iPhone SE 4 कम कीमत में देगा iPhone 16 सीरीज़ का मज़ा, मिलेंगे Apple Intelligence फीचर्स और A18 चिप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का अगला iPhone, iPhone SE 4, कभी भी ऑफिशियल हो सकता है। Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार, ये फोन अगले हफ्ते Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर पेश किया जाएगा, जबकि अभी तक इसे इसी हफ्ते पेश करने की खबरें थीं। इस बार SE सीरीज़ के इस फ़ोन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जैसे न Touch ID बटन रहेगा, न LCD डिस्प्ले।

ये पढ़ें: Apple का foldable iPhone – 12-इंच स्क्रीन और नए फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ Samsung-Google को देगा कड़ी टक्कर

iPhone SE 4 में मिलेगी OLED डिस्प्ले

iPhone SE 4 का डिज़ाइन iPhone 14 से मिलता-जुलता होगा। इस बार फ़ोन में OLED डिस्प्ले, एज-टू-एज स्क्रीन और जेस्चर नेविगेशन मिलेंगे। साथ ही इस बार इसमें ऊपर नॉच दी जाएगी। कंपनी ने इस बार इस बजट iPhone में कोई समझौता नहीं किया है। इसमें कोई पुराना चिपसेट नहीं, बल्कि iPhone 16 सीरीज़ वाला नया 3nm A18 चिप होगा ताकि Apple Intelligence फीचर्स आसानी से काम कर सकें। साथ में 8GB RAM होगी। इसमें पहली बार Apple का खुद का 5G मॉडम आने की खबरें हैं, जिसका कोडनेम “Sinope” है। ये केवल Sub-6GHz 5G को सपोर्ट करेगा, लेकिन mmWave नहीं होगा।

साथ ही इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा, 12MP का FaceTime कैमरा और 3279mAh बैटरी आने के आसार हैं।

iPhone SE 4 price leak

iPhone SE 4 की कीमतें आयीं सामने

फ्रांस के एक रिटेलर Boulanger ने गलती से iPhone SE 4 की लिस्टिंग लाइव कर दी, लेकिन कुछ देर बाद उसे हटा लिया गया। हालांकि इस लिस्टिंग में इसकी कीमत सामने आ गयी। इस लिस्टिंग में इसकी कीमत 9,999.05 यूरो ($10,395) दिखाई दी, जो सिर्फ एक प्लेसहोल्डर हो सकता है। असल में, इस बजट iPhone की कीमत $450-$500 (करीब ₹40,000) के बीच रहने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: आ रहा है सस्ता iPhone SE 4, मिलेंगे डायनामिक आइलैंड और OLED डिस्प्ले जैसे दमदार फ़ीचर

ये बजट iPhone कब होगा लॉन्च?

Apple का ये नया iPhone अब किसी भी समय ऑफिशियल वेबसाइट पर दस्तक दे सकता है। हालांकि नयी रिपोर्ट बता रहीं हैं कि अगले सप्ताह यानि 17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच इस फ़ोन के लॉन्च के आसार हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageiPhone SE 4 में iPhone 16 सीरीज़ के मुकाबले काफी कम कीमत में मिलेगा Apple Intelligence का लाभ

Apple कुछ ही समय में अपना नया बजट iPhone लॉन्च कर सकता है। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं iPhone SE 4 ही, जिसके 2025 के शुरूआती महीनों में ही लॉन्च होने ही खबरें हैं। हालांकि ये iPhone SE इस बार कुछ बड़े अपग्रेड लेकर आ सकता है, जिसमें सबसे ख़ास है Apple की …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products