30,000 रुपए से कम कीमत में इस साल के 10 बेस्ट टीवी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ समय पहले तक स्मार्ट टीवी को काफी महंगे और लक्ज़री आइटम की तरह देखा जाता था। लेकिन अज LED टीवी की कीमत इंडियन मार्किट में काफी किफायती स्तर तक भी देखने को मिलती है। अगर अभी की बात करे तो मार्किट में 30,000 रुपए की कीमत में आपको Samsung, LG, Sony जैसे ब्रांड के टीवी भी आसानी से मिल जाते है। इनमे से टीवी आपको FHD स्मार्ट टीवी बिल्ट-इन क्रोम-कास्ट के साथ भी उपलब्ध होते है जिसका मतलब है की यह सिर्फ केबल टीवी ही नहीं बल्कि YouTube, Amazon Prime, Netflix और अन्य एप्लीकेशन का सपोर्ट देती है वो भी बिना किसी अन्य डिवाइस का इस्तेमाल किये।

यह भी पढ़िए: Amazon Fire TV Stick 4K रिव्युGoogle Chromecast 3 रिव्यु

1. Samsung Unbox Magic Series

Samsung India ने अभी हाल ही में अपनी नयी Magic-सीरीज को इंडिया में लोच किया है जिसमे आपको बजट कीमत में ही काफी प्रीमियम फीचर देखने को मिलते है। 32-इंच के Samsung Smart की कीमत सिर्फ 24,900 रुपए है जो इसको लिस्ट में पहला स्थान दिलवाती है।

इस टीवी की मदद से आप अपने लैपटॉप स्क्रीन को भी वायरलेस तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा यहाँ वर्चुअल म्यूजिक सिस्टम स्किन, लाइव कास्टिंग फीचर, टू-वे कंटेंट शेयरिंग, और स्मसुंग स्मार्ट हब जैसे फीचर भी देखने को मिलते है।

2. Mi LED TV 4A PRO 123.2 cm (49) Full HD Android TV (Black)

स्मार्टफोन के मामले में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बाद अब Xioami इंडिया में अपने टीवी लाइनअप के साथ पूरी तरह मुकाबले को तैयार है। अभी हाल ही में कंपनी ने Mi LED TV 4A Pro को इंडिया में लांच किया है जिसमे आपको 60Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD पैनल दिया गया है।

Mi TV 4A Pro में आपको 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ब्लूटूथ और Wifi कनेक्टिविटी ऑप्शन देखने को मिलते है। ये टीवी एंड्राइड आधिरत PatchWall सॉफ्टवेयर पर रन करता है। कीमत को देखते हुए यह सबसे किफायती कहा जा सकता है लेकिन काफी यूजर को टीवी की फुल-ब्राइटनेस उतना प्रभावित नहीं कर पाती है।

3. 32-inch Sony Bravia Full HD LED Smart TV KLV-32W672F

Sony पिछले काफी सालो के टीवी के मामले में टॉप ब्रांड में से एक साबित होता आया है। यह ब्रांड सिर्फ प्रीमियम  सेगमेंट में ही नहीं बल्कि अपने 32-इंच स्मार्टफोन टीवी के साथ बजट सेगमेंट में भी यूजर को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने में सक्षम है।

यह इस सेगमेंट के उन् चुंनिंदा टीवी में से एक है जिसमे HDR सपोर्ट भी दिया गया है। Linux OS आधारित इस टीवी में Opera Store, Netflix और YouTube एप्लीकेशन पहले से ही इंस्टाल आती है। Sony Smart TV में 50Hz रिफ्रेश रेट, X-Reality Pro इंजन मिलता है जो बेहतरीन कलर रिप्रोडक्शन देखने को मिलता है। यहाँ पर 2-HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गये है।

4. 43-Inch Samsung Full HD LED TV UA43N5010ARXXL

अगर आप एक स्मार्ट टीवी नहीं तलाश कर रहे है तो 43-इंच का यह FHD टीवी सैमसंग की तरफ से पेश किया इस कीमत सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प साबित होता है। Samsung ने यहाँ दावा भी किया है कि टीवी में A+ ग्रेड LED पैनल का इस्तेमाल किया है जो 60Hz तक रिफ्रेश रेट देता है।

यहाँ आपको 2 HDMI पोर्ट, 2 USB ही दिए गये है तो एक एक्स्ट्रा HDMI पोर्ट और भीतर साबित हो सकता था। जहाँ तक ऑडियो क्वालिटी की बात है तो यह टीवी 20W का आउटपुट देता है जो एक एवरेज रूम के लिए संतोषजनक कही जा सकती है। इन्टरनेट कनेक्टिविटी के लिए आपको यहाँ पर थर्ड-पार्टी डोंगल जैसे Chromecast और Fire Stick पर निर्भर रहना पड़ेगा।

