iPhone खरीदने के बाद भी हर महीने 2000 और देने होंगे? Apple लाएगा ‘Apple Intelligence’ का नया गेम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने iPhone 16 सीरीज़ के साथ ही अपना AI सूट यानि Apple Intelligence भी पेश किया था, हालांकि उस समय ये फोनों में उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब कंपनी ने ये नए AI फ़ीचर अपने फोनों में रोलआउट करने शुरू कर दिए हैं। iOS 18 के साथ ही Apple ने अपने AI (Apple Intelligence) से दुनिया को परिचित करवाया, जिसमें नया एडवांस्ड Siri जो कि अब रंगों से भरी स्क्रीन के साथ आपसे कनेक्ट करेगी, एक स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट जिसमें ChatGPT सपोर्ट होगा और कई उपयोगी राइटिंग टूल, कैलेंडर और कैमरा सम्बन्धी भी कई AI फ़ीचर इसका हिस्सा होंगे। कुछ iPhone फैंस तो केवल Apple Intelligence के लिए ही नया iPhone खरीद रहे हैं या खरीदेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फीचरों के लिए इस बार आपको नए iPhone खरीदने के बाद भी लगभग 2,000 रुपए हर महीने खर्च करने होंगे ? आइये जानते हैं पूरा माजरा क्या है ?

ये पढ़ें: iPhone SE 4 में iPhone 16 सीरीज़ के मुकाबले काफी कम कीमत में मिलेगा Apple Intelligence का लाभ

Apple से पहले Google और Samsung व धीरे धीरे अन्य कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोनों में नए OS के साथ AI फ़ीचर पेश कर रही हैं और वो भी मुफ्त में। ऐसे में स्मार्टफोन यूज़र्स को AI-पावर्ड सर्विस के लिए पैसे खर्च करना अजीब लग सकता है, लेकिन क्या करें ? Apple तो Apple है। फिलहाल ताज़ा ख़बर यही है कि आज की टेक की दुनिया में जहां AI अधिक एडवांस्ड होता जा रहा है, Apple साधारण नए सॉफ़्टवेयर फीचर्स को OS अपडेट्स के साथ मुफ्त देती है, लेकिन वहीँ प्रीमियम AI फीचरों को इन नियमित OS वाले फीचरों से अलग और बेहतर बनाकर इन्हें सब्सक्रिप्शन के तौर पर दे सकती है।

Apple Intelligence

क्या Apple Intelligence फ्री में उपलब्ध नहीं होगा ?

iPhone 16 सीरीज़ के अलावा iPhone 15 Pro मॉडेलोने में भी Apple Intelligence के फ़ीचर मिलेंगे। इसके फीचरों को कुछ हद तक आप फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे, जैसे Siri एडवांस्ड नहीं होगा और स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट से आप केवल 10 सवाल तक पूछ सकते हैं। इसके अलावा कुछ सीमित फीचरों तक ये कैमरा या अन्य जगहों पर आपका साथ देगा। लेकिन वहीँ एडवांस राइटिंग टूल, इमेज और वीडियो एडिटिंग, टेक्स्ट समरी ट्रांसलेशन और भी कई बेहद ज़रूरी फीचरों से आप चूक जायेंगे। इन सभी फीचरों को इस्तेमाल करने के लिए हो सकता है कंपनी आपसे लगभग 20 से 25 डॉलर की रकम सब्सक्रिप्शन के तौर पर हर महीने मांगे।

कुल मिलाकर ये कुछ वैसा ही है, जैसे ChatGPT प्रीमियम। खबर तो यही है कि भारत में भी iPhones में Apple Intelligence का अच्छे से लाभ उठाने के लिए लगभग 2,000 रुपए का मासिक शुल्क देना होगा। हालांकि ये हो सकता है कि इस कीमत के साथ कंपनी अपनी क्लाउड और Apple Music जैसी सेवाओं को इसके साथ बंडल कर दे।  

ये पढ़ें: LG का नया स्ट्रेचेबल डिस्प्ले: 50% तक बढ़ जाता है, क्या भविष्य में स्मार्टफोन में नज़र आएगा?

