iQOO Neo 7 बना भारत में Dimensity 8200 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने आज भारत में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 7 5G , मिड-रेंज बाज़ार में पेश किया है। इसे लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 8200 के साथ बाज़ार में उतारा गया है। हालांकि ये Neo 7 चीन में लॉन्च हुए Neo 7 5G से अलग है। भारत में चीन में दिसंबर में लॉन्च हुए iQOO Neo 7 SE को Neo 7 5G के रूप में उतारा गया है और इसमें स्पेसिफिकेशन भी लगभग वही हैं। ये स्मार्टफोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। आइये भारत में इसके अन्य फ़ीचर और कीमतों के बारे में जानते हैं।

iQOO Neo 7 5G कीमतें और उपलब्धता

  • 8+128GB – 28,499 रूपए
  • 12+256GB – 32,499 रूपए

iQOO Neo 7 5G स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 7 5G, चीन में लॉन्च हो चुके iQOO Neo 7 SE का ही रिब्रांडेड वर्ज़न है। फ़ोन MediaTek Dimensity 8200 ओक्टा कोर चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.1 GHz है। इस चिपसेट के साथ आपको इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गयी है और ग्राफ़िक्स के लिए Arm Mali-G610 GPU मौजूद है।

इसके अलावा इसमें दूसरा महत्वपूर्ण फ़ीचर है, 120W की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और फ़ोन में 5000mAh की बैटरी अंदर मिलेगी। आपको बॉक्स में 120W का चार्जर साथ में मिलता है, जिसके साथ मात्र 20 मिनटों में ये फ़ोन 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है।

Neo 7 में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दी गयी है। इसमें भी काफी पतले बेज़ेल के साथ आपको 93:11 का स्क्रीन-टू-बॉडी-रेश्यो मिलता है।

ये पढ़ें:  Samsung Galaxy S23 Ultra रिव्यु: नए अपग्रेडों के साथ बेहतरीन अनुभव

फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 64MP का मुख्य कैमरा f/1.79 अपर्चर और OIS के साथ मौजूद है। इसके अलावा 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर भी इसमें मौजूद हैं। यहां भी आपको आपको फ्रंट पर 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-सी ऑडियो, ड्यूल सिम स्लॉट और Android 13 बेस्ड OriginOS भी मौजूद हैं।

अन्य कनेक्टिविटी फीचरों में 5G SA / NSA, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, NFC, GPS, ड्यूल सिम स्लॉट, इत्यादि शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageiQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

iQOO Neo 7 का भारत में काफी समय से इंतज़ार है। Vivo सब-ब्रैंड iQOO ने इस स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था और अब लगभग 3 महीने बाद इसके भारत में लॉन्च होने की ख़बर आयी है। हालांकि भारत में ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से अलग हो सकता …

ImageiQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

iQOO Neo 7 और POCO X5 Pro दोनों ही भारत में लॉन्च होने वाले और दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। इनमें कंपनी ने iQOO Neo 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है, लेकिन वहीँ Poco X5 Pro की लॉन्च की तारीख आना बाकी है। दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2023 में भारत में दस्तक देंगे। लेकिन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products