5. Xiaomi Mi 4A 108cm (43 inches) Android Smart Full HD LED TV

Mi 4A स्मार्ट टीवी इस बजट सेगमेंट में उपलब्ध एक और आकर्षक विकल्प है जिसमे आपको FHD रेज़ोलुशन वाला LED पैनल देखने को मिलता है। शाओमी यहाँ दावा भी करती है की यह ना सिर्फ क्रिस्टल क्लियर पिक्चर प्रदान करता है साथ ही आपको अलग-अलग डिवाइसों से कनेक्शन की भी सुविधा देता है।

यह टीवी 3 HDMI और 3 ही USB पोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको एंड्राइड आधारित PatchWall UI देखने को मिलता है जिसमे 70,000 घंटे से भी ज्यादा का कंटेंट आप[को होम स्क्रेने पर ही देखने को मिल जाता है। टीवी को 64-बिट क्वैड कोर चिपसेट के साथ 1GB रैम से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। Xiaomi ने यहाँ गूगल सर्च का भी फीचर उपलब्ध करवाया है।

6. 49-inch Vu 43BU113 Ultra Smart Full HD LED Smart TV

Vu, एक अमेरिकन टीवी ब्रांड है जिसमे हाल ही में इंडियन मार्किट में कदम रखा है। कंपनी ने यहाँ सिर्फ ऑनलाइन बिज़नस मॉडल पर ध्यान दिया है जो एक अच्छा कदम भी साबित होता आया है। इस बजट सेगमेंट में आपको Vu द्वारा 49-इंच का Vu Ultra पेश किया गया है जिसको आप खरीद सकते है।

टीवी में FHD रेज़ोलुशन के साथ 450nits तक की ब्राइटनेस देखने को मिलती है। इसमें आपको क्वैड-कोर प्रोसेसर और एंड्राइड आधिरत OS देखने को मिलता है। कुछ एप्लीकेशन जैसे Netflix, Amazon Prime, और YouTube यहाँ पर प्री-इन्सटाल्ड दी गयी है।

7. 43 inches TCL 43P65US 4K UHD Smart LED TV

TCL इस सेगमेंट में उपलब्ध एक और ब्रांड है जो ऑनलाइन टीवी सेल के लिए उपलब्ध है। 43-इंच के 43P65U5 मॉडल में आपको 4K रेज़ोलुशन दिया गया है जो इस कीमत के साथ एक काफी आकर्षक चीज साबित होती है। टीवी का डिस्प्ले पैनल आपको 60Hz रिफ्रेश रेट और 3840×2160 पिक्सेल का रेज़ोलुशन प्रदान करता है।

TV में आपको HDMI, USB या किसी ऑन-डिमांड सर्विस के माध्यम से HDR 10 सपोर्ट भी मिलता है। यह Netflix और YouTube के माध्यम से भी 4k HDR क्वालिटी को सपोर्ट करता है। इस टीवी में आपको ड्यूल-कोर Mali 400 GPU दिया गया है। इसके अलाव अन्य फीचर के तौर पर DTS-डॉल्बी डिजिटल साउंड सपोर्ट, T लांचर और T-कास्ट भी शामिल किये गये है।

8. 49-inches Sanyo XT-49S7200F Full HD IPS LED TV

जापानी कंपनी Sanyo इस लिस्ट में Sanyo NXT सीरीज के साथ अपनी जगह बनाने में कामयाब होती है। इस 49-इंच के टीवी में आपको 1080p हाई डेफिनिशन IPS स्क्रीन के साथ 20W स्पीकर भी दिए गये है।

49-इंच के Sanyo टीवी में स्लिम डिजाईन के साथ मेटल फिनिश फ्रेम दिया गया है। इसके 3 HDMI पोर्ट, दिए गये है जिनकी सहायता से लैपटॉप, गेमिंग कंसोल, फायर-स्टिक या क्रोमकास्ट को भी इस्तेमाल कर सकते है।

9. 43-inch Samsung UA43N5002AKXXL Full HD LED TV

सैमसंग की 5 टीवी-सीरीज माना की स्मार्टफोन टीवी-सीरीज नहीं है लेकिन अपने LED स्क्रीन पैनल के साथ यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। साल 2018 में लांच की गयी सीरीज-5 टीवी 1080p FHD रेज़ोलुशन को सपोर्ट करते है तथा 60Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। 14W के स्पीकर यहाँ पर थोडा कमी लगते है लेकिन एवरेज रूम के हिसाब से इनको सही कहा जा सकता है।