किन कारणों से देने पड़ सकते हैं Apple के AI फ़ीचरों के लिए पैसे ?

Apple ने अब तक अपने फोनों में बेहतरीन और प्रीमियम हार्डवेयर देकर, उनके साथ सॉफ्टवेयर सर्विस को मुफ्त में ही दिया है, लेकिन अब कंपनी नए Apple Intelligence सब्सक्रिप्शन के द्वारा अपनी इस AI टेक्नोलॉजी को और विकसित करने के लिए फंड जुटा रहा हो, ये भी खबरें हैं। कंपनी यह सेवा उन यूज़र्स को देगी जो एक्सक्लूसिव AI सुफीचरों और Apple की प्रीमियम सेवाओं में रुचि रखते हैं, जैसे कि Apple Music और iCloud+। इस सब्सक्रिप्शन के साथ Apple अपने लिए एक और आय का साधन बना सकती है, जिसके साथ वो AI सर्विस को भी और ख़ास व अच्छी क्वॉलिटी के साथ अपने ग्राहकों को पेश करे।

वहीँ अगर हम भारत की बात करें तो, यहां करोड़ों iPhone फैंस हैं, जिनमें बिज़नेस या व्यापर करने वाले, कंटेंट बनाने वाले और वो लोग जिन्हें अपनी प्राइवेसी जान से ज़्यादा प्यारी है। इसकी सम्भावना भी बहुत ज़्यादा है कि इन श्रेणियों के लोग भारत में सब्सक्रिप्शन के साथ भी Apple Intelligence का स्वागत करें।

ये पढ़ें: iPhone 16 रिव्यु: Pro जैसी परफॉरमेंस और बजट में फिट

Apple Intelligence के लिए भारत में 2000 का शुल्क आपको अभी देना पड़े या नहीं, लेकिन इतना तो तय है कि धीरे धीरे AI के प्रीमियम फीचरों को उपलब्ध कराने के लिए का कंपनियां शायद इसी रास्ते के बारे में सोच रही हैं। भारत में ये कितना सफल होगा, ये तो Apple की AI सर्विस लोगों के कामों को किस हद तक आसान बनाती है, ये जानने के बाद ही पता चलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Imageये हैं चार कारण iPhone 16 ना खरीदने के, क्या iPhone 15 है बेहतर विकल्प ?

हाल ही में Apple ने “Its Glowtime” इवेंट कैलिफोर्निया में मौजूद Apple Park में पूरा किया। इस इवेंट की में iPhone 16 सीरीज़ के साथ Apple Watch Series 10 और AirPods 4 को भी पेश किया गया। iPhone 16 सीरीज़ इस इवेंट की ख़ास पेश थी, और इस बार बेस मॉडल में भी बड़े बदलाव …

ImageiPhone 16 सीरीज़ के लॉन्च से पहले, ज़रूर जान लें ये ख़ास बातें

Apple ने अपने It’s Glowtime इवेंट की घोषणा कर दी है। ये इवेंट बस दो दिन बाद 9 सितम्बर को होने वाला है। इस इवेंट में सबसे ज़्यादा लोगों को इंतज़ार है iPhone 16 सीरीज़ का, जिसमें चार मॉडल – iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max आने की …

ImageApple के पहले फोल्डेबल फोन पर बड़ा लीक, iPhone Ultra में मिलेगा खास cooling system?

Foldable phone बनाना सिर्फ स्क्रीन मोड़ने का मामला नहीं है। असली चुनौती तब शुरू होती है, जब फोन को बेहद पतला भी रखना हो और परफॉरमेंस भी फ्लैगशिप जैसी चाहिए। Apple के पहले foldable iPhone Ultra को लेकर नया लीक इसी वजह से दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अल्ट्रा स्लिम डिवाइस में वेपर …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.