LG W-सीरीज में होगी 12nm चिपसेट और 4,000mAh बैटरी: लांच से पहले स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ कोरिया के स्मार्टफोन ब्रांड LG का हाल ही में भारतीय बाजारों में प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है जितना की उम्मीद की गयी थी इसलिए कंपनी ने अब अपनी रणनीति ने बदलाव करते हुए फिर से बज़ट सेगमेंट में नयी डिवाइस को लांच करने के संकेत दिए है।

अज Amazon India में सामने से LG के टीज़ पेज में आपको नए LG W-सीरीज या “Wow” स्मार्टफोन की कुछ झलक दिखाई गयी है जिसमे सबसे ख़ास है इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप और कस्टमाइज़ नौच फीचर। तो चलिए नज़र डालते है इस डिवाइस के अन्य फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: 30,000 रुपए से कम कीमत में इस साल के 10 बेस्ट टीवी

LG W-सीरीज के फीचर

LG की इस नयी सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया जाने वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप। रियर कैमरा सेटअप यहाँ नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, और वाइड एंगल शॉर्ट्स जैसे फीचरों के साथ मिलता है। इसके अलावा यहाँ पर डेप्थ सेंसर भी दिया जा सकता है जो बेहतर बोकेह इफ़ेक्ट में मदद करेगा।

यहाँ पर आपको LG द्वारा 12nm प्रोसेस पर आधारित स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दी जा सकती है लेकिन अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती है। इमेज में पीछे की तरफ वर्टीकल डायरेक्शन में दिए कैमरे के ठीक नीचे LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है तथा उसके अलावा पीछे बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसी के साथ यहाँ ग्रेडिएंट फिनिश भी दी जा सकती है।

फोन को ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर के साथ पेश किया जा सकता है जिसके साथ अफवाहे ये भी है की सामने की तरफ फुल-विज़न डिस्प्ले और AI-आधारित फीचर भी दिए जा सकते है। LG की इस लेटेस्ट डिवाइस में आपको सॉफ्टवेयर आधारित कस्टमाइज़ नौच का भी विकल्प मिलता है जिसका मतलब आप अपनी पसंद के अनुसार V-शेप, U-शेप नौच में स्विच करके के साथ नौच को हटा भी सकते है। OnePlus जैसी कंपनियों ने जब से नौच को छुपाने का विकल्प दिया है तभी से अन्य स्मार्टफोन मेकर भी इसके प्रति थोडा ध्यान देने लगे है ।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो एंड्राइड पाई ही मिलेगा जिसके साथ 4000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा BoomSound ऑडियो का फीचर भी मिलेगा।

LG ने “Notify Page” पर डिवाइस के साथ इसके किफायती कीमत टैग को भी दिखाया है जिसके हिसाब से यह डिवाइस 15,000 रुपए से अंदर ही लांच की जा सकती है। लेकिन किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

LG W Series Triple Cameras

वैसे तो LG की ये डिवाइस अपनी लीक हुए फीचर के साथ काफी अच्छा नज़र आता है लेकिन डिवाइस की कीमत इसको और भी बेहतर विकल्प के तौर पर पेश कर सकती है। अभी के लिए डिवाइस से जुडी यही जानकरी सामने आई है आने वाले दिनों में फोन से जुडी और भी जानकारी से साथ हम आपको अपडेट देते रहेंगे तब तक बने रहिये हमारे साथ!!!!

Related Articles

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

Imageआगामी फरवरी महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2019 के पहले महीने में हमको काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जिनमे सबसे ख़ास साबित हुए है जनवरी महीने के अंत में पेश किये गये Honor View 20 और Samsung की नयी M-सीरीज के दोनों स्मार्टफोन। इस महीने के अंत में आपको MWC 2019 देखने का आयोजन होगा जहाँ पर एक से …

ImageLG W30 Pro हुआ ट्रिपल रियर कैमरा, स्टीरियो पल्स साउंड के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG ने इंडियन मार्किट में W-सीरीज को जून महीने में लांच किया था जिसमे W10, W20, और W30 स्मार्टफोन शामिल थे और इसी सीरीज को और बड़ा करते हुए कंपनी ने आज LG W30 Pro को काफी शांत तरीके से अमेज़न इंडिया के जरिये लांच कर दिया है। इस लेटेस्ट डिवाइस में आपको ट्रिपल कैमरा …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.