iPhone SE 4 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का अगला बजट फ्रेंडली iPhone जो काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, उम्मीद से पहले लॉन्च होने वाला है, फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब iPhone SE 4 लॉन्च की तारीख से संबंधित जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: SparkCat वायरस 28 ऐप्स में पाया गया, फोटोज और फाइनेंसियल डेटा को चुरा रहा, जानें बचने का तरीका

iPhone SE 4 लॉन्च की तारीख

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज की तारीख से संबंधित पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के माध्यम से iPhone SE 4 लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे अगले हफ्ते के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। खबरों की माने तो इसके लिए कंपनी कोई इवेंट होस्ट नहीं करेगी, बल्कि इसे प्रेस रिलीज के माध्यम से लॉन्च किया जा सकता है।

iPhone SE 4 फीचर्स

लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन कंपनी के लेटेस्ट A18 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, जो iPhone 16 और 16 Plus में भी उपयोग किया गया है। इसमें भी आपको iPhone 14 की तरह ही फ्रंट डिजाइन देखने को मिल सकता है, और ये 8GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है।

फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 24 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है। फोन में 3237mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। चार्जिंग k liye टाइप – C पोर्ट ka उपयोग किया जा सकता है।

अपेक्षित कीमत

इसकी कीमत से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनके अनुसार फोन की कीमत 42,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए के बीच हो सकती है, हालांकि ये फोन के नाम पर भी निर्भर करता है, क्योंकि इस तरह की खबरें भी सामने आई थी, कि कंपनी आगामी iPhone SE 4 को iPhone 16e के नाम से भी लॉन्च कर सकती है। जो भी अटकलें हैं, उनकी पुष्टि जल्द ही होने वाली है, और अब इस नए बजट फ्रेंडली iPhone का इतंजार भी खत्म होने वाला है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiPhone SE 4 कम कीमत में देगा iPhone 16 सीरीज़ का मज़ा, मिलेंगे Apple Intelligence फीचर्स और A18 चिप

Apple का अगला iPhone, iPhone SE 4, कभी भी ऑफिशियल हो सकता है। Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार, ये फोन अगले हफ्ते Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर पेश किया जाएगा, जबकि अभी तक इसे इसी हफ्ते पेश करने की खबरें थीं। इस बार SE सीरीज़ के इस फ़ोन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.