Jio Vs Airtel: कौन दे रहा है JioStar सब्सक्रिप्शन के साथ बेहतर प्लान ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का सीज़न शुरू हुए 10 दिन गुज़र चुके हैं और इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण JioHotstar पर किया जा रहा है। भारत में क्रिकेट प्रेमियों का जोश और उत्साह देखते हुए Jio और Airtel ने ऐसे कई टैरिफ प्लान पेश किये, जिनके साथ मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इन प्लानों के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज और डाटा के साथ फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिस पर आप IPL 2025 के सभी क्रिकेट मैच लाइव देख पाएंगे और साथ ही टीवी शो, फिल्में इत्यादि का भी आनंद ले सकेंगे।

यदि आप इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों में से किसी के भी ग्राहक हैं, और अपने JioHotstar का सब्सक्रिप्शन अलग से नहीं लेना चाहते, तो अपने फोन को अगली बार इन चुनिंदा रिचार्ज प्लानों से में किसी एक के साथ चार्ज करें। ​

ये पढ़ें: How to watch IPL 2025 Free – JioHotstar पर IPL cricket match फ्री में कैसे देखें

Jio के इन प्लानों के साथ मिलता है फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

₹100 डेटा प्लान: ये प्लान 90 दिनों के लिए मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। लेकिन ये एक डेटा पैक है जो उपयोगकर्ताओं को 5GB एक्स्ट्रा डेटा देता है। ये प्लान आपके वर्तमान प्लान में एक ऐड-ऑन के रूप में चार्ज किया जा सकता है। कुल मिलाकर, अगर आप अपने वर्तमान प्लान से संतुष्ट हैं, तो केवल 100 रुपए में आपको 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिल सकता है।

₹195 का प्लान: इस प्लान की वैधता भी 90 दिनों की है, जिसमें उपयोगकर्ताओं को 15GB डेटा के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। ये भी एक ऐड ऑन प्लान ही है।

₹899 का प्लान: ये प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा, एक्स्ट्रा 20GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 एसएमएस प्रतिदिन ऑफर करता है। इसके अलावा, इसमें भी 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।

₹949 का प्लान: इस 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में भी ग्राहकों को रोज़ाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा को मिलती ही है, साथ में ये 84 दिनों के लिए मुफ्त JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।

₹3,178 का प्लान: ये वार्षिक प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 एसएमएस प्रतिदिन प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें 1 साल के लिए JioHotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शामिल है।

₹3,599 वार्षिक प्लान: ये प्लान भी 365 दिनों के लिए है। ऊपर मौजूद वार्षिक प्लान के मुकाबले में इसमें JioHotstar मोबाइल और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 2 की जगह 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं।

ये पढ़ें: Jio के 3 धमाकेदार प्लान: पाएं सबसे ज़्यादा डेटा और अनलिमिटेड बेनिफिट्स

Airtel प्रीपेड प्लानों के साथ फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

₹100 डेटा पैक: Airtel के भी Jio की तरह 100 रुपए का डेटा प्लान जारी किया है, जिसमें 30 दिनों के लिए 5GB डेटा मिलता है, लेकिन ये Jio के 100 रुपए के प्लान में उपलब्ध 90 दिनों के JioHotstar के सब्सक्रिप्शन के मुकाबले में केवल 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन देता है।

₹195 प्लान: ये भी एक ऐड ऑन प्लान है, जो आपके वर्तमान प्लान के साथ चलेगा और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की है। इसमें आपको 15GB डेटा और 90 दिनों के लिए मुफ्त JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

₹399 प्लान: ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ, प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 एसएमएस की सुविधा देता है। साथ ही, इसमें 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

₹839 प्लान: इस प्रीपेड प्लान में रोज़ाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 एसएमएस के साथ 3 महीनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसकी वैलिडिटी भी 84 दिनों की है।

₹1,029 प्लान: 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 100 SMS, और 90 दिनों के लिए मुफ्त JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।

₹3,359 प्लान: ये Airtel का वार्षिक प्लान है, जो 1 साल के लिए आपको प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 365 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ये पढ़ें: Jio unlimited cricket offer: Jio ने क्रिकेट फैंस के लिए निकला स्पेशल ऑफर, केवल 31 मार्च तक सीमित

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageJio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

अब प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और कॉलिंग देखने तक सीमित नहीं रहा है। Jio vs Airtel दोनों के ₹355 वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और करीब 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानि पहली नज़र में दोनों प्लान लगभग एक जैसे लगते हैं। लेकिन असली फर्क उन अतिरिक्त सुविधाओं में है, जो …

ImageJioHotstar फ्री के साथ आते हैं ये सभी ब्रॉडबैंड प्लान – जानिए कौन-सा प्लान दे रहा है सबसे बेहतर ऑफर – JioFiber, Airtel या ACT?

आजकल मनोरंजन की दुनिया सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रही। Netflix, Prime Video, SonyLIV और अब JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने हर घर को सिनेमाघर बना दिया है। लेकिन हर ऐप का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में अगर एक ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ही Free JioHotstar जैसे सारे ओटीटी फायदे …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products