Jio के 3 धमाकेदार प्लान: पाएं सबसे ज़्यादा डेटा और अनलिमिटेड बेनिफिट्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio के सबसे ज़्यादा डाटा देने वाले प्लान- Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराये हुए हैं। ऐसे में कुछ ऐसे डाटा प्लान भी हैं, जो ख़ास उन लोगों के लिए हैं, जो ज़्यादा डेटा का उपयोग करते हैं। हम यहां Jio के तीन ऐसे ही प्रीपेड प्लानों की जानकारी दे रहे हैं, जो न केवल रोज़ ज़्यादा हाई स्पीड डाटा उपलब्ध कराते हैं, बल्कि अन्य बेनिफिट्स भी देते हैं।

Jio के सबसे ज़्यादा डाटा देने वाले प्लान

1. ₹449 वाला प्लान

इस प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है। ये प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें यूज़र को कुल डेटा 84GB मिलता है। इसके अलावा ये आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी ऑफर करता है। इसके अलावा इसमें JioTV, और JioCloud जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ये प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है, जिन्हें अधिक डेटा की आवश्यकता होती है और जो कम अवधि के लिए हाई स्पीड डेटा का लाभ उठाना चाहते हैं। 31 मार्च 2025 से पहले रिचार्ज करने पर ये प्लान आपको 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है। लेकिन शर्त ये है कि दूसरे और तीसरे महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पाने के लिए आपको ये रिचार्ज प्लान की अवधि समाप्त होने से पहले के 48 घंटों में फिर से रिचार्ज करना होगा।

2. ₹1199 वाला प्लान

Jio का ये 1199 रुपए वाला प्लान भी प्रतिदिन 3GB डेटा ऑफर करता है, लेकिन इसकी अवधि 84 दिनों की यानि लगभग 3 महीने की है, जिसमें कुल डेटा 252GB हो जाता है। इस 84 दिनों के प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इसका हिस्सा है। इस प्लान के साथ भी जो ग्राहक 31 मार्च से पहले रिचार्ज करते हैं, उन्हें 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसे आप 4K रेज़ॉल्यूशन में टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं।

Jio के सबसे ज़्यादा डाटा देने वाले प्लान

3.1799 रुपए का प्लान

Jio के इस 1799 रुपए के प्लान में भी प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है और इसकी अवधि भी 84 दिनों की ही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर फिर ये 600 रुपए महंगा क्यों ?दरअसल इस प्लान में 1199 रुपए के प्लान के सभी लाभ तो मिलते हैं, लेकिन ये साथ में Netflix का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में 3 महीने के लिए ऑफर करता है। ये Netflix Basic होगा, जिसे आप टीवी पर देख पाएंगे। इसमें भी 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा है। साथ ही 90 दिनों के लिए JioHotstar भी उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageJio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

अब प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और कॉलिंग देखने तक सीमित नहीं रहा है। Jio vs Airtel दोनों के ₹355 वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और करीब 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानि पहली नज़र में दोनों प्लान लगभग एक जैसे लगते हैं। लेकिन असली फर्क उन अतिरिक्त सुविधाओं में है, जो …

Imageये हैं Jio के सबसे धांसू प्लान, जिनमें मिलेगा सबसे ज़्यादा डाटा और धमाकेदार बेनिफिट्स

Reliance Jio ने भारतीय टेलीकॉम बाज़ार में अपनी एक ख़ास जगह बनायी है। कंपनी के इसकी शुरुआत अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले में सस्ते प्लान और बेहतर कनेक्टिविटी देकर की। हालांकि हर यूज़र की पसंद अलग होती है, किसी को ज़्यादा दिन की वैलिडिटी चाहिए, तो किसी को सबसे ज़्यादा डाटा। Jio अब भी कई …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products