फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ Jio लेकर आया नए प्रीपेड प्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio फिर से अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए दो नए प्लान लाया है, जिनके साथ Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन रिचार्ज प्लानों में इस OTT प्लैटफॉर्म के अलावा और भी सेवाएं उपलब्ध होंगी और दोनों की वैलिडिटी 84 दिनों की है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Instagram Business Account कैसे बनाएं? सबसे आसान तरीका

Reliance Jio के दो नए प्रीपेड प्लान, जिनके साथ मिलेगा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन

  • 1299 रुपए का प्लान – Reliance Jio ने जो दो नए प्लान लॉन्च किये हैं, उनमें से एक की कीमत 1299 रुपए है, जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में 2GB हाई – स्पीड डाटा, 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज़ मिलेंगे। इस प्लान के साथ आपको 84 दिनों के लिए Netflix Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी वास्तविक कीमत 149 रुपए प्रति महीना है। ये प्लान केवल मोबाइल पर ही चल सकता है और इसमें आप SD क्वॉलिटी में Netflix पर उपलब्ध कंटेंट को बिना एड्स के देख सकते हैं।

ये पढ़ें : iPhone 16 सीरीज लॉन्च इवेंट; कब और कैसे देखें

  • 1799 रुपए का प्लान – वहीँ दूसरा नया प्लान थोड़ा महंगा है। इसमें आपको 1799 रुपए में 84 दिनों के लिए Netflix Basic (ये टीवी पर चल सकता है और इसकी एक महीने की कीमत सकते हैं) का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, 3GB डाटा प्रतिदिन, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सेवाएं मिलेंगी। Netflix Basic प्लान में आप HD रेज़ॉल्यूशन में कंटेंट देख पाएंगे, इस प्लान का फायदा ये है कि इसे आप टीवी, लैपटॉप, फ़ोन, टैबलेट किसी पर भी चला सकते हैं, लेकिन एक समय पर एक ही डिवाइस में Netflix चलेगा। Netflix Basic प्लान अलग से खरीदने पर 199 रुपए प्रति महीने में उपलब्ध है, तो यहां आपको लगभग 600 रुपए की बचत हो रही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imageआखिर क्यों ख़ास है OnePlus Open का नया Apex Edition ?

OnePlus ने भारत में नया OnePlus Open Apex Edition लॉन्च कर दिया है। फ़ोन की कीमत 1,49,999 रुपए है और इसे नए और प्रीमियम कलर Crimson Shadow (मरून) में बाज़ार में उतारा गया है। ये फ़ोन कुछ समय पहले भारत में आये OnePlus के फोल्डेबल फ़ोन OnePlus Open का ही एक हाई – एन्ड वर्ज़न …

ImageGoogle Pixel 9, Pixel 9 Pro, 9 Pro XL इंटीग्रेटेड Gemini AI और Tensor G4 के साथ भारत में लॉन्च, लेकिन कीमतें काफी भारी

Google ने अपनी नयी Pixel स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ में इस बार नए Fold के अलावा तीन स्मार्टफोन शामिल हैं – Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL ह। इन सभी में इस बार Google AI प्लैटफॉर्म Gemini इंटीग्रेटेड होगा और सभी में नया Tensor G4 चिप भी …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Imageइस Jio प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा फ्री, फिर क्यों करना एक्स्ट्रा रुपए खर्च?

Reliance ने Disney Star के साथ मिल कर अपना नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar लॉन्च कर दिया है, आप इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, लेकिन यदि आप Jio की सिम ही उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अलग से इसका सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं है। आगे हमनें Jio प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar की जानकारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products