Moments: Netflix के इस नए फ़ीचर के साथ अब फिल्मों व वेब-सीरीज़ के ख़ास पलों को कर सकेंगे दोस्तों के साथ शेयर, जानें कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी कभी जब फिल्म में कोई बेहद ख़ास सीन आता है, तो हम उसे बार बार देखना चाहते हैं या दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं। अब ये मौका Netflix अपने सभी यूज़र्स को दे रहा है। Netflix ने अपनी मोबाइल ऐप में एक फीचर Moments जोड़ा है और इस नए फ़ीचर के साथ आप किसी भी शो या फिल्म या Netflix पर मौजूद अन्य कंटेंट का कोई भी मोमेंट कैप्चर कर सकते हैं और इसे आगे देखने के सेव भी कर सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं।

अभी तक Netflix पर अगर कोई भी यूज़र स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करता था, तो उसके हाथ खाली एक काली फोटो लगती थी, क्योंकि Netflix स्क्रीनशॉट नहीं लेने देता था, लेकिन यूज़र्स का ध्यान रखते हुए इस OTT प्लैटफॉर्म ने ये नियम बदल दिया और अब आप इसके नए फ़ीचर Moments के साथ कोई ख़ास पल कैप्चर कर सकते हैं। इसके लिए पहले इस ऐप का सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है। इसके बाद आपको अपने फ़ोन में Netflix खोलना है और फिल्म या सीरीज़ देखनी है और कोई ख़ास सीन जिसे आप सेव करना चाहते हैं, उसके आने पर स्क्रीन में नीचे मौजूद Moments बटन पर क्लिक करना है। वो सीन तुरंत आपके My Netflix Tab सेक्शन में सेव हो जायेगा।

Moments

फिलहाल ये फ़ीचर केवल iOS यूज़र्स के लिए है, लेकिन कुछ ही हफ़्तों में ये सभी Android यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा। अब अगर शेयर करने की बात करें तो, ये भी काफी आसान है। जो सीन आपने Moments बटन के साथ सेव किया है, उसे सीधे My Netflix tab से दोस्तों या अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे Instagram, Facebook पर शेयर कर सकते हैं।

ये नया फ़ीचर Netflix के लेटेस्ट कैंपेन “It’s So Good” के दौरान आया है, जिसमें इस प्लेटफॉर्म के कुछ यादगार और फैन फेवरेट सीनों का जश्न मनाया जा रहा है। इस नए फ़ीचर Moments को लेकर कंपनी ने ये भी कहा है कि वो इस फ़ीचर को आगे और भी एक्सपैंड करने की योजना बना रहे हैं, जिससे यूज़र्स इसके द्वारा सेव किये भी सीनों के साथ और बेहतर तरीके से इंटरैक्ट कर सकें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHyundai Bayon या Maruti Victoris: ₹10.5 लाख में बड़ी डिक्की चाहिए या CNG की बचत?

Hyundai Bayon vs Maruti Victoris: Hyundai ने 26 अक्टूबर को अपनी नई SUV Bayon ₹9.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दी है। ठीक इसी बजट में Maruti की Victoris पिछले एक साल से बिक रही है, जिसका सबसे सस्ता मॉडल करीब ₹50,000 महंगा है। लेकिन इन दोनों SUV के बीच असली फर्क …

ImageNetflix ने किया बेड़ा गर्क; अब पासवर्ड शेयर करने पर कटेगी जेब

Netflix भारत में भी अब एक सबसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म बन चुका है। हालांकि पिछले कुछ समय से Netflix को भारत में फायदा नहीं हो रहा है, क्योंकि इसके प्लान बाकी OTT प्लेटफॉर्म से कुछ महंगे हैं और साथ ही यूज़र अपने लॉग-इन और पासवर्ड कई लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं, जिसके कंपनी …

Imageऐसे करें Instagram के नए फीचर नोट्स (Notes) का इस्तेमाल

इंस्टाग्राम समय- समय पर अपने यूज़र्स के मनोरंजन के लिए App में कुछ न कुछ अपडेट्स करता रहता है। कंटेंट शेयरिंग App Instagram ने नोट्स (Notes) के नाम से एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर के जरिए अब इंस्टाग्राम यूज़र बिना DM (Direct Message) या स्टोरी पोस्ट किए भी अपने फॉलोवर्स …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageNetflix ने बदल दिया लॉगिन का नियम: अकाउंट शेयर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, जानें आख़िर क्यों

Netflix ने चुपके से एक नया नियम लागू करना शुरू कर दिया है, और इसका असर सीधे उन लोगों पर पड़ेगा जो एक ही अकाउंट को पूरे घर या दोस्तों के साथ शेयर करते आए हैं। 15 जून 2026 से कंपनी ने यह बदलाव धीरे-धीरे रोल आउट करना शुरू किया है, और अब यह ज़्यादा …

Discuss

Be the first to leave a comment.