Motorola के इस फोन ने उड़ाई सबकी नींद, 20 हजार से कम में हो गया 6,720mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में अपना दमदार स्मार्टफोन Moto G86 Power 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने अपने फोन में 6,720mAh की बड़ी बैटरी को शामिल किया है। फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, और बैक पैनल पर लेदर बैक पैनल की वजह से प्रीमियम लुक मिलता है। आगे Moto G86 Power 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT नहीं यूट्यूब पर होगी रिलीज, ऐसे देख पाएंगे यूजर्स

Moto G86 Power 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 17,999 रुपए है। ये फोन Cosmic Sky, Golden Cypress, और Spellbound इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

Moto G86 Power 5G Colors

फोन की बिक्री 6 अगस्त, 2025 से शुरू होगी, और इस फोन को आप कंपनी की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Moto G86 Power 5G स्पेसिफिकेशंस

Moto G86 Power 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.7 इंच का सुपर HD (1,220×2,712 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ साथ HDR10+ और SGS सर्टिफिकेशन को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है।

फोन 4nm MediaTek Dimensity 7400 SoC द्वारा संचालित होता है, और Hello UI के साथ Android 15 पर रन होता है। इस फोन में 8GB की LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज मिल जाती है। बैक पैनल पर 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो मॉड और 3 इन 1 फ्लिकर सेंसर के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन 6,720mAh बैटरी के साथ आता है, और 33W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C port जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। फोन IP68+IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है। इसका साइज 161.21×74.74×8.6mm और वजन 198g है।

ये पढ़ें: Redmi का ये फोन हो रहा इस तगड़े फीचर के साथ लॉन्च, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी सुविधा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.