Realme GT 3 की फ़ास्ट चार्जिंग की ये वीडियो आपको कर देगी हैरान, कंपनी ने खुद लॉन्च से पहले की शेयर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT 3 के MWC 2023 में लॉन्च होने की ख़बर तो हम पहले ही आपको दे चुके हैं, लेकिन आज लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद फ़ोन की फ़ास्ट चार्जिंग की एक वीडियो शेयर की है और इसमें आपको इसकी चार्जिंग में कितना समय लगता है, ये विस्तार से जान सकते हैं। साथ ही इस वीडियो में फिर एक बार फ़ोन के डिज़ाइन की भी झलक मिलती है। ये फ़ोन केवल एक हफ्ते बाद ही 28 फरवरी 2023 को MWC में पेश किया जायेगा। ये एक फ्लैगशिप फ़ोन होगा और इसमें आपको realme की 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसे कंपनी एक मुख्य फ़ीचर के रूप में टीज़ कर रही है।

ये पढ़ें: मात्र 9 मिनटों में 100% चार्ज होने वाला दुनिया का पहला फ़ोन लॉन्च हुआ; जानें किस कीमत में खरीद सकते हैं आप

हाल ही में 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ सबसे पहला फ़ोन Realme GT Neo 5 चीन में पेश किया जा चुका है और अंदेशा यही है कि GT 3 इसी स्मार्टफोन का ग्लोबल वैरिएंट हो सकता है। इसमें 4600mAh की बैटरी आ सकती है, जिसे 50% तक चार्ज होने में मात्र 4 मिनट और 100% तक यानि फुल चार्ज होने में केवल 9 मिनट 37 सेकेंड लगेंगे। इसी को लेकर कंपनी ने नयी वीडियो जारी की है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैटरी कितनी तेज़ी से चार्ज होती नज़र आ रही है। 10 मिनट से भी कम में ये फ़ोन पूरे दिन के फुल चार्ज हो जायेगा। लेकिन कंपनी इस स्मार्टफोन में भी 240W फ़ास्ट चार्जिंग के अलावा 150W चार्जिंग के साथ भी एक अन्य वैरिएंट पेश कर सकती है, जो इससे थोड़ा सस्ता होगा।

अब अगर फीचरों की बात करें तो, Realme GT 3 Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ विश्व के बाज़ारों में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 1.5क रेज़ॉल्यूशन, Sony IMX890 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा जैसे फ़ीचर आने के आसार हैं।

ये पढ़ें: Realme 10 4G रिव्यु: कीमत कम, लेकिन 5G की दौड़ में क्या सफल होगा ये 4G फ़ोन ?

अगर आप भी इस स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो केवल कुछ ही दिन में इसके बाकी स्पेसिफिकेशन और कीमतों से पर्दा उठने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

ImageRealme GT 3 फ्लैगशिप फोनों की रेस में 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ MWC में होगा लॉन्च

Realme GT सीरीज़ में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने GT 2 के सक्सेसर Realme GT 3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन सबसे बड़े स्मार्टफोन इवेंट MWC 2023 में लॉन्च किया जायेगा। इसकी ख़ासियत होगी realme की नयी 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी। कंपनी ने …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Discuss

Be the first to leave a comment.