Apple का foldable iPhone – 12-इंच स्क्रीन और नए फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ Samsung-Google को देगा टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर अब चर्चाएं तेज़ हो रहीं हैं। हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है। लेकिन ये नया foldable iPhone कई मामलों में, Samsung और Google के मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से थोड़ा अलग हो सकता है और उन्हीं कारणों से इन्हें कड़ी टक्कर देने में भी सक्षम होगा। प्रचलित टिपस्टर Jukanlosreve ने अपने X अकाउंट पर एक ट्वीट में फोल्डेबल iPhone के बारे में काफी जानकारी साझा की है।

ये पढ़ें: ‘iPhones पर Apple ने अप्रूव की पोर्न ऐप’ – क्या ये सच है ?

ये पढ़ें: iPhone 15 बना बेस्टसेलिंग स्मार्टफोन – देखें 2024 में टॉप 10 सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट

foldable iPhone क्यों होगा ख़ास ?

हाल ही में सामने आयी लीक से ये स्पष्ट है कि Apple की दिलचस्पी छोटे या कॉम्पैक्ट साइज़ के फोल्डेबल में नहीं है। कंपनी 12-इंच के स्क्रीन साइज़ पर काम कर रही है। हालांकि इसमें कौन सी स्क्रीन टेक्नोलॉजी होगी, इसे लेकर भी कई अफवाहें हैं, जिनमें OLED या माइक्रो-LED डिस्प्ले के इस्तेमाल की संभावना है। इस foldable iPhone की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को Samsung एक्सक्लूसिव रूप से डेवलप कर रहा है।

इसके अलावा इसकी हिन्ज की जानकारी ने भी लोगों को उत्सुक कर दिया है। इस लीक के अनुसार इसका हिन्ज या फोल्डिंग मैकेनिज़्म भी बीच में न होकर रियर पैनल पर बायीं साइड में होगा और इसके साथ बिल्कुल न के बराबर दिखने वाली क्रीज़ मिल सकेगी। इससे ये तो साफ़ है कि Apple इस डिवाइस से यूज़र्स को टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देना चाहता है, जिससे ये प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए एक पावरफुल टूल हो। इस हिन्ज के लिए कंपनी $110 खर्च कर रही है और इसके कंपोनेंट्स Amphenol, ताइवान की Xinyiheng और इंटरनल कंपोनेंट्स Lingyi कंपनियां देंगी। वहीँ एल्यूमीनियम मिडफ्रेम Foxconn की Fulin डिवीज़न द्वारा बनाया जा रहा है।

कीमतों को थोड़ा ध्यान में रखते हुए, इस फोल्डेबल आईफ़ोन में केवल दो रियर कैमरा होने के आसार हैं। कैमरा और बैटरी टेक्नोलॉजी भी इस लीक में सामने आई है। सेल्फी कैमरा में Meta Lens अल्ट्रा-थिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जायेगा और रियर कैमरा में हाइब्रिड ग्लास-प्लास्टिक स्ट्रक्चर होगा। इसमें एक प्राइमरी और एक अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा, लेकिन टेलीफ़ोटो सेंसर की कमी होगी।

बैटरी की बात करें तो, इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी आ सकती है, जो कि Pixel Fold, Galaxy Z Fold 6 और OnePlus Open सभी के मुकाबले में बड़ी है। इसमें दो स्टेनलेस स्टील-केस वाली बैटरी मिल सकती हैं, जो 3D-स्टैक्ड सेल टेक्नोलॉजी से लैस होंगी।

ये पढ़ें: iPhone SE 4 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

कब लॉन्च होगा फोल्डेबल आईफोन

रिपोर्ट के अनुसार, Apple सितम्बर 2026 में foldable iPhone को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस फ़ोन को कंपनी iPhone 17 Slim या iPhone 17 Air नाम से लॉन्च कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये लीक ये भी बताती है कि 2027 में Apple फोल्डेबल iPad या MacBook भी लॉन्च कर सकता है। Foxconn इस प्रोजेक्ट के लिए Apple का एक्सक्लूसिव मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageApple के पहले फोल्डेबल फोन पर बड़ा लीक, iPhone Ultra में मिलेगा खास cooling system?

Foldable phone बनाना सिर्फ स्क्रीन मोड़ने का मामला नहीं है। असली चुनौती तब शुरू होती है, जब फोन को बेहद पतला भी रखना हो और परफॉरमेंस भी फ्लैगशिप जैसी चाहिए। Apple के पहले foldable iPhone Ultra को लेकर नया लीक इसी वजह से दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अल्ट्रा स्लिम डिवाइस में वेपर …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.