Twitter के टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए यूज़र्स को देने होंगे पैसे, ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स को मिलती रहेगी फ्री सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Elon Musk के हाथों में Twitter की कमान आने के बाद इसके नीति-नियमों में बदलाव जारी है। ब्लू टिक सर्विस की लॉन्चिंग के बाद अब ट्विटर ने घोषणा की है, कि अब टेक्स्ट मैसेज के जरिए किए जाने वाले टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए भी यूज़र्स को पैसे देने होंगे। कंपनी ने बताया कि 20 मार्च से टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का इस्तेमाल सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स ही कर पाएंगे। यानी अब आम यूजर्स के ट्विटर अकाउंट की सेफ्टी का एक लेवल कम हो जाएगा।

यह भी पढ़े :- भारत सहित वैश्विक बाजार में OPPO ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेक्स

ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट माध्यम से यह सूचना दी कि, मोबाइल नंबर पर आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का हैकर्स द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा सकता है इसलिए अकाउंट्स की सुरक्षा के लिए SMS के जरिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बंद किया जा रहा है। आगे कंपनी ने बताया कि, अब यूजर्स 2FA के टेक्स्ट मैसेज का तब तक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, जब तक वो ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर नहीं बनते। हालांकि, SMS ऑथेंटिकेशन मेथड के लिए भुगतान करने पर 2FA को ऑथेंटिकेशन app या एक सिक्योरिटी के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

ऐसा काम करेगा 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन

ट्विटर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को सब्सक्राइब यूज़र्स के लिए शुरू कर देगा। यह 2FA फीचर अकाउंट को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देता है। इस फीचर के ऑन होने पर अकाउंट को लॉगिन करने के लिए यूज़र्स को पासवर्ड के अलावा एक कोड भी डालना होगा। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आसानी से कोई भी आपके अकाउंट को लॉगिन नहीं कर सकता।

ट्विटर इस समय कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है। ट्विटर को मिलने वाले विज्ञापनों में आई कमी से इसकी आय में भी कमी हुई है। दूसरी तरफ मस्क के कई फैसलों की लोगो ने कड़ी आलोचना भी की है। हाल ही में ट्विटर ने भारत में भी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सुविधा शुरू कर दी है। ब्लू टिक के लिए चार्ज लिए जाने पर Elon Musk को सवालों के कटघरे में खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़े :-लॉन्च से पहले लीक हुए Oppo Reno 10 सीरीज़ के कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imageकैसे करे अपने Netflix Account को पिन कोड फीचर के साथ सुरक्षित

क्या आपने भी अपने Netflix अकाउंट को दोस्तों के साथ शेयर किया हुआ है लेकिन आपको अपनी प्राइवेसी का भी थोडा ध्यान है। इसके अलावा अन्य यूजर के इस्तेमाल की वजह से आपकी रिकमेन्डेशन में भी काफी बदलाव आ जाता है। तो अब Netflix नें आपकी इस परेशानी को भी दूर कर दिया है। हाल ही में …

ImageiOS यूज़र्स को भारत में इस कीमत पर मिल सकता Twitter Blue सब्सक्रिप्शन

Twitter इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपनी “Twitter Blue” सर्विस को ग्लोबली लॉन्च कर चुका है हैं, हालाँकि अभी इस सर्विस ने भारत में दस्तक नहीं दी है। भारत में Twitter Blue सर्विस के सब्सक्रिप्शन की कीमत कंपनी ने तो नहीं बतायी, लेकिन लॉन्च से पहले ही iOS यूजर्स के लिए उसके सब्सक्रिप्शन पैक …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products