MWC 2023: Xiaomi 13 सीरीज़ और Realme GT 3 सहित लॉन्च होंगे यह सभी स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC), मोबाइल कनेक्टिविटी उद्योग का सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है। यह 27 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक फिरा ग्रान, बार्सिलोना (Fira Gran, Barcelona) में आयोजित किया जा रहा है। MWC 2023 में हर साल की तरह इस साल भी अलग-अलग ब्रैंड्स के मोबाइल फ़ोन, एक्सेसरीज और वीआर डिवाइस इत्यादि लॉन्च किये जायेंगे। आइये एक नज़र डालते हैं, MWC में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन्स पर।

यह भी पढ़े :-Twitter के टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए यूज़र्स को देने होंगे पैसे, ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स को मिलती रहेगी फ्री सुविधा

Xiaomi 13 सीरीज़

Xiaomi 13 सीरीज़, 26 फरवरी को आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) के समय पर लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज़ में Xiaomi 13, Xiaomi 13 Lite और Xiaomi 13 Pro शामिल हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है, कि इस सीरीज़ के स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा।

Realme GT 3

Realme अपने इस बजट रेंज स्मार्टफोन को MWC के दौरान 28 फरवरी को लॉन्च करेगी। Realme GT 3 में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट होने की सम्भावना है। इसके साथ ही कंपनी ने एक टीज़र के माध्यम से फोन की 240W फ़ास्ट टेक्नोलॉजी की भी जानकारी दी है। फ़ोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़े :- Realme GT 3 की फ़ास्ट चार्जिंग की ये वीडियो आपको कर देगी हैरान, कंपनी ने खुद लॉन्च से पहले की शेयर

Motorola Edge 40 Pro

Motorola X40 को पिछले साल के अंत में ब्रांड की प्रीमियम फ्लैगशिप पेशकश के रूप में चीन में लॉन्च किया गया था। अब स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च MWC कार्यक्रम के दौरान किया जायेगा। फोन में Snapdragon 8 Gen2 चिपसेट और 12GB रैम की उम्मीद की जा रही है। Moto X40 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा है, जिसमें 50MP प्राइमरी यूनिट, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 12MP टेलीफोटो लेंस है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 60MP का कैमरा भी मिल सकता है।

Honor Magic Vs

कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic Vs को अपकमिंग MWC 2023 इवेंट के दौरान शोकेस करेगी। इसका वजन 261 ग्राम होगा, इसमें OLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह सियान, ऑरेंज और ब्लैक कलर में आएगा।

यह भी पढ़े :-रास्ता खोजने के अतिरिक्त Google Maps दे रहा है यह अन्य सुविधाएँ, जानिए यहाँ पर

OnePlus 11 Concept

OnePlus ने OnePlus 11 लॉन्च इवेंट में ही पुष्टि कर दी थी, कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में अपने अगले फोन OnePlus 11 Concept का अनावरण करेगी। कंपनी ने एक टीज़र के माध्यम से फोन के “बैक डिज़ाइन” की पुष्टि भी की है। इस रिलीज़ टीज़र में नीली रोशनी के साथ फोन की ‘फ्लोइंग बैक’ डिज़ाइन को दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त अभी फोन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Oppo Find X6, Oppo Find N2 Flip

दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन निर्माताओं में से एक Oppo, MWC 2023 में भाग लेगा। कंपनी की ओर से अभी तक कार्यक्रम में लॉन्च होने वाले डिवाइसों की पुष्टि नहीं की गयी है, परन्तु उम्मीद की जा रही है, कि इस आगामी कार्यक्रम में कंपनी Oppo Find X6 को लॉन्च कर सकती है। केवल इतना ही नहीं, अफवाह है कि कंपनी Oppo Pad 2 के साथ-साथ फोल्डिंग Oppo Find N2 Flip को भी कार्यक्रम के दौरान विश्व स्तर पर लॉन्च कर सकती है। Find N2 Flip को हाल ही में चीन में पेश किया गया था और इसे काफी सराहना भी मिली थी। साथ ही कंपनी से अपने उपयोगकर्ताओं के लिए विभिन्न मॉडलों और तकनीकों को पेश करने की भी उम्मीद है।

जैसे- जैसे MWC 2023 लॉन्च कार्यकर्म की तारीख़ नज़दीक आ रही है, वैसे- वैसे कार्यक्रम में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारियाँ एक-एक करके सामने आती जा रही हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- iQOO Neo 7 बना भारत में Dimensity 8200 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageXiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो सकते हैं ये सभी डिवाइस

Xiaomi 13 Pro सीरीज़ को कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही चीन में लॉन्च किया है। अब इस साल के पहले ही महीने में भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को उतारा गया है। लेकिन अब खबर ये है कि Xiaomi यहां रुकने वाली नहीं है और मार्च 2023 तक कंपनी कई नए प्रोडक्ट विश्व …

Imageइस कारण से Xiaomi 13 Ultra के लॉन्च में हो सकती है देरी

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 13 फ्लैगशिप सीरीज़ को लॉन्च किया है और अगले महीने कंपनी इसे MWC 2023 में विश्व स्तर पर भी लेकर आने वालो है। लेकिन इस सीरीज़ में एक Xiaomi 13 और 13 Pro के अलावा एक और स्मार्टफोन के आने की खबर काफी समय से आ रही है, जो …

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर शुरू हो चुका है, और इस महीने आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने …

ImageRealme GT 3 फ्लैगशिप फोनों की रेस में 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ MWC में होगा लॉन्च

Realme GT सीरीज़ में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने GT 2 के सक्सेसर Realme GT 3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन सबसे बड़े स्मार्टफोन इवेंट MWC 2023 में लॉन्च किया जायेगा। इसकी ख़ासियत होगी realme की नयी 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी। कंपनी ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products