आ रहा है सस्ता iPhone SE 4, मिलेंगे डायनामिक आइलैंड और OLED डिस्प्ले जैसे दमदार फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple iPhone SE सीरीज़ हमेशा से ख़ास है, क्योंकि ये उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन होती है, जिन्हें अपनी जेब के अनुसार iPhone का अनुभव चाहिए। iPhone SE 4 इस बार इस अनुभव को और भी ख़ास बना सकता है। Bloomberg की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone SE 4, 11 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। कंपनी इस फ़ोन को लॉन्च करने के लिए कोई बड़ा इवेंट नहीं रख रही है, बल्कि इसे सीधे अपनी वेबसाइट पर ही लॉन्च कर सकती है। वहीँ इस किफ़ायती iPhone की सेल इसी महीने के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। आइये जानते है कि इस फ़ोन में आपको क्या बड़े अपग्रेड मिलने वाले हैं।

ये पढ़ें: दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन पर मिल रही 20,000 से भी ज़्यादा की छूट, डील हाथ से गयी तो पछताओगे

iPhone SE 4 में क्या होगा नया?

  • डिस्प्ले – iPhone SE 4 में सबसे बड़ा बदलाव इसका बड़ा 6.06-इंच OLED डिस्प्ले होगा, जो पिछले SE मॉडल के 4.7-इंच LCD डिस्प्ले के मुकाबले में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपग्रेड है। OLED पैनल के साथ इसमें iPhone का डायनामिक आइलैंड और Face ID फ़ीचर भी नज़र आ सकते हैं।
  • कैमरा – नए iPhone SE में इस बार 48MP का रियर कैमरा मिलने के आसार हैं, जो इसके पुराने मॉडल के 12MP के कैमरे से काफी बेहतर होगा। इसके अलावा iPhone SE 2022 में 7 MP का फ्रंट कैमरा है, लेकिन इस बार नए SE मॉडल में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • परफॉरमेंस – iPhone SE के इस मॉडल में इस बार लेटेस्ट A18 चिपसेट आने की खबरें हैं, जो 8GB रैम के साथ आ सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये फोन Apple Intelligence (AI-पावर्ड फीचर्स) को भी सपोर्ट कर सकता है।
iPhone SE 4
iPhone SE 4

iPhone SE 4 की भारत में क्या कीमत होगी?

iPhone SE 4 को अमेरिका में $499 (लगभग 42,700 रुपए) की कीमत पर पेश किया जा सकता है। लेकिन भारत में हर बार की तरह Apple की प्राइसिंग स्ट्रेटेजी को देखते हुए इसकी कीमत ₹50,000 के आसपास हो सकती है।

अब देखना ये है कि ये फ़ोन कब आता है और अगर ये फ़ीचर सही हैं, तो ये कम कीमत में वाकई एक अच्छा iPhone हो सकता है।

ये पढ़ें: iPhone 15 बना बेस्टसेलिंग स्मार्टफोन – देखें 2024 में टॉप 10 सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageAther Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

एक नज़र में: हिमालय की ठंड में टेस्ट होते Ather Konarc की तस्वीरें सामने आ गई हैं, और इन्हें किसी और ने नहीं, खुद कंपनी ने जारी किया है। इन तस्वीरों में Konarc अकेला नहीं है, इसके काफिले में Ather 450 और Rizta भी साथ चल रहे हैं। ऊपर से देखने पर ये स्कूटर पहचान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products