी हुई MRP, जैसी जगहों पर ये ब्याज (interest) कहीं न कहीं वसूला ही जाता है। यही है no-cost EMI का असली सच।

2. छोटी EMI, बड़ा असर

हर महीने का ₹5,000 की EMI लगता है कि सँभल जाएगी, लेकिन यही EMI आपके Netflix, क्रेडिट कार्ड के बिल और पर्सनल लोन जैसे खर्चों के साथ जुड़कर आपकी महीने की सैलरी का बड़ा हिस्सा खा जाती है। ये आपकी financial flexibility और सेविंग्स दोनों घटा देती है। यही है असली जाल, जो हमें महंगा फोन EMI पर लेने से पहले नज़र नहीं आता।

iPhone 17 Review cameras

3. फोन से स्टाइल दिखाना या लम्बे समय में मिलने वाला लाभ

वो ₹6,000 जो EMI में जा रहे हैं, अगर SIP में निवेश किए जाएं तो 15 साल में ₹3 लाख बन सकते हैं। सवाल ये है कि आपको क्या चाहिए – छोटे समय के लिए मज़ा व लम्बे समय में शान्ति?

ये पढ़ें: realme GT 8 Pro Design Hands-On: नया स्टाइल, नया कस्टमाइज़ेशन एक्सपीरियंस

4. EMI तभी लें जब ज़रूरी हो

अगर गैजेट आपकी मासिक कमाई बढ़ाता है या आपके व्यवसाय के लिए ज़रूरी है, उदाहरण के लिए अगर आप फ्रीलांसर हैं और लैपटॉप चाहिए या कंटेंट क्रिएटर को कैमरा चाहिए, तो EMI पर लेना समझदारी है। लेकिन सिर्फ “status” दिखाने के लिए EMI लेना आपकी भविष्य की सेविंग्स पर वार है।

5. Fine Print ज़रूर पढ़ें

EMI लेने से पहले ये तीन बातें ज़रूर चेक करें:

  • क्या processing fee या foreclosure charge लग रहा है?
  • क्या cashback या discount EMI लेने से खत्म हो रहा है?
  • क्या आप जो भी सामान EMI पर इस्तेमाल कर रहे हैं, उनकी किश्त आपकी मासिक आय के 30% से ज़्यादा है?

अगर तीनों में से दो का जवाब ‘हाँ’ है, तो ज़रा रुकिए।

ये पढ़ें: AnTuTu पर 3.7 मिलियन, Realme GT 8 Pro ने Performance Benchmark में तोड़ा रिकॉर्ड

EMI पर फोन खरीदना सुविधा नहीं, ज़िम्मेदारी है। अगर ये खर्च आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा रहा है तो ठीक, वरना ये आपकी जमा पूँजी धीरे-धीरे खा जाएगा। याद रखिए, हर EMI आपकी आर्थिक आज़ादी का थोड़ा हिस्सा ले जाती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageEmergency Location Service फीचर OFF है? इमरजेंसी में ये छोटी गलती भारी पड़ सकती है

कभी सोचा है, अगर आप किसी हादसे में फँस जाएँ…या किसी अनजान जगह पर हों…और इमरजेंसी में बोल भी न पा रहे हों, तब पुलिस या एम्बुलेंस आपको कैसे ढूंढेगी? यही वो सवाल है, जिसका जवाब अब आपके फोन के अंदर छुपा है। Google ने भारत में एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जो 112 …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.