SparkCat वायरस 28 ऐप्स में पाया गया, फोटोज और फाइनेंसियल डेटा को चुरा रहा, जानें बचने का तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हम हमारे फोन में बिना सोचे समझे कोई भी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन ये नहीं सोचते कि उस ऐप से हमारी सिक्योरिटी या प्राइवेसी में समस्या आ जाएगी। हाल ही में ये अलर्ट जारी किया गया है, कि स्मार्टफोन के कई ऐप्स में SparkCat नाम का एक वायरस पाया गया है, जो आपके व्यक्तिगत डेटा को चुरा रहा है, और ये Android और iOS दोनों ही डिवाइसेस में हो रहा है। आगे विस्तार से इस वायरस और इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Ghost Call: कॉल आता है, पर उठाने पर कोई जवाब नहीं, क्या है माजरा?

SparkCat वायरस क्या है?

इसकी जानकारी Kaspersky द्वारा साझा की गई है, जिनकी रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक मालेश‍ियस सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट किट है, जिसे हम SDK भी बोलते हैं। जांच करने पर ये Play Store और App Store के कई ऐप्स में नजर आया है।

ये बड़ा ही खतरनाक वायरस है, जो आपके फोन में इंस्टॉल होने पर ये वायरस उस फोन के सभी फिरोज को स्कैन करने लगता है, और आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी हैकर्स के पास चली जाती है। इसके माध्यम से आपके फोटोज और फाइनेंसियल डेटा दोनों के चोरी होने का रिस्क बढ़ जाता है।

SparkCat वायरस ने कितने ऐप्स को बनाया शिकार

जो रिपोर्ट्स साझा की गई है, उसके अनुसार इस वायरस को लगभग 28 ऐप्स में देखा गया है, जिसमें से 18 ऐप्स Android के हैं, और बाकी 10 ऐप्स iOS के हैं। इनमें ChatAi ऐप का नाम भी सामने आया है।

SparkCat वायरस से कैसे बचें?

किसी भी वायरस से बचने के कुछ आसान तरीके होते हैं। जैसे आप किसी भी अनजान सोर्स से किसी ऐप को डाउनलोड न करें। इसके अतिरिक्त, कोशिश करें कि जब भी Play Store या App Store से किसी ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं, तो वो किसी बड़ी और भरोसेमंद कंपनी द्वारा लिस्ट किया गया हो।

इस चीज का ध्यान रखना भी आवश्यक है, कि उस ऐप द्वारा आपसे फोन की कौन कौन सी परमिशन मांगी जा रही है, कोशिश करें, कि जरूरत न हो तो गैलरी और कैमरा की परमिशन न दें। अपने सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें, और यदि कोई एंटी वायरस का उपयोग करते हैं, तो ये भी अच्छा है।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: इस हफ्ते ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज मचाएगी धमाल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.