Galaxy फोन्स में शामिल हो रहा AI Subscription Club, जानें कैसे आएगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब Samsung ने Galaxy AI को पेश किया था, तब इससे संबंधित कई प्रकार की जानकारी सामने आई थी, जिनमें कहा गया था, कि कंपनी इसके लिए कुछ रुपए चार्ज कर सकती है। कंपनी ने भी इसके विषय में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, बस इतनी जानकारी सामने आई थी, कि कंपनी इसे साल 2025 के आखिर तक मुफ्त रख सकती है, और अब हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार Samsung अपने Galaxy फोन्स के लिए “AI Subscription Club” की शुरुआत कर रहा है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO Reno 13 सीरीज 9 जनवरी को होगी भारत में लॉन्च, ऐसे देख पाएंगे लाइवस्ट्रीम

Galaxy फोन्स में शामिल होगा AI Subscription Club

इसकी जानकारी ETNews द्वारा साझा की गई है। जानकारी के अनुसार Samsung के वाइस चेयरमैन Han Jong-hee द्वारा CES 2025 के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इससे संबंधित जानकारी साझा की गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी AI Subscription Club को अब Galaxy फोन्स में भी शामिल करने वाली है। 

AI Subscription Club क्या है?

आपने शायद ही इस मॉडल के बारे में सुना होगा, क्योंकि इसे पिछले महीने कंपनी ने अपने कुछ घरेलू उपकरणों के लिए सिर्फ दक्षिण कोरिया में पेश किया था। कंपनी अब इस मॉडल में कुछ बदलाव करने वाली है, और ये सिर्फ गैलेक्सी फोन के लिए ही नहीं,बल्कि बैली AI के लिए भी लागू किया जा सकता है, ये एक AI साथी रोबोट है जिसे कंपनी साल 2025 के पहले 6 महीनों में लॉन्च कर सकती है।

Jong-hee ने इससे संबंधित जानकारी देते हुए बयान दिया है, कि “We will apply the subscription service to Galaxy smartphones starting next month,” “Ballie will be introduced first in Korea and the US, and we plan to supply it as a subscription in Korea.”

मिलेंगे अन्य फायदें

रिपोर्ट्स के अनुसार ये सब्सक्रिप्शन प्लान सिर्फ Galaxy AI के लिए ही नहीं, बल्कि हार्डवेयर के लिए मंथली इंस्टॉलमेंट प्लान के रूप में भी पेश किया जा सकता है, जिसमें आफ्टर सेल्स मेंटेनेंस की सुविधा शामिल होगी। इससे ग्राहक galaxy फोन के अपफ्रंट कॉस्ट को कम कर पाएंगे।

फिलहाल इसे साउथ कोरिया में लॉन्च किया जाएगा, और यदि ये सफल होता है, तो कंपनी इसे अन्य देशों में भी लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआत फरवरी 2025 से की जा सकती है, और Galaxy S25 सीरीज के साथ इसे शामिल किया जा सकता है, जिसकी बिक्री फरवरी से ही शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

ये पढ़ें: कंपनी ने की OnePlus 180 डेज रिप्लेसमेंट प्लान की घोषणा, OnePlus 13 सीरीज में हार्डवेयर की समस्या पर मिलेगा नया फ़ोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageAirtel दे रहा है ₹17,000 वाला Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कैसे पाएं

Free Perplexity Pro airtel – AI की दुनिया में हलचल मचाने वाला Perplexity अब भारत में भी तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है। भारत में AI को और ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Airtel ने Perplexity AI के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत सभी Airtel मोबाइल, DTH और ब्रॉडबैंड यूज़र्स को अब Perplexity …

Discuss

Be the first to leave a comment.