JBL Link Sound Bar हुई गूगल असिस्टेंट और एंड्राइड टीवी के साथ लांच; जाने कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गूगल का I/O 2018 इवेंट में कुछ ही दिन रह गये है और गूगल ने आज JBL लिंक बार को लांच कर दिया है जो एक गूगल असिस्टेंट के साथ वौइस कण्ट्रोल की सुविधा और एंड्राइड टीवी के सपोर्ट के साथ पेश की गयी है। यह सामान्य रूप से एक AI- युक्त स्पीकर या स्मार्ट-स्पीकर है जैसा गूगल होम डिवाइस है, यह टीवी सेट के ऑडियो आउटपुट को लगभग दुगना कर सकता है।

मुख्य आकर्षण:

  • गूगल असिस्टेंट सपोर्ट वाला स्मार्ट स्पीकर
  • JBL की साउंड क्वालिटी और एंड्राइड टीवी कंटेंट
  • साल के अंत तक उपलब्ध

यह भी पढ़िए: लांच से पहले OnePlus 6 देखा गया Geekbench पर; स्लो-मो विडियो की भी हुई पुष्टि

JBL Link Bar के फीचर

JBL link bar इंडस्ट्री की पहली साउंड बार है जिसमे आपको एंड्राइड टीवी सपोर्ट और बिल्ट इन अस्सिस्टेंट दिया गया है। गूगल अस्सिस्टेंट के संयोजन से आप साउंड बार को “Ok google / Hey Google” बोलकर कमांड्स दे सकते है तथा वौइस् कमांड्स के द्वारा ही कुछ काम करने को भी कह सकते है। आप अपने एंड्राइड टीवी को ऑन कर सकते है, यूट्यूब पर विडियो प्ले कर सकते है, गूगल से कोई सवाल पूछ सकते है, टीवी चैनल बदल सकते है और म्यूजिक भी चला सकते है।

आपको यहाँ पर एक डेमो विडियो भी दिखाई जा रही है जो आपको डिवाइस को कनेक्ट करने मे मदद करेगी:

यह भी पढ़िए: BalckBerry KEY2 Wi-Fi Alliance साईट पर देखा गया; स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ हो सकता है पेश

इसके अलावा साउंडबार द्वारा आप अन्य होम डिवाइस भी कण्ट्रोल कर सकते है जैसे ‘लाइट को हल्का करना’ या ‘एयर-कंडीशनर को ऑन करना’ आदि।

JBL लिंक बार काफी अलग-अलग कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आती है जैसे की ईथरनेट पोर्ट, ऑप्टिकल लाइन-इन पोर्ट, सर्विस पोर्ट, 3x HDMI इनपुट, ARC HDMI आउटपुट और सबवूफर पैरिंग बटन। इसके साथ आपको रिमोट नहीं दिया जाता है क्योकि यह साउंड बार सभी काम वौइस कमांड के द्वारा करने में सक्षम है।

JBL Link Bar की कीमत और उपलब्धता

JBL लिंक बार शायद आपको इस साल के अंत तक उपलब्ध हो जाएगी लेकिन अभी इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

Related Articles

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

ImageSony Bravia 32-इंच स्मार्ट टीवी हुआ गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Sony ने आज इंडिया में 32-इंच टीवी को नए फीचरों के साथ पेश किया है। Sony Bravia 32W830 मॉडल नाम से पेश किये स्मार्ट टीवी में आपको बिल्ट-इन क्रोम कास्ट, HDR पिक्चर फॉर्मेट और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। Sony Brava 32W830 स्मार्ट एंड्राइड टीवी के फीचर सोनी ने अपने लेटेस्ट टीवी में …

ImageInfinix X1 40-इंच स्मार्ट टीवी हुआ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 19,999 रुपए

Infinix ने आज इंडियन मार्किट में Android Smart TV Infinix X1 40-इंच को लांच कर दिया है। यह नया टेलीविज़न पिछले साल लांच किये गये 32-इंच और 43-इंच लाइनअप में शामिल किया गया है। नए स्मार्टटीवी में EyeCare टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो ब्लू लाइट वेवलेंग्थ को कण्ट्रोल करके आँखों को सुरक्षित रखती …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.