‘iPhones पर Apple ने अप्रूव की पोर्न ऐप’ – क्या ये सच है ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने iPhones के लिए Apple Store पर पहली पोर्न ऐप को हरी झंडी दे दी है। जी हाँ! खबर तो कुछ ऐसी ही है।

दरअसल, हाल ही में यूरोप के iPhone यूज़र्स के लिए AltStore PAL, जो कि अन्य एक ऐप स्टोर है, के द्वारा “Hot Tub” नाम की ऐप रिलीज़ की गयी है। ये ऐप iPhones पर एडल्ट या पोर्न कंटेंट देखने या ब्राउज़ करने की सुविधा देती है। इसी ऐप के चलते Apple और Fortnite के निर्माता Epic Games के बीच फिर जंग छिड़ी हुई है और इस बार कारण है – ये पोर्न ऐप।

क्या है इस पोर्न ऐप की पूरी सच्चाई ?

वैसे तो ऐसा कंटेंट अब भी Apple ऐप स्टोर के नियमों के तहत सख्त तौर पर प्रतिबंधित है। ये प्रतिबंध स्टीव जॉब्स के समय से ही लागू है, जिन्होंने कहा था कि iPhones से पोर्न कंटेंट को दूर रखना Apple की “नैतिक जिम्मेदारी” है। Apple ने इस ऐप के Apple Store पर आने को लेकर चिंता व्यक्त की है, ख़ास तौर से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर। कंपनी का कहना है कि इस तरह के ऐप्स उनके इकोसिस्टम में ग्राहकों के विश्वास को कमज़ोर कर सकते हैं। Apple ने ये भी कहा है कि वो इस ऐप को स्वीकृति नहीं देते हैं और इसे अपने Apple App Store ओर में कभी भी उपलब्ध नहीं कराएंगे। हालांकि युरोपियन यूनियन उन्हें इस बात के लिए मजबूर कर रही है।

दरअसल, यूरोपीय संघ के डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) के तहत, उन्हें AltStore जैसे वैकल्पिक ऐप स्टोर्स के माध्यम से ऐसे ऐप्स की अनुमति देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। AltStore यूरोप में एक अल्टरनेटिव या अन्य ऐप स्टोर है, जिसे iPhone यूज़र इस्तेमाल कर सकते हैं और इसी ऐप स्टोर पर Hot Tub पोर्न ऐप उपलब्ध है।

AltStore ऐप स्टोर को Epic Games का समर्थन प्राप्त है और उसने अपनी इस ऐप को “दुनिया का पहला Apple-स्वीकृत पोर्न ऐप” बोलकर प्रमोट किया है। ये सारा बवाल इसी बात के पीछे है। जब Apple ने इस पर सफाई दी, तो Epic Games के CEO, टिम स्वीनी, ने इस मुद्दे पर Apple के खिलाफ उतरते हुए, अपने ट्वीट में काफी कुछ कह डाला। उन्होंने कहा कि “जब अन्य प्लेटफॉर्म जैसे Windows, Mac, और Linux पर, डेवलपर्स बिना अतिरिक्त शुल्क और नैतिक निर्णयों के ऐप्स उपलब्ध करा सकते हैं, तो Apple क्यों नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि iOS App Store में Reddit ऐप तो उपलब्ध है, जिस पर बहुत ज़्यादा मात्रा में पोर्न कंटेंट मिलता है। Apple इसे तो जानबूझकर अनुमति देता है।”

ये विवाद Apple और Epic Games के बीच भले ही नया है, लेकिन इससे पहले भी इनके बीच तनाव रहा है। इससे पहले ये App Store के नियमों और शुल्कों को लेकर था। अब पोर्न कंटेंट को अनुमति न देने को लेकर है। Apple का मानना है कि इस तरह के ऐप्स उपभोक्ता के विश्वास को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि Epic Games का तर्क है कि Apple सुरक्षा के बहाने बाज़ार में अपना एकाधिकार बनाये रखना चाहता है।

यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन) के डिजिटल मार्केट्स एक्ट के तहत, Apple को अन्य वैकल्पिक ऐप स्टोर्स को अनुमति देने के लिए मजबूर किया गया है, और इसी कारण इस तरह के ऐप्स iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। अब देखना ये है कि आने वाले समय में ये विवाद क्या मोड़ लेता है और उपयोगकर्ताओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products