Mahindra XEV 9e और BE 6 टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की तारीख सामने आयी, इस तारीख से होगी उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mahindra ने हाल ही में अपनी दो बेहतरीन EV कार्स लॉन्च की थी, और उस समय कार के बेस वैरिएंट्स की कीमतें ही सामने आयी थी। कुछ समय पहले ही कंपनी ने इसके टॉप वैरिएंट्स की कीमतों को भी उजागर किया है, और अब हाल ही में Mahindra XEV 9e और BE 6 टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy फोन्स में शामिल हो रहा AI Subscription Club, जानें कैसे आएगा काम

Mahindra XEV 9e और BE 6 टेस्ट ड्राइव के लिए होगी उपलब्ध

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने 7 जनवरी से ‘add your preference’ ऑप्शन को शुरू कर दिया है, और इसी के साथ अब कंपनी तीन चरणों में इन दोनों कार्स की टेस्ट ड्राइव प्रक्रिया को भी शुरू करने वाली है, जिसमे से पहला चरण 14 जनवरी को शुरू होगा, जिसके अंतर्गत ये कार्स Delhi, Mumbai, Bengaluru, Pune, Chennai, और Hyderabad इन 6 शहरों में उपलब्ध होगी

बात करें अन्य दो चरणों की तो दुसरे चरण की शुरुआत 24 जनवरी से होगी, जिसमें Ahmedabad, Bhopal, Cochin, Coimbatore, Goa, Howrah, Indore, Jaipur, Jalandhar, Kolkata, Lucknow, Ludhiana, Surat, Vadodara, Chandigarh, और Trichy इन सभी शहरों में टेस्ट ड्राइव के लिए इन कारों को उपपलब्ध करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त तीसरे चरण में ये कारें पुरे देश में टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआत 7 फ़रवरी से होगी।

Mahindra XEV 9e और BE 6 बुकिंग की तारीख सामने आयी

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार यदि कोई ग्राहक इन दोनों में से किसी भी कार को खरीदने के इच्छुक हैं, तो वो अगले महीने इनकी बुकिंग करवा सकते हैं। XEV 9e और BE 6 की बुकिंग 14 फ़रवरी से शुरू होने वाली है, हालाँकि कंपनी इसके सिर्फ 79kWh वाले वैरिएंट की बुकिंग ही शुरू करने वाली है। कंपनी इसकी डिलीवरी मार्च महीने के शुरूआती दिनों में शुरू करेगी।

फ़िलहाल इसके अन्य वैरिएंट्स की बुकिंग और डिलीवरी की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, पर कंपनी जल्द ही सभी वैरिएंट को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवा सकती है। दोनों कार में शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, और एक अच्छी रेंज के साथ एक अट्रैक्टिव डिज़ाइन मिलता भी मिलता है। आने वाले कुछ महीनों में ये कार सड़को पर दौड़ती नजर आएगी।

ये पढ़ें: कंपनी ने की OnePlus 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान की घोषणा, OnePlus 13 सीरीज में हार्डवेयर की समस्या पर मिलेगा नया फ़ोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products