iPhone SE 4 में iPhone 16 सीरीज़ के मुकाबले काफी कम कीमत में मिलेगा Apple Intelligence का लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple कुछ ही समय में अपना नया बजट iPhone लॉन्च कर सकता है। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं iPhone SE 4 ही, जिसके 2025 के शुरूआती महीनों में ही लॉन्च होने ही खबरें हैं। हालांकि ये iPhone SE इस बार कुछ बड़े अपग्रेड लेकर आ सकता है, जिसमें सबसे ख़ास है Apple की नयी AI पावर यानि Apple Intelligence। इस फ़ोन में 2022 में आये iPhone SE 3 के मुकाबले कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सबसे पहले तो iPhone SE 4 में नया 3nm प्रोसेस पर तैयार हुआ A18 चिप आने की सम्भावना है, जो कि हमने iPhone 16 और 16 Plus में भी देखा। जबकि पिछले iPhone SE मॉडल में A15 बीओनिक चिप थी। अगर SE 4 में नया A18 चिप होगा, तो साथ ही Apple Intelligence सपोर्ट भी आएगा, जिसमें अपग्रेडेड Siri, नए और एडवांस्ड राइटिंग, फोटो एडिटिंग टूल के अलावा और भी कई बड़े AI फ़ीचर होंगे। अगर नए SE मॉडल में AI फ़ीचर आते हैं, तो ये एक सबसे बेहतरीन बजट iPhone होगा, जो iPhone 16 व 16 Plus पर भी भरी पड़ सकता है।

iPhone SE 4

इसके अलावा नए SE 4 के डिज़ाइन में भी बदलाव होने के आसार हैं। लीक हुई कुछ तस्वीरें और रिपोर्ट बताती हैं कि ये फ़ोन काफी हद तक iPhone 14 जैसा दिखेगा। साथ ही इसमें एक बड़ी 6.1-इंच की OLED स्क्रीन आएगी, जिसके बाद फिज़िकल होम बटन को हटा दिया जायेगा। इतनी बड़ी डिस्प्ले भी इस नए SE 4 मॉडल में पिछले SE 3 के 4.7-इंच डिस्प्ले के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है। साथ ही ये भी खबरें हैं कि इस नए SE मॉडल में 48 MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा और इस नए सेंसर में आपको Apple Intelligence के साथ Smart HDR, Night Mode, और कई अन्य फोटो एडिटिंग फ़ीचर मिलेंगे। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 12 MP का कैमरा मिलने के आसार हैं।

इसके अलावा नए iPhone SE 4 में 3,279mAh की बैटरी मिल सकती है हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग वही 20W की हो सकती है। कुल मिलाकर देखें तो इस बार कंपनी iPhone SE 4 में कई बड़े बदलाव लेकर आ सकती है, जिनके साथ ये फ़ोन iPhone 16 व 16 Plus के मुकाबले लोगों को शायद ज़्यादा पसंद आये।

कीमतों की बात करें तो, अब तक सामने आयी खबरों के अनुसार यू.एस. में iPhone SE 4 की कीमत $499 से $549 के बीच हो सकती है। वहीँ भारत में इसकी कीमतें 45,000 से 50,000 रुपए तक शुरू हो सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imageये हैं चार कारण iPhone 16 ना खरीदने के, क्या iPhone 15 है बेहतर विकल्प ?

हाल ही में Apple ने “Its Glowtime” इवेंट कैलिफोर्निया में मौजूद Apple Park में पूरा किया। इस इवेंट की में iPhone 16 सीरीज़ के साथ Apple Watch Series 10 और AirPods 4 को भी पेश किया गया। iPhone 16 सीरीज़ इस इवेंट की ख़ास पेश थी, और इस बार बेस मॉडल में भी बड़े बदलाव …

ImageiPhone 16 और iPhone 16 Plus नए 3nm A18 चिप और 48MP Fusion कैमरा के साथ लॉन्च हुए

Apple ने अपने कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर में आज Its Glowtime इवेंट को होस्ट किया, जिसमें सबसे ख़ास पेशकश रही iPhone 16 सीरीज़। हर साल की तरह फैंस इस बार भी उत्सुक हैं कि इस बार iPhone 16 सीरीज़ में क्या ख़ास होने वाला है। बात करें बेस मॉडलों की तो iPhone 16 और 16 Plus को …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageiPhone SE 4 कम कीमत में देगा iPhone 16 सीरीज़ का मज़ा, मिलेंगे Apple Intelligence फीचर्स और A18 चिप

Apple का अगला iPhone, iPhone SE 4, कभी भी ऑफिशियल हो सकता है। Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार, ये फोन अगले हफ्ते Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर पेश किया जाएगा, जबकि अभी तक इसे इसी हफ्ते पेश करने की खबरें थीं। इस बार SE सीरीज़ के इस फ़ोन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products