6,000 रूपए से कम कीमत पर लॉन्च हुआ ये शानदार स्मार्टफोन; मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

itel ने भारत में अपना शानदार बजट फ्रेंडली फ़ोन itel A50C 6,000 रूपए से कम कीमत पर पेश किया हैं। इसके साथ कंपनी ने एक और फ़ोन itel A50 को A50 सीरीज में शामिल किया गया है। इन फोन्स में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलने वाला है। आगे इन itel A50 और A50C की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Vivo T3 Pro 5G रेंडर्स आये सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च

itel A50 और A50C की कीमत

कंपनी ने A50C मॉडल को 5599 रूपए की कीमत पर पेश किया है, ये फ़ोन ब्लैक, ब्लू, गोल्डन, और ग्रीन इन चार रंगों में उपलब्ध होगा। इस सीरीज के दुसरे मॉडल A50 को 6,499 रूपए की कीमत पर पेश किया गया है, और ये मॉडल भी ब्लैक, ब्लू, गोल्डन, और ग्रीन इन चार रंगों में उपलब्ध होगा। इन दोनों फ़ोन्स की बिक्री जल्द ही Amazon वेबसाइट पर शुरू होगी।

itel A50C स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 267PPI पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। फ़ोन 12nm 1.8GHz Octa Core Unisoc T603 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali G57 MP1 GPU का उपयोग किया गया है। फ़ोन में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गयी है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 8 MP AI ड्यूल रियर कैमरा और फ्रंट में 5 MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये फ़ोन 4000mAh बैटरी के साथ आता है, और इसका साइज 163.5 x 75.5 x 8.3 mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 2.4G/5G, Bluetooth 5.2, GPS, और type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

itel A50 स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में भी 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 267PPI पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें भी 12nm 1.8GHz Octa Core Unisoc T603 चिपसेट दिया गया है, इसके अतिरिक्त ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali G57 MP1 GPU मिल जाता है। फ़ोन Android 14 पर रन होता है। इसमें 3GB/4GB RAM ऑप्शंस के साथ 64GB स्टोरेज दी गयी है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 8 MP AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 5 MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये फ़ोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और type-C चार्जिंग पोर्ट से चार्ज होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 2.4G/5G, Bluetooth 5.2, और GPS जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। इसका साइज 163.5 x 75.5 x 8.3 mm है।

ये पढ़े: Realme C63 5G Dimensity 6300 के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageVivo V40 सीरीज 7 अगस्त को होगी भारत में लॉन्च, ये चीजें आपको पता होना चाहिए

Vivo भारत में 7 अगस्त को अपनी नयी Vivo V40 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Vivo V40 और Vivo V40 Pro को शामिल किया गया हैं। ये सीरीज V30 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश की जायेगी। इस सीरीज के दोनों ही फ़ोन Zeiss सपोर्ट के साथ पेशकिये जायेंगे, जबकि पिछली सीरीज …

ImageVivo V40, Vivo V40 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और धमाकेदार फीचर्स के बारे में

Vivo ने आज V40 सीरीज के साथ अपने दो शानदार स्मार्टफोन Vivo V40 और Vivo V40 Pro भारत में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फ़ोन अलग अलग प्रोसेसर द्वारा संचालित होते हैं, और इनमें Zeiss कैमरा तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इन फ़ोन को V30 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Discuss

Be the first to leave a comment.