इस कारण से Xiaomi 13 Ultra के लॉन्च में हो सकती है देरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 13 फ्लैगशिप सीरीज़ को लॉन्च किया है और अगले महीने कंपनी इसे MWC 2023 में विश्व स्तर पर भी लेकर आने वालो है। लेकिन इस सीरीज़ में एक Xiaomi 13 और 13 Pro के अलावा एक और स्मार्टफोन के आने की खबर काफी समय से आ रही है, जो कि Xiaomi 13 Ultra है। ये स्मार्टफोन कंपनी सीईओ की तरफ से भी कन्फर्म तो हो चुका है, लेकिन लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। अभी तक रिपोर्ट सामने आ रही थीं कि इस पप्रीमियम फ़ोन को कंपनी फरवरी में लॉन्च कर सकती है, लेकिन अब एक प्रचलित टिपस्टर ने इस पर नयी टिप्पणी की है।

Xiaomi के CEO Lei Jun ने पुष्टि की थी कि Xiaomi 13 Ultra को भी पहले चीन और फिर विश्व स्तर पर जल्दी लॉन्च किया जायेगा। इसके बाद से आसार ये थे कि ये फ़ोन भी MWC 2023 में या चीन में उससे पहले भी लॉन्च हो सकता है। लेकिन अब टिपस्टर Digital Chat Station ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि अभी इसके लॉन्च में देरी हो सकती है।

डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OPPO Find X6 और Honor Magic 5 सीरीज़ तो चीन में जल्दी ही लॉन्च होंगी, लेकिन Xiaomi 13 Ultra का लॉन्च कहीं नज़दीक नहीं दिख रहा है। चीन का नया साल 22 जनवरी 2023 को शुरू होता है, उम्मीद है कि बाकी के फ़ोन तो उसके आस-पास ही लॉन्च होंगे, लेकिन इनमें Xiaomi 13 Ultra का नाम शामिल नहीं है। MWC 2023 भी फरवरी के आखिरी सप्ताह में होता है, उसमें भी Xiaomi 13 Ultra शायद लॉन्च नहीं किया जायेगा।

चीनी वेबसाइटों पर चल रही अफवाहों की भी मानें तो Xiaomi 13 Ultra मार्च के आखिर में या अप्रैल 2023 में चीन में लॉन्च होगा। वहीँ ग्लोबली इसके लॉन्च होने में और भी ज़्यादा समय लगने के आसार हैं।

Xiaomi 13 Ultra स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 Ultra के फीचरों की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB या 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दे सकती है। इसके अलावा इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप आने के आसार हैं, जो आपको PDAF ऑटोफोकस, के साथ मिलेंगे और प्राइमरी कैमरा में गिम्बल स्टेबिलाइज़ेशन फ़ीचर भी मिलने के आसार हैं। ये स्मार्टफोन Xiaomi 13 सीरीज़ में सबसे प्रीमियम फ़ोन होगा, इसके अलावा Xiaomi 13 और 13 Pro चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं और MWC 2023 में ग्लोबली लॉन्च किये जायेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageदिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अभी हाल ही में Xiaomi ने अपनी Xiaomi 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें दो प्रीमियम फोनों Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को शामिल किया था। अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K सीरीज़ को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। कंपनी इस सीरीज़ में तीन नए डिवाइसों …

ImageXiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो सकते हैं ये सभी डिवाइस

Xiaomi 13 Pro सीरीज़ को कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही चीन में लॉन्च किया है। अब इस साल के पहले ही महीने में भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को उतारा गया है। लेकिन अब खबर ये है कि Xiaomi यहां रुकने वाली नहीं है और मार्च 2023 तक कंपनी कई नए प्रोडक्ट विश्व …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.