जहाँ तक कनेक्टिविटी की बात है यहाँ 3 HDMI पोर्ट के साथ 1 USB पोर्ट दिया गया है लेकिन WiFi का विकल्प देखने को नहीं मिलता है। 43-इंच के बड़े पैनल के बावजूद यह सिर्फ 75W पॉवर इस्तेमाल करता है।

10. 43-inch Panasonic TH-43F200DX Full HD LED TV (F200 Series)

Panasonic F200 इस लिस्ट की आखरी डिवाइस होने के साथ दूसरी नॉन-स्मार्ट डिवाइस भी है जिसको आप इस सेगमेंट में खरीद सकते है। इस जापानी कंपनी ने 2018 में 43F200DX टीवी को 1080P IPS पैनल के साथ पेश किया था जो आकर्षक इमेज क्वालिटी देने में सक्षम है। Panasonic ने यहाँ दावा भी किया है कि टीवी में मौजूद Vivid Digital Pro और Dot Noise Reduction Technology नेचुरल कलर और शार्प इमेज प्रदान करती है।

गहरे काले रंग के लिए Panasonic ने अडाप्टिव बैक-लाइट दिम्मिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ MPEG1/2, H.264, VC1, HEVC, MPEG4 विडियो फॉर्मेट को सपोर्ट भी करता है।

30,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध 10 बेहतरीन टीवी

ऊपर बताये गये सभी टीवी बेस्ट FHD टीवी कहे जा सकते है।  इस लिस्ट में आपको 32-इंच से 49-इंच तक की डिस्प्ले वाले टीवी देखने को मिलते है। इनमे से काफी LED टीवी है जो इस सेगमेंट में बेस्ट खरीद साबित हो सकते है।

 मॉडल  कीमत
32-inch Samsung unbox Magic Series ₹24,900
49-inch Mi LED TV 4 Pro ₹29,999
32-inch Sony KLV-32W672F ₹28,890
43-inch Samsung UA43N5010ARXXL Full HD LED TV ₹29,999
43-inch Xiaomi Mi 4A TV ₹22,999
Vu 43BU113 Ultra Smart 4k TV ₹24,999
43 inches TCL 43P65US 4K UHD Smart LED TV ₹23,850
Sanyo XT-49S7200F (49-inch) Full HD LED TV ₹24,999
43-inch Samsung UA43N5002AKXXL Full HD LED TV ₹28,999
43-inch Panasonic TH-43F200DX Full HD LED TV (F200 Series) ₹26,033

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImageSony A9G OLED TV रिव्यु: बेस्ट डिस्प्ले एक्सपीरियंस लेकिन प्रीमियम प्राइस टैग

क्या आपने सोचा है की आज के समय में स्मार्टफोन स्क्रीन आपको टीवी स्क्रीन से भी बेहतर क्यों नज़र आती है? इसका सीधा जवाब है OLED पैनल का इस्तेमाल। अभी के लिए OLED स्क्रीन पैनल स्मार्टफोन में एक नार्मल बात हो गयी है लेकिन बड़ी स्क्रीन यानि टीवी सेगमेंट में यह आज भी काफी प्रीमियम …

ImageRealme ला रहा है Smart Tv 43-इंच स्क्रीन साइज़ के साथ इंडिया में, मध्याव ने किया ट्वीट

Realme के India CEO माधव सेठ ने इंडिया में 43-इंच Realme TV को लांच करने की घोषणा की है। सीईओ ने ट्विटर पर जानकारी शेयर की है जिसमें डिवाइस का नाम और अपकमिंग टीवी का डिजाईन भी पोस्ट किया है। The next launch speech is quite interesting this time. Tell me your expectations from our …

ImageOnePlus Nord CE 4 Vs Nothing Phone (2a): 25,000 रुपए के बजट में क्या होगी आपकी पसंद ?

OnePlus Nord CE 4 हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है और फ़ोन की कीमत 25,000 से कम है, जिसके कारण ये अपने बजट में बेहद पसंद किया जा रहा है। इसी कीमत पर कुछ समय पहले भारतीय बाज़ार में Nothing Phone (2a) ने एंट्री ली थी। इस फ़ोन की ख़ासियत इसकी कीमत के …

Imageजल्द लॉन्च हो सकता है Realme C65 5G, 10,000 रूपए में मिल सकते है ये फीचर्स

Realme अपनी C सीरीज में एक और नया फ़ोन लॉन्च कर सकता है। Realme C65 4G की सफलता के बाद कंपनी भारतीय बाजार में उसका 5G वर्जन Realme C65 5G लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस फ़ोन को 10,000 से कम कीमत पर पेश करेगी और कंपनी के अनुसार ये सबसे अच्छा एंट्री लेवल 5G …

Discuss

Be the first to leave a comment.