कैसे करे अपने Netflix Account को पिन कोड फीचर के साथ सुरक्षित

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपने भी अपने Netflix अकाउंट को दोस्तों के साथ शेयर किया हुआ है लेकिन आपको अपनी प्राइवेसी का भी थोडा ध्यान है। इसके अलावा अन्य यूजर के इस्तेमाल की वजह से आपकी रिकमेन्डेशन में भी काफी बदलाव आ जाता है। तो अब Netflix नें आपकी इस परेशानी को भी दूर कर दिया है।

हाल ही में Netflix ने पैरेंटल कंट्रोल का फीचर पेश किया था ताकि बच्चों के कंटेंट को माता-पिता फ़िल्टर कर सके। अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस ने प्रोफाइल के लिए भी पिन प्रोटेक्शन सपोर्ट की शुरुआत कर दी है।

Netflix Profile को कैसे करे पिन लॉक प्रोटेक्ट?

अपने Netflix प्रोफाइल को पिन प्रोटेक्ट करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अकाउंट पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद आपको निम्न प्रक्रिया को पूरा करना होगा:

1. अकाउंट ऑप्शन पर जाएँ

Netflix वेबसाइट पर आपको ऊपर दिए गये प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने होगा और सामने आई मेनू के तहत अकाउंट ऑप्शन को चुनना होगा।

2. प्रोफाइल और पैरेंटल कंट्रोल

अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सामने आई स्क्रीन पर आपको सभी प्रोफाइल और पैरेंटल कंट्रोल्स देखने को मिलते है। इसके बाद आप अपनी प्रोफाइल नेम पर क्लिक करके सेटिंग्स मेनू को ओपन करे।

3. प्रोफाइल लॉक सेट करना

इसके बाद आपको प्रोफाइल लॉक पर जाकर “Change” ऑप्शन पर क्लिक करने होगा।

4. Netflix पासवर्ड डालना

अब पिन कोड को लगाने के लिए आपको अपना मौजूदा अकाउंट पासवर्ड को डालना होगा ताकि आप पिन कोड को भी सेट कर सके।

5. पिन बनाएं

अब आप अपनी पंसद का पिन एंटर करे और फिर “Save” बटन पर क्लिक करे।

6. पिन डाले

अब अगली बार जब भी आप अपनी प्रोफाइल को ओपन करेंगे तो आपको पिन एंटर करना होगा।

यहाँ ध्यान देने वाली बात यही है की ये टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के समान नहीं है। Netflix अकाउंट होल्डर कभी भी यूजर प्रोफाइल को डिलीट करने के साथ पिन प्रोटेक्शन को भी डिसएबल कर सकता है।

Related Articles

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

Imageजाने कैसे जोड़े DigiLocker में अपने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को

आज के टेक्नोलॉजी से भरपूर समाज में लगभग सभी पब्लिक या सरकारी विभागों में अब डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पाने चरम पर देखी जा सकती है। कही भी यात्रा करते समय अपने साथ पेपर-डॉक्यूमेंट को लेकर जाना हमेशा से ही थोडा परेशानी भरा साबित होता है क्योकि इनके खोने पर आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ …

ImageAirtel ने शुरू की Google Assistant आधारित डिजिटल कस्टमर केयर सर्विस; जाने कैसे करे इसका इस्तेमाल

टेलिकॉम ऑपरेटर Airtel ने गूगल के साथ साझेदारी के तहत अपने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एक आकर्षक कदम उठाया है। एयरटेल ने AI आधारित कस्टमर सर्विस की शुरुआत की है जहाँ पर ग्राहकों को अपने अकाउंट के प्रति तुरंत जानकारी प्राप्त हो सकती है। इस गूगल अस्सिस्टेंट आधारित सर्विस की सहायता से …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.