MWC 2019 में Sony ने अलग-अलग कीमत में Xperia 10, Xperia 10 Plus, Xperia L3, Xperia 1 को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल बार्सिलोना में आयोजित MWC में सभी कंपनियां अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन लांच कर रही है और पिछले साल की ही तरह Sony ने इस साल भी इवेंट में आपने 4 नए और आकर्षक स्मार्टफोनों को लांच किया है। Xperia 10, Xperia 10 Plus, और Xperia L3 यहाँ पर किफायती कीमत वाले सेगमेंट में पेश किये गये है जबकि Xperia 1 को लेटेस्ट चिपसेट SD 855 के साथ फ्लैगशिप डिवाइस के रूप में पेश किया गया है।

लांच की गयी चारों ही डिवाइस यहाँ पर अपनी-अपनी जगह ख़ास साबित होती है क्योकि जहाँ एक ओर आपको Xperia 10-सीरीज और Xepria 1 में आपको 21:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले मिलती है वही Xperia L3 को मीडियाटेक P22 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। तो चलिए नज़र डालते है इन चारों फ़ोनों की फुल-डिटेल्स पर:

यह भी पढ़िए: Note 7 का इन्तजार हुआ खत्म; 48MP के साथ 27 फरवरी को आ रहा है इंडिया

Sony Xperia 1 के फीचर

Xeperia 1 सोनी की तरफ से पेहस किया गया एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन है जिसमे आपको सामने की तरफ 6.5-इंच की OLED डिस्प्ले 4K-रेज़ोलुशन और HRD सपोर्ट दी गयी है लेकिन यह डिस्प्ले 21:9 के सिनेमा वाइड आस्पेक्ट रेश्यो के साथ पेश की गयी दुनिया की पहली डिवाइस है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित सॉफ्टवेयर पर रन करती है।

Sony Xperia 1

 

ग्लास-मेटल-ग्लास डिजाईन पैटर्न के साथ यहाँ पर आपको गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन आगे और पीछे दोनों तरफ दी गयी है। इसके अलावा यह डिवाइस IP68 सर्टिफाइड भी है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 12MP के तीन कैमरा सेंसर वाला ट्रिपल सेटअप दिया गया है जिसमे आपको RGB, सुपर-वाइड-एंगल लेंस और टेलीफ़ोटो लेंस मिलते है। सामने की तरफ भी आपको 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा आपको इस डिवाइस में 3,300mAh की बैटरी भी दी गयी है।

Sony Xperia 10 और Xperia 10 Plus के फीचर

फ्लैगशिप Xperia 1 के अलावा यहाँ पर जो अन्य स्मार्टफोन लांच किये गये है वो है किफायती कीमत वाले Xperia 10 और Xepria 10 Plus। दोनों ही डिवाइस डिजाईन के हिसाब से काफी हद्द तक समान है दोनों डिवाइस एंड्राइड पाई पर रन करती है और फिंगरप्रिंट सेंसर को दोनों ही फ़ोनों में किनारे पर जगह दी गयी है।

Xperia 10

अब बात करते है दोनों फ़ोनों में अंतर की। जहाँ पर Xperia 10 में आपको 6-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गयी है वही पर Xperia 10  Plus में आपको 6.5-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर की बात करे तो Xperia 10 में जहाँ SD 630 चिपसेट 3GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प के साथ पेश की गयी है वही Xperia 10 Plus में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ SD 636 प्रोसेसर दिय गया है।

Xperia 10

फोटोग्राफी करने के लिए Xperia 10 में आपको पीछे की तरफ 13MP+5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप 21:9 रेश्यो फॉर्मेट में विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया गया है जबकि सामने की तरफ सेल्फी लेने के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। वही बड़े वरिएन्त 10 Plus में आपको पीछे 12MP+8MP का ड्यूल रियर कैमेरा सेटअप तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है।

इन सबके अलावा यहाँ पर आपको क्रमशः 2,870mAh और 3,000mAh की बैटरी दी गयी है। दोनों ही डिवाइस आपको नेवी, ब्लैक, और स्लिवर कलर विकल्प के साथ उपलब्ध होती है।

Sony Xperia L3 के फीचर

किफायती कीमत में पेश इस Xperia L3 स्मार्टफोन में आपको 18:9 रेश्यो वाली 5.7-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। अपने तीनो अन्य साथियों से अलग यह डिवाइस मीडिया टेक P22 प्रोसेसर के साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश की गयी है।

Xperia L3

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 13MP+2MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जबकि सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है इसके अलावा यहाँ पर 3300mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। यहाँ पर फिंगरप्रिंट सेंसर को किनारे पर जगह दी गयी है।

यह डिवाइस भी आपको स्लिवर, ब्लैक, और गोल्ड कलर वरिएन्त में उपलब्ध है।

Sony Xperia 1, Xperia L3, Xperia 10 और Xperia 10 Plus की कीमत और उपलब्धता

Sony के ये चारों ही स्मार्टफोन Xperia 1, Xperia L3, Xperia 10 और Xperia 10 Plus इस महीने के अंत में या मार्च महीने के शुरुआत में मार्किट में उपलब्ध हो सकते है। यह सभी स्मार्टफोन सिंगल-सिम और ड्यूल- सिम दोनों वरिएन्त में पेश किये जायेंगे। रही बात कीमत की तो अभी कंपनी ने कीमत से जुडी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Sony Xperia 1, Xperia L3, Xperia 10 और Xperia 10 Plus की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xperia 1 Xperia 10 Xperia 10 Plus Xperia L3
डिस्प्ले 6.5-इंच OLED डिस्प्ले, 4K रेज़ोलुशन 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 6 6.0-इंच OLED डिस्प्ले, FHD+ 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 6 6.5-इंच OLED डिस्प्ले, FHD+ रेज़ोलुशन 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 6 5.7-इंच IPS LCD, HD+ रेज़ोलुशन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 6
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 स्नैपड्रैगन 630 स्नैपड्रैगन 636 मीडियाटेक P22
रैम 6GB 3GB 4GB 3GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB 64GB 64GB 32GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई 9 एंड्राइड पाई 9 एंड्राइड पाई 9 एंड्राइड 8 ओरियो
रियर कैमेरा 12MP(RGB)+12MP (सुपर-वाइड)+12MP (टेलीफ़ोटो) 13MP+5MP, LED फ़्लैश, HDR 12MP+8MP, डबल ऑप्टिकल ज़ूम, बोकेह इफ़ेक्ट 13MP+2MP
फ्रंट कैमरा 8MP 8MP 8MP 8MP
अन्य फीच 4G, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, dual-band, Wi-Fi Direct, DLNA, hotspot, GPS A-GPS, Dolby Atmos 4G, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, dual-band, Wi-Fi Direct, DLNA, hotspot, GPS A-GPS, Dolby Atmos 4G, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, dual-band, Wi-Fi Direct, DLNA, hotspot, GPS A-GPS, Dolby Atmos 4G, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5, Wi-Fi, GPS A-GPS, FM रेडियो
बैटरी 3300mAh, टाइप-C 2870mAh, क्विक चार्ज 3.0, टाइप-C 3000mAh, टाइप-C, क्विक चार्ज 3.0 3300mAh टाइप-C
भारत में कीमत – अभी कोई घोषणा नहीं

Related Articles

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Imageसाल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाले बेस्ट स्मार्टफोन

क्वालकॉम की वार्षिक टेक समिट में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 की घोषणा कर दी गयी है। साफ़ तौर पर यह स्नैपड्रैगन 855 और 855+ की ही अपग्रेड है। यह 5G एक्सक्लूसिव चिपसेट है जो उम्मीद यही है की यह अगले साल मार्किट में काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है। (Best Snapdragon 865 Phones …

ImageSamsung के अलावा साल 2020 के बेस्ट ड्यूल कर्व डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

साल 2014 में सैमसंग ने स्मार्टफोन की डिस्प्ले को लेकर एक काफी बड़ा बदलाव किया और अपने Galaxy Note को वन-साइड कर्व डिस्प्ले के साथ पेश किया जिसके कुछ दिन बाद ही कंपनी ने ड्यूल कर्व डिस्प्ले के साथ Galaxy S6 Edge को लांच किया और उसके बाद से ही कंपनी अपनी Galaxy S-सीरीज और …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे? इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.