Lenovo का नया फुल-व्यू डिस्प्ले युक्त फोन हो सकता है 14 जून को लांच; वाईस प्रेसिडेंट ने दिए संकेत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo ने पिछले साल और 2018 के पहली तिमाही तक कोई आकर्षक फोन लांच नहीं किया लेकिन लगता है इतने दिन शांत रहने के बाद लेनोवो जल्द ही कोई धमाका करने की तैयारी कर रहा है। यह चीनी स्मार्टफोन मेकर जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लांच कर सकती है जिसमे आपको फुल-व्यू डिस्प्ले मिल सकता है जिसमे कोई बेज़ेल या कोई नौच नहीं दिया गया होगा। (Read in English)

यह जानकारी कल लेनोवो के वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng, द्वारा सामने आई है जिन्होंने Weibo अकाउंट पर फोन की एक इमेज की झलक दिखाई। इमेज के फोन की बायीं तरफ की स्क्रीन दिख रही जिसमे जरा भी बेज़ेल नहीं दिखाई नहीं दे रहे है। 

यह भी पढ़िए: लांच से पहले OnePlus 6 देखा गया Geekbench पर; स्लो-मो विडियो भी हुई सुनिश्चित

अभी डिवाइस के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक यह अभी तक के सबसे ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ बाज़ार में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलवा Chang Cheng ने यहाँ पर एक सवाल भी पूछा है जिसमे फोन के स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के बारे में बात की गयी है। उन्होंने विकल्प भी दिए है की स्क्रीन-टू-बॉडी कितना होगा – (a) 80%-84% (b) 85%-89% (c) 90%-94% or (d) 95% से ज्यादा।

यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है की इमेज में पूरा फोन नहीं दिखाया गया है तो हम नहीं कह सकते है की लेनोवो फ्रंट कैमरे को कहाँ पर स्थान देगा। वैसे इयरपीस और प्रोक्सिमिटी सेंसर को नीचे की तरफ जगह देने पर कैमरा को कहाँ दिया जायेगा ये रोचक होगा। हो सकता है की लेनोवो Mi Mix की तरह सेल्फी कैमरा नीचे की तरफ बेज़ेल में दे या Vivo Apex की तरह कोई नए क्रिएटिव तरीके से कैमरा सेटअप पेश करे।

यह भी पढ़िए: JBL Link Sound Bar हुई गूगल असिस्टेंट और एंड्राइड टीवी के साथ लांच; जाने की कीमत

Lenovo के बेज़ेल-लेस्स फोन की उपलब्धता

इमेज में फोन स्क्रीन पर 14 और 6 लिखा हुआ दिखाई दे रहा है जो इस बात का संकेत हो सकता है  की फोन जून महीने की 14 तारीख को लांच किया जा सकता है।

 

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageMotorola Edge+ फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा 22 अप्रैल को लांच

मोटोरोला के मार्किट में Moto Razr को लांच करके ने बाद से कोई फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन कंपनी ने पेश नहीं किया है लेकिन लगता है कंपनी जल्द ही कुछ नया लांच करने के लिए कदम बढ़ा रही है। आज सामने आई जानकरी के हिसाब से कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 22 अप्रैल को लांच करने …

Imageइन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर के साथ Samsung Galaxy A8s हो सकता है अगले साल लांच

सैमसंग ने हाल ही में चीन में एक इवेंट आयोजित किया था जहाँ Galaxy A6s और Galaxy A9s को लांच किया गया था। उसी इवेंट में यह भी घोषणा की थी की कंपनी जल्द ही Galaxy A8s को भी पेश करने की तैयारी कर रही है। हालाँकि अभी के लिए सैमसंग ने इस डिवाइस से …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products