Airtel ने शुरू की Google Assistant आधारित डिजिटल कस्टमर केयर सर्विस; जाने कैसे करे इसका इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेलिकॉम ऑपरेटर Airtel ने गूगल के साथ साझेदारी के तहत अपने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एक आकर्षक कदम उठाया है। एयरटेल ने AI आधारित कस्टमर सर्विस की शुरुआत की है जहाँ पर ग्राहकों को अपने अकाउंट के प्रति तुरंत जानकारी प्राप्त हो सकती है।

इस गूगल अस्सिस्टेंट आधारित सर्विस की सहायता से आप आसानी से अपने एयरटेल अकाउंट से जुड़े सवालो का जवाब प्राप्त कर सकते है। अभी यह सर्विस सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है लेकिन जल्द ही कंपनी इसको अलग-अलग स्थानीय भाषाओँ में भी पेश करने की कवायद शुरू करेगी।

यह भी पढ़िए: कैसे इस्तेमाल करे किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन में Time-lapse फोटोग्राफी फीचर

कैसे करे Google Assistant का इस्तेमाल?

चरण 1: एंड्राइड यूजर को गूगल अस्सिस्टेंट का इस्तेमाल करने के लिए अपनी डिवाइस के होम बटन को थोड़ी देर दबाये रखने होगा। iOS यूजर को पहले यह सुनिश्चित करना होगा की फोन में गूगल अस्सिस्टेंट इनस्टॉल किया हुआ है या नहीं।

चरण 2: अब ओपन हुए गूगल अस्सिटेंट बॉक्स में आपको ‘Talk to Airtel’, ‘Ask Airtel’ या ‘Get Airtel’ कहना होगा और गूगल अस्सिस्टेंट के साथ एयरटेल असिस्टेंट भी शुरू हो जायेगा।

चरण 3: अपने अकाउंट से जुडी जानकारी जानने के लिए आपको सिर्फ अस्सिस्टेंट से अपना सवाल पूछना होगा।

नोट- पहली बार इस्तेमाल करने पर आपको अपने एयरटेल अकाउंट को गूगल से कनेक्ट करना होगा. जिसके लिए आपको सबसे पहले-

  • अपना मोबाइल नंबर सबमिट करना होगा।
  • फिर आपके एयरटेल नंबर पर प्राप्त हुए OTP को एंटर करने के बाद आपका नंबर अकाउंट के साथ लिंक हो जायेगा।

चरण 4: अब आप अपने अकाउंट से सम्बंधित सवाल आसानी से पूछ कर उनका समाधान प्राप्त कर सकते है।

कौन-कौन से सवाल का मिलेगा जवाब?

प्रीपेड यूजर के लिए – यूजर अपने डाटा बैलेंस, बेस्ट ऑफर, रिचार्ज और अकाउंट बैलेंस के बारे में जान सकता है।

पोस्टपेड यूजर – आप अपना आउटस्टैंडिंग अमाउंट, बिल की जानकारी, बिल जमा करना, डाटा का इस्तेमाल, मौजूदा प्लान, उपलब्ध प्लान्स आदि से जुड़े सवालो के जवाब प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Imageजाने कैसे करे Airtel Wi-Fi Calling सर्विस का इस्तेमाल: साथ ही जाने इसके फायदे

Airtel ने कल इंडिया में अपने ब्रॉडबैंड और Xstream Fibre नेटवर्क यूजर के लिए Wi-Fi कालिंग फीचर को पेश कर दिया है। इस सर्विस को पेश करने वाली एयरटेल पहली टेलिकॉम सर्विस है क्योकि यह इंडिया में पहली VoWi-Fi या Wi-Fi आधारित VoIP टेक्नोलॉजी सर्विस है। इसके इस्तेमाल से यूजर को बेहतर इंनडोर कवरेज के …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.