Microsoft ने भारत में लांच किया Xbox One X, जाने कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Xbox One X को ग्लोबल लांच के एक महीने बाद इंडिया में लांच कर दिया है। यह कंसोल गेमर्स के लिए 4K मनोरंजन के एक नए युग की शुरूआत है। यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया सबसे कॉम्पैक्ट और सर्वाधिक फीचर्स से लैस कंसोल भी है।(Read in English)

Xbox One और Xbox One X में क्या अंतर है

माइक्रोसॉफ्ट ने Xbox के नेक्स्ट जनरेशन गेमिंग कंसोल को Xbox One X का नाम दिया है। यह पिछले Xbox से ज्यादा बेहतर हार्डवेयर के साथ आता है और अब 4K HDR गेमप्ले को भी सपोर्ट करता है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, “6 Teraflops, 32GB की मेमोरी बैंडविड्थ और उन्नत, कस्टम सिलिकॉन के साथ स्कॉर्पियो इंजन दुनिया का सबसे शक्तिशाली कंसोल गेमिंग प्रोसेसर है”।

यह भी पढ़े: Samsung का नया AI चिपसेट हो सकता है एप्पल और हुआवै के स्मार्ट चिपसेटों से बेहतर

Xbox One X की विशेषताएँ

Xbox One X माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लांच किया गया सबसे उन्नत गेमिंग कंसोल है। इसमें ओक्टा-कोर एएमडी जगुआर प्रोसेसर को 6.0 TFLOP AMD GPU और 12GB DDR5 रैम और 1TB HHD के साथ दिया गया है। डिज़ाइन की बात करे तो ये नया गेमिंग कंसोल 11.81×9.44 -इंच की डायमेंशन और लगभग 3.8Kg के भार के साथ आता है जो PS4 Pro की तुलना में कॉम्पैक्ट है।

माइक्रोसॉफ्ट के नए कंसोल में कनेक्टिवटी के लिए तीन यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ईथरनेट और आईआर ब्लास्टर दिए गए है। Xbox One X में दिया गया  4K ब्लू-रे प्लेयर किसी गेमिंग कंसोल में पहली बार दिया गया है।

Xbox One X की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में माइक्रोसॉफ्ट के Xbox One X की कीमत 44,990 रुपए रखी गयी है। ये अभी ऑनलाइन रूप से फ्लिपकार्ट, अमेज़न और माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है तथा ऑफलाइन बाजार के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने क्रोमा, लैंडमार्क और कुछ अन्य आउटलेट्स के साथ भागीदारी की है।

Samsung Galaxy A8+ (2018) Review: Hits All The Right ‘Notes’

 

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Imageकैसे करे अपनी विंडोज 10 में डेस्कटॉप पर न्यूज़ बार का इस्तेमाल

हाल ही के दिनों में घर में बैठ कर सबसे ज्यादा जरूरी चीजो में से एक न्यूज़ हो गयी है। पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के साथ लगभग सभी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे है तो अगर आप भी अपने काम करे साथ हर समय न्यूज़ पर ध्यान रखना …

ImageMicrosoft Surface Duo की कीमत और स्पेसिफिकेशन आई सामने

पिछले साल अक्टूबर में Microsoft ने अपने ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन Surface Duo को पेश किया था। कंपनी ने तब डिवाइस को पेश करते हुए इसको स्मार्टफोन से काफी बेहतर बताते हुए Surface Duo से पर्दा उठाया था। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन से अलग यहाँ पर दो अलग अलग डिस्प्ले मिलती है। Microsoft Surface Duo एक एक डुअल …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.