दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन पर मिल रही 20,000 से भी ज़्यादा की छूट, डील हाथ से गयी तो पछताओगे छोड़ें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 15, 2024 में दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ोन रहा है, इस बात की खबर हमने आपको हाल ही में एक लेख में बतायी भी है। iPhone 15 को 79,900 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसके दाम में लगभग 20,000 रुपए की कमी आयी है। Flipkart पर आप इस दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन को मात्र ₹59,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन – iPhone 15 पर आकर्षक ऑफर

iPhone 15 को लेकर हाल ही में कॉउंटरपॉइंट की रिपोर्ट सामने आयी थी, जिसके अनुसार ये दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में टॉप पर है। अब उसके एक दिन के बाद भी Flipkart इस फ़ोन पर बेहद आकर्षक ऑफर दे रहा है। ये फ़ोन 2023 में ₹79,990 की कीमत पर आया है। 2024 में, iPhone 16 सीरीज़ के लॉन्च के बाद, iPhone 15 सीरीज़ की कीमतों में कमी आयी और इसकी कीमत ₹69,900 रह गयी। अब Flipkart पर ये और 10,000 रुपए सस्ता हो गया है और अब इसकी कीमत ₹59,999 रुपए है। इसके अलावा कुछ बैंक कार्डों के साथ इस पर 5% का कैशबैक ऑफर भी है और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप 40,000 या उससे भी कम में खरीद पाएंगे।

इसके अलावा Amazon पर भी ये फ़ोन 60,499 रुपए में उपलब्ध है। वहाँ भी AmazonPay ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ इस पर 5% की छूट उपलब्ध है।

दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन

iPhone 15 स्पेसिफिकेशन

iPhone 15 के फीचरों की बात करें तो, इसमें 6.1-इंच XDR OLED डिस्प्ले है, जो Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट के साथ आती है। ये फ़ोन A16 Bionic चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6GB रैम है। आप इसे 128GB / 256GB स्टोरेज विकल्पों में खरीद सकते हैं। इसमें 3349mAh की बैटरी है, जिसमें वायरलेस और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी है।

फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageएक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.