Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है।

कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में यह एक साधारण मिड-रेंज फोन लगता है। लेकिन इसकी एक और खासियत है कि ये 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का दावा कर रहा है, जो इस कीमत में अभी भी काफी कम देखने को मिलता है।

ये पढ़ें: Gemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Samsung Galaxy M17e 5G: कीमत और उपलब्धता

Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत ₹12,999 (4GB + 128GB) रखी गई है, जबकि:

  • 4GB + 128GB – ₹12,999
  • 6GB + 128GB – ₹14,499

यह कीमत फिलहाल ₹1,250 के इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट के साथ दिखाई जा रही है। फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी और यह Blitz Blue और Vibe Violet रंगों में मिलेगा।

Samsung Galaxy M17e 5G स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस किफायती फोन में 6.58-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। लेकिन HD+ रेज़ॉल्यूशन यहाँ एक ऐसा समझौता है, जिसे आप तुरंत नोटिस कर सकेंगे, खासकर जब इसी कीमत में कुछ फोन फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ भी आते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 6300 चिपसेट है। ये चिपसेट कोई गेमिंग बीस्ट नहीं है और न ही हमें इस कीमत पर इसकी अपेक्षा करनी चाहिए, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल और 5G के लिए ये संतुलित परफॉरमेंस देने में सक्षम है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

सॉफ्टवेयर में यहां आपको Android 16 आधारित OneUI 8 मिलता है, लेकिन इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है, 6 साल का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट। यह फीचर इसे बाकी फोनों से अलग खड़ा करता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो फोन जल्दी बदलना नहीं चाहते।

कैमरा में 50MP प्राइमरी सेंसर है, जो आमतौर पर अच्छे फोटो देता है। साथ में 2MP डेप्थ सेंसर भी है। ये वही सेकेंडरी कैमरा है जो स्पेसिफिकेशन शीट में अच्छा दिखता है, लेकिन असल इस्तेमाल में ज़्यादा फर्क नहीं डालता।

फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है, जो बेसिक जरूरतों के लिए पर्याप्त है।

वहीँ इस फोन की एक दूसरी खासियत इसकी बैटरी भी है, जो 6000mAh की है और आराम से पूरा दिन निकाल सकती है। ये 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्या ये सही डील है?

Galaxy M17e 5G कोई स्टाइलिश या फ्लैशी फोन नहीं है, और यह बनने की कोशिश भी नहीं करता। हालांकि ये एक भरोसेमंद साथी ज़रूर बन सकता है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक स्थिर और स्मूद रहे और बार-बार बदलने की ज़रूरत न पड़े, तो Galaxy M17e 5G इस कीमत में एक सही डील बन सकता है।

लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर डिस्प्ले या ज़्यादा पावरफुल परफॉरमेंस है, तो इस बजट में दूसरे विकल्प ज़्यादा बेहतर लग सकते हैं।

यह उन लोगों के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो समय के साथ धीमा न पड़े और लंबे समय तक रोज़मर्रा के साधारण काम स्मूथली करता रहे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.