Motorola Edge 50 Neo / Moto S50 को मिला MIIT / TENAA सर्टीफिकेशन्स, जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन बाजार में पेश कर सकता है। हाल ही में कंपनी के नए फोन से संबंधित खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खबरों के अनुसार Motorola के एक नए फोन को चीन की MIIT / TENAA वेबसाइट द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। कंपनी इस फोन को चीन में Moto S50 और वैश्विक बाजार में Motorola Edge 50 Neo के नाम से पेश कर सकती है।

ये पढ़े: Realme 13 4G धमाकेदार फीचर्स के साथ इंडोनेशिया में लॉन्च; जानें कीमत

Motorola Edge 50 Neo की जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को MIIT / TENAA की वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2409-5 के साथ देखा गया है। इसके पहले फोन की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें फोन को Grisaille (black), Latte (beige), Nautical Blue, और Poinciana (red) इन चार रंगों में दिखाया गया था, और इसके साथ फोन में 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा की जानकारी भी शामिल थी। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा था।

Motorola Edge 50 Neo / Moto S50 leaked image

Motorola Edge 50 Neo / Moto S50 स्पेसिफिकेशंस

कंपनी द्वारा फिलहाल इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, और इसके प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 का उपयोग किया जा सकता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 4nm चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 14 पर रन हो सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU का उपयोग किया जा सकता है।

फोन में 8GB / 12GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB / 512GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस सपोर्ट के साथ अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फ़ोन 4310mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 68W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz) MIMO, Bluetooth 5.3, GPS, और USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल सकते हैं। फ़ोन का साइज 154.1×71.2×8.1mm और वजन 172g हो सकता है।

ये पढ़े: Vivo V40 Pro Alternatives: समान कीमत पर देंगे शानदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageBIS वेबसाइट पर दिखा Motorola Edge 50; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Motorola Edge सीरीज का अपना नया फ़ोन Motorola Edge 50 जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। हाल ही में इस फ़ोन को Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर देखा गया है, इसके अतिरिक्त फ़ोन के कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आये हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस फ़ोन को Motorola Edge 40 …

ImageMoto G85 5G भारत में 10 जुलाई को होगा लॉन्च; 6.67-इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी की पुष्टि

Motorola अपने नए Moto G85 5G को इसी महीने की 10 तारीख को लॉन्च करने वाला है, इसकी जानकारी कंपनी के ऑफिसियल सोशल मीडिया आकउंट द्वारा के पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी हैं। इसके पहले फ़ोन को यूरोप में Motorola S50 Neo के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया था और फिर चीन …